Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Global Hub Bengal: दुर्गा पूजा की ग्लोबल पहचान से चमका बंगाल, विदेशी सैलानियों की नई पसंद बना राज्य
    • Lucknow Kukrail Forest: नए साल में लखनऊवासियों को मिलेगा ये तोहफ़ा, पर्यटन और रोज़गार को मिलेगा बढ़ावा
    • Disappearing Temple: बेहद चमत्कारिक है ये मंदिर, देखते ही देखते आँखों के सामने से हो जाता है ओझल
    • Best Luxury Honeymoon Spots: ये हैं बेस्ट लग्ज़री हनीमून डेस्टिनेशन, जानिए क्या हैं यहाँ बेहद ख़ास
    • Kanpur Famous Shiv Temple: कानपुर का सबसे चमत्कारिक मंदिर, पूरी हो जाती हैं सभी मनोकामना
    • New Year Travel from Lucknow: नए साल पर इन जगहों की करें यात्रा, ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
    • Rashtra Prerna Sthal: लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल, विचार, संस्कृति और राष्ट्रवाद की त्रिवेणी
    • Lucknow Rashtra Prerna Sthal: बेहद ख़ास है लखनऊ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल,इतने करोड़ में तैयार
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Low Budget mei Kare 2026 Ki Start: साउथ इंडिया टेंपल सर्किट का शानदार आध्यात्मिक पैकेज
    Tourism

    Low Budget mei Kare 2026 Ki Start: साउथ इंडिया टेंपल सर्किट का शानदार आध्यात्मिक पैकेज

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Low Budget mei Kare 2026 ki Start: धीरे-धीरे 2025 अब अपने विदाई की तैयारी करने लगा है वहीं नया साल अपने साथ नई उमंगे, नई हसरतें और ढेर सारी खुशियों के साथ आने के लिए तैयार है। ऐसे में यात्रा प्रेमी हमेशा की तरह मस्ती और रोमांच के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए कोई न कोई विंटर डेस्टिनेशन ट्रिप प्लान करने लगे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस खास मौके पर अध्यात्म की तलाश में धार्मिक स्थलों पर अपना समय बिताना कहीं ज्यादा मुफीद समझते हैं। असल में मान्यता है कि, नए साल की शुरुआत अगर किसी आध्यात्मिक और शांति भरी यात्रा के साथ हो, तो पूरा साल सकारात्मकता, ऊर्जा और संतुलन से भर जाता है। ऐसे में अगर बात करें दक्षिण भारत के मंदिरों की यात्रा की तो ये सिर्फ पूजा स्थल नहीं हैं, बल्कि हजारों साल पुराने इतिहास, विज्ञान, संस्कृति और दिव्यता का अनमोल संगम हैं। यहां की यात्रा मन को ऊर्जा देती है और आत्मा को गहराई से पवित्र और शांत करती है। इसी अनुभव को हकीकत ने तब्दील करने के लिए आईआरसीटीसी नए साल के अवसर पर एक खास 12 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। गोरखपुर से शुरू होने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी, जो हर तीर्थयात्री के लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी नए साल के अवसर पर इस खास 12 दिन के टूर पैकेज के बारे में विस्तार से –

    भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से शुरू होगी यह आध्यात्मिक तीर्थयात्रा

    आईआरसीटीसी का यह विशेष टूर 3 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। कुल 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में यात्रियों को तिरुपति बालाजी, मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन में कुल 767 सीटें हैं, जिनमें स्लीपर, 3AC और 2AC श्रेणियों का विकल्प मौजूद है। चढ़ने और उतरने के लिए गोरखपुर, जंक्शन अयोध्या कैंट, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और झांसी समेत कई स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। जिससे इन मुख्य जगहों से जुड़े यात्रियों के लिए इस खास टूर में शामिल होना बेहद सुविधाजनक हो जाता है।

    दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों का इतिहास और आध्यात्मिक रहस्य

    यह यात्रा सिर्फ पर्यटन नहीं, बल्कि दक्षिण भारत की आध्यात्मिक धरोहर को करीब से समझने का अवसर भी प्रदान करती है। धार्मिक स्थलों की यात्रा में सबसे पहले यात्रियों को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे, जिसे भारत के सबसे धनी और पवित्रतम मंदिरों में गिना जाता है। माना जाता है कि भगवान वेंकटेश्वर हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं और मंदिर की प्रतिमा की नमी का रहस्य आज भी वैज्ञानिकों को हैरान करता है।

    इसके बाद मदुरै का मीनाक्षी अम्मन मंदिर आता है, जो तमिल संस्कृति और द्रविड़ वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस मंदिर की दीवारों पर बनी बारीक नक्काशियां और 33,000 से अधिक मूर्तियां इसे कला और इतिहास का अद्भुत संग्रहालय बनाती हैं।

    यह धार्मिक यात्रा आगे बढ़ते हुए रामेश्वरम पहुंचती है, जो चार धामों में से एक है। मान्यता है कि यहां भगवान राम ने लंका तक जाने के लिए सेतु बनाया था। रामेश्वरम के 22 पवित्र कुओं का जल अलग-अलग स्वाद का होता है और यह जल आत्मशुद्धि का भी माध्यम माना जाता है।

    वहीं आगे बढ़ते हुए कन्याकुमारी की धरती पर जहां समुद्र तीन दिशाओं से मिलता है और सूर्यास्त सूर्योदय का दृश्य मन में अद्भुत शांति भर देता है। यहां देवी कन्याकुमारी का मंदिर शक्ति का प्रमुख केंद्र माना जाता है। वहीं श्रीशैलम का मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग प्रकृति की गोद में बसे उस स्थान पर स्थित है, जहां शिव और पार्वती के साक्षात आशीर्वाद का आभास आज भी महसूस किया जा सकता है।

    पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं और किराया

    इस यात्रा का आनंद हर वर्ग के लोग आसानी से उठा सकें, इसलिए IRCTC ने तीन श्रेणियों में पैकेज का किराया निर्धारित किया है। इकोनॉमी श्रेणी यानी स्लीपर क्लास का किराया 24,790 रुपये प्रति व्यक्ति है, स्टैंडर्ड श्रेणी (3AC) का किराया 42,530 रुपये रखा गया है और कम्फर्ट श्रेणी (2AC) की कीमत 56,710 रुपए है।

    यात्रियों को ट्रेन टिकट, होटल ठहराव, AC/Non-AC बसों से स्थानीय दर्शन, शुद्ध शाकाहारी भोजन, नाश्ता, लंच और डिनर के साथ वॉश एंड चेंज सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा यात्रियों के लिए LTC सुविधा उपलब्ध है, साथ ही EMI विकल्प भी IRCTC पोर्टल पर निजी और सरकारी बैंकों के माध्यम से मिल सकेगा।

    कैसे करें इस टूर की बुकिंग

    यह यात्रा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुक की जाएगी। बुकिंग के लिए यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय जा सकते हैं या सीधे irctctourism.com वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

    अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर यात्री अपनी जिज्ञासा का समाधान पा सकते हैं। नंबर इस प्रकार हैं – 9236391908, 8287930908, 9236391914, 8287930937, 9236391925, 8595924294।

    क्यों खास है नए साल पर दक्षिण भारत की यह आध्यात्मिक यात्राa

    साउथ इंडिया के मंदिर सिर्फ धार्मिक स्थलों का समूह नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति, विज्ञान, कला, वास्तुकला और अध्यात्म की अनमोल धरोहर हैं। यहां की यात्रा मन में नई ऊर्जा भरती है और जीवन के प्रति दृष्टिकोण तक बदल देती है। नए साल पर ऐसी यात्रा आंतरिक शांति देती है, जीवन में संतुलन लाती है और नई दिशा प्रदान करती है। अगर आप 2026 की शुरुआत कुछ खास, यादगार और आत्मिक अनुभव के साथ करना चाहते हैं, तो यह दक्षिण भारत की तीर्थयात्रा आपके लिए एक अद्भुत अवसर साबित है।

    डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई यात्रा, किराया और सुविधाओं से संबंधित जानकारी आईआरसीटीसी द्वारा जारी विवरण पर आधारित है। समय-समय पर पैकेज, कीमत और नियमों में बदलाव संभव है। किसी भी बुकिंग से पहले कृपया IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत हेल्पलाइन पर विवरण की पुष्टि अवश्य कर लें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमां सती का गिरा था यहां अंग, इस पवित्र शक्तिपीठ का अद्भुत है इतिहास, जानें क्यो इतना खास और पहुंचने का रास्ता
    Next Article Is December Plan kare ek Long Trip: IRCTC के खास टूर पैकेज के साथ करें साल का परफेक्ट एंडिंग
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Global Hub Bengal: दुर्गा पूजा की ग्लोबल पहचान से चमका बंगाल, विदेशी सैलानियों की नई पसंद बना राज्य

    December 29, 2025

    Lucknow Kukrail Forest: नए साल में लखनऊवासियों को मिलेगा ये तोहफ़ा, पर्यटन और रोज़गार को मिलेगा बढ़ावा

    December 29, 2025

    Disappearing Temple: बेहद चमत्कारिक है ये मंदिर, देखते ही देखते आँखों के सामने से हो जाता है ओझल

    December 28, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.