Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र
    • Best Non Veg Restaurants in Lucknow : ये हैं नवाबों के शहर के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स, जानिए लखनऊ में कहाँ-कहाँ हैं इनके आउटलेट्स
    • Lucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट
    • महाराष्ट्र का चमत्कारिक विट्ठल मंदिर, जानिए यहां ईंट पर खड़े देव की अनोखी दास्तां
    • नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?
    • बागेश्वर : उत्तराखंड का आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक संगम
    • चमोली जिला — देवभूमि का हृदय और प्राकृतिक वैभव का खजाना
    • Pithoragarh Mein Ghoomne ki Jagah: पिथौरागढ़ — हिमालय की गोद में बसा ‘लघु कश्मीर’
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Litti-Chokha Ka Itihas: आइए जाने लिट्टी-चोखा का इतिहास, मुगल काल से स्वतंत्रता संग्राम तक का स्वाद
    Tourism

    Litti-Chokha Ka Itihas: आइए जाने लिट्टी-चोखा का इतिहास, मुगल काल से स्वतंत्रता संग्राम तक का स्वाद

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 12, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bihar Famous Dish Litti-Chokha History

    Bihar Famous Dish Litti-Chokha History

    Bihar Famous Dish Litti-Chokha History: उपलों की मध्यम आंच पर सोंधी ख़ुशबू से लबरेज़ सिंकती लिट्टियां साथ में तड़का लगाती सिलबट्टे पर पीसी धनिया, टमाटर, लहसुन की चटनी और चोखे का चटकीला स्वाद भला कौन नहीं चखना चाहेगा। ये वो भोजन है जो सिर्फ पेट ही नहीं भरता बल्कि खासतौर से सर्दियों के मौसम में अलावा बनकर राहगीरों से लेकर जीवजंतुओं तक के लिए कड़कती ठंड में गर्माहट देने का भी जरिया बन जाता है। अक्सर आपको खासतौर से बिहार में तड़के ही ऐसा नजारा देखने को जरूर मिल जाएगा। जहां कोयले या उपलों की आंच पर तैयार होते इस खास व्यंजन की खुशबू आपको स्वाद चखने को बेचैन कर देगी। वैसे तो भारत का हर व्यंजन अपनी विविधता और स्वाद की वजह से विश्वभर में मशहूर हैं। हर राज्य की अपनी खास डिश होती है, जो न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक होती है। इसी कड़ी में बिहार का लिट्टी-चोखा अपनी अलग पहचान बना चुका है। जुबां के साथ जेब के लिए भी मुफीद इस व्यंजन के चाहे मजदूर हो या बड़े से बड़ा अधिकारी, हर उम्र और वर्ग के लोग दीवाने हैं। स्वाद ऐसा कि एक बार जुबां पर चढ़ गया तो फिर चिर स्थाई हो जाता है। यही वजह है कि न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी लोग लिट्टी-चोखा के स्वाद का आनंद लेते हैं। यह व्यंजन बिहार की मिट्टी, संस्कृति और परंपरा के साथ इतिहास से भी गहरा जुड़ाव रखता है।

    आइए जानते हैं बिहार के सबसे लोकप्रिय व्यंजन लिट्टी-चोखा से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार से –

    मगध काल से हुई थी लिट्टी-चोखा की शुरुआत

    इतिहास में दर्ज दस्तावेजों के मुताबिक माना जाता है कि लिट्टी-चोखा की शुरुआत मगध काल में हुई। उस समय मगध एक विशाल साम्राज्य था। जिसकी राजधानी पाटलिपुत्र (आज का पटना) थी। युद्ध और लंबी यात्राओं के दौरान सैनिकों को हल्का, जल्दी बनने वाला और लंबे समय तक खराब न होने वाला भोजन चाहिए होता था। लिट्टी-चोखा इन सभी जरूरतों को पूरा करता था। लिट्टी के अंदर भरा सत्तू प्रोटीन और ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। साथ ने देसी घी और चोखा इसमें स्वाद और पोषण का तड़का लगाता है। सैनिक इसे अपने साथ ले जाते थे क्योंकि इसे पैक करना आसान था और खाने के बाद युद्ध या सफर के दौरान लंबे समय के लिए ऊर्जा मिल जाती थी।

    स्वतंत्रता संग्राम में भी रहा है लिट्टी-चोखा का योगदान

    इतिहास में यह भी मिलता है कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में तात्या टोपे और रानी लक्ष्मीबाई ने जब अंग्रेजों से टक्कर ली और यह युद्ध लंबे समय तक चला, तब इनकी सेनाओं में शामिल सैनिकों के लिए पेट भरने के विकल्प के तौर पर लिट्टी-चोखा ही उनका पसंदीदा भोजन बना। यह व्यंजन युद्धभूमि में सैनिकों की ताकत बढ़ाने और भूख शांत करने के लिए बेहतर माना जाता था। लिट्टी-चोखा की बनावट और पोषण इसे युद्ध और लंबी यात्राओं के लिए आदर्श बनाते थे

    मुगल काल में लिट्टी-चोखा

    मुगल काल में भी लिट्टी-चोखा का जिक्र मिलता है। उस समय शाही रसोइयों के व्यंजन मुख्यतः मांसाहारी होते थे, लेकिन लिट्टी-चोखा ने अपनी अलग जगह बनाई। इसे मांसाहारी व्यंजनों के साथ भी बड़े स्वाद से खाया जाता था और धीरे-धीरे यह आम जनता के बीच भी लोकप्रिय होने लगा। समय के साथ इसमें नए प्रयोग हुए और आज यह हर शहर की सड़कों के किनारे बने खोमचों से लेकर बड़े-बड़े रेस्तरां और होटलों में आसानी से उपलब्ध मिलता है।

    लिट्टी-चोखा स्वाद के साथ स्वास्थ्य के फायदे

    लिट्टी-चोखा सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य में भी फायदेमंद है। लिट्टी का मुख्य हिस्सा सत्तू होता है, जो प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है और पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है। लिट्टी खाने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है, जिससे यह लंबे काम या यात्रा के लिए आदर्श भोजन बन जाता है। चोखा आलू, बैंगन, टमाटर से बनाया जाता है। जिसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। पारंपरिक रूप से लिट्टी को तल कर नहीं बल्कि सेंककर तैयार किया जाता है, जिससे यह स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बनता है।

    बिहार की सांस्कृतिक विरासत में रचा-बसा है लिट्टी-चोखा

    लिट्टी-चोखा सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत भी बन चुका है। यह व्यंजन ग़रीबी और संघर्ष के समय में भी लोगों के जीवन का हिस्सा रहा। लंबे समय से यह भोजन मजदूरों, किसानों और यात्रियों के लिए ताकत और संतोष का प्रतीक रहा। आज के समय में लिट्टी-चोखा के स्टॉल शहर-शहर में लोकप्रिय हैं और विदेशों में भी भारतीय रेस्त्रां इसे मेन्यू में शामिल करते हैं। इसकी लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि यह व्यंजन केवल स्वाद नहीं बल्कि बिहार की संस्कृति, सरलता और परंपरा की पहचान बन चुका है।

    यही वजह है कि लिट्टी-चोखा आज न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत और विश्वभर में लोकप्रिय है। इसका इतिहास मगध काल से शुरू होकर मुगल काल तक फैला और आज यह स्ट्रीट फूड के रूप में बहुत ही कम खर्च में लोगों की भूख और स्वाद दोनों को शांत करता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचित्रकूट बनेगा भारत की संस्कृति का प्रतीक, डॉ दिनेश शर्मा बोले: आस्था और अर्थव्यवस्था का संगम यही से होगा शुरू
    Next Article From Madhubani prints to Silk: हुनर और परंपरा का मेल हैं बिहार के हस्तशिल्प और पारंपरिक साड़ियां
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र

    December 6, 2025

    Best Non Veg Restaurants in Lucknow : ये हैं नवाबों के शहर के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स, जानिए लखनऊ में कहाँ-कहाँ हैं इनके आउटलेट्स

    December 6, 2025

    Lucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट

    December 6, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.