Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Odanthurai Village History: ओदन्थुराई, एक ऐसा गांव जो देता है सरकार को बिजली, आइए इसे जानते हैं
    • E.T Muhammad Basheer Wikipedia: ई.टी. मुहम्मद बशीर का मिशन शिक्षा, संविधान और समावेश: संसद में IUML की एक सशक्त आवाज
    • Apna Morcha News: अनुप्रिया पटेल पर गंभीर आरोप: ‘अपना मोर्चा’ ने कहा – कुर्सी की चाहत में बिरादरी से विश्वासघात, दल बना पति-पत्नी प्राइवेट लिमिटेड
    • UP Politics: अखिलेश के पी​डीए फॉर्मूले को मिला राहुल-प्रियंका का समर्थन ! कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, क्या पी​डीए फॉर्मूला 2027 में दिखाएगा असर
    • BJP नेता ने अखिलेश यादव व सपा कार्यकर्ताओं से बताया जान का खतरा! कहा- ‘घर के बाहर हो रही रेकी’, हजरतगंज थाने में दी शिकायत
    • Dr. Dinesh Sharma; कुर्सी की चाहत में समाज को बांटने की साजिश कर रहा है विपक्ष: डॉ. दिनेश शर्मा
    • Ayodhya News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किए राम लला के दर्शन, विपक्ष पर साधा निशाना
    • Meerut News: मेरठ कांग्रेस को मिली नई टीम, युवाओं और अनुभवी चेहरों का मिला तालमेल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Maharashtra Politics : केंद्र की सियासत में नहीं जाना चाहते एकनाथ शिंदे, साफ कर दिया रुख, आखिर क्या है इसका कारण
    राजनीति

    Maharashtra Politics : केंद्र की सियासत में नहीं जाना चाहते एकनाथ शिंदे, साफ कर दिया रुख, आखिर क्या है इसका कारण

    By November 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति की बड़ी जीत के बाद इन दिनों सीएम पद को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है। इस बीच शिवसेना के शिंदे गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने ऐलान कर दिया है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा हाईकमान का फैसला उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जो भी फैसला किया जाएगा, वे उसे फैसले को मानेंगे।

    शिंदे की ओर से सीएम पद को लेकर अपना रुख स्पष्ट किए जाने के बाद अब उनके मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात भी कहीं जा रही है। हालांकि शिंदे महाराष्ट्र की सियासत छोड़कर केंद्र नहीं जाना चाहते। बुधवार की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिंदे ने इस ओर इशारा भी कर दिया है। दरअसल लंबे समय से सियासी मैदान में सक्रिय शिंदे को राजनीति का माहिर खिलाड़ी माना जाता है और वे सोची समझी रणनीति के तहत महाराष्ट्र की सियासत से दूर नहीं होना चाहते।

    शिंदे ने किया साफ इशारा

    शिंदे के मुख्यमंत्री पद से दूरी बनाने के बाद महाराष्ट्र के सियासी हलकों में एक चर्चा जोरों पर सुनी जा रही है। इस चर्चा के मुताबिक शिंदे को केंद्र की मोदी सरकार में अहम मंत्रालय मिल सकता है और उनके बेटे श्रीकांत शिंदे को महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र में इस तरह की अटकलें भले ही लगाई जा रही हों मगर सच्चाई यह है कि शिंदे महाराष्ट्र की सियासत से दूर नहीं होना चाहते।

    बुधवार की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब मीडिया की ओर से शिंदे से दिल्ली जाने के संबंध में सवाल पूछा गया तो इस पर शिंदे का जवाब था कि भाई मुझे दिल्ली क्यों भेजना चाहते हो? शिंदे के इस जवाब से साफ हो गया है कि वे महाराष्ट्र छोड़कर केंद्र की सियासत नहीं करना चाहते। वे महाराष्ट्र में ही बने रहना चाहते हैं।

    अपनी पार्टी को मजबूत और एकजुट बनाने की चुनौती

    शिंदे की पार्टी से जुड़े जानकार सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री पद न मिलने के बावजूद शिंदे आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की सियासत में अपनी सक्रियता बनाए रखेंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में शिंदे की पार्टी ने 57 सीटों पर जीत हासिल की है और शिंदे अब अपनी पार्टी को पूरी तरह मजबूत और एकजुट बनाए रखना चाहते हैं। वैसे मुख्यमंत्री की कुर्सी के बिना शिंदे के लिए पार्टी को मजबूत बनाना आसान काम नहीं होगा।

    बीएमसी चुनाव पर शिंदे की निगाहें

    महाराष्ट्र की रियासत से दूर न होने की शिंदे की इच्छा के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि राज्य में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं। निकाय चुनाव के दौरान शिंदे के सामने अपनी पार्टी को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को चुनाव जिताने की बड़ी चुनौती होगी। शिंदे की निगाह मुख्य रूप से बीएमसी चुनाव पर लगी हुई है। बीएमसी पर लंबे समय से शिवसेना का प्रभुत्व रहा है और इस चुनाव के दौरान शिंदे एक बार फिर उद्धव ठाकरे की शिवसेना को करारी मात देना चाहते हैं।

    बीएमसी को देश की सबसे अमीर महापालिका माना जाता रहा है। करीब 60 हजार करोड़ रुपए बजट वाली मुंबई नगर महापालिका का चुनाव तीन वर्षों से नहीं हुआ है। 2022 के फरवरी महीने से ही बीएमसी को प्रशासक चला रहे हैं। बीएमसी के चुनाव जल्द ही संभावित हैं। माना जा रहा है की नई सरकार के गठन के बाद इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। ऐसे में शिंदे बीएमसी चुनाव में भी अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHemant Soren Son: हेमंत सोरेन के लाडले हैं उनके बेटे, जानें क्या करते हैं
    Next Article Maharashtra CM: जब भी CM चुनने में BJP को लगा समय, तब सरप्राइज चेहरों ने चौंकाया

    Related Posts

    E.T Muhammad Basheer Wikipedia: ई.टी. मुहम्मद बशीर का मिशन शिक्षा, संविधान और समावेश: संसद में IUML की एक सशक्त आवाज

    July 2, 2025

    Apna Morcha News: अनुप्रिया पटेल पर गंभीर आरोप: ‘अपना मोर्चा’ ने कहा – कुर्सी की चाहत में बिरादरी से विश्वासघात, दल बना पति-पत्नी प्राइवेट लिमिटेड

    July 2, 2025

    BJP नेता ने अखिलेश यादव व सपा कार्यकर्ताओं से बताया जान का खतरा! कहा- ‘घर के बाहर हो रही रेकी’, हजरतगंज थाने में दी शिकायत

    July 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.