सीधे सामग्री पर जाएं
Tourism

Middle East Crisis: अबू धाबी में बीएपीएस मंदिर अस्थायी रूप से बंद, प्रबंधन ने की शांति की अपील

 Abu Dhabi Temple Closed (Image Credit-Social Media)

Abu Dhabi Temple Closed

BAPS Hindu Temple Abu Dhabi: वर्तमान परिस्थितियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहों के मद्देनजर अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर को बंद रखने का फैसला लिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने एहतिहात के तौर पर 9 मार्च तक श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए मंदिर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

मंदिर प्रशासन ने अपने फैसले में यह स्पष्ट किया है कि सभी भक्तों और आगंतुकों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि इस अस्थायी बंद के दौरान मंदिर परिसर में स्वामीगण नियमित रूप से शांति, सुरक्षा और समस्त जनकल्याण के लिए प्रार्थनाएं करते रहेंगे। हालांकि, आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। बीएपीएस हिंदू मंदिर ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीएपीएस हिंदू मंदिर ने एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया, “अभी के हालात को देखते हुए और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइयरी के हिसाब से बीएपीएस हिंदू मंदिर, अबू धाबी एहतियात के तौर पर सोमवार, 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद रहेगा। सभी भक्तों और विजिटर्स की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

पोस्ट में आगे बताया गया कि इस दौरान स्वामी मंदिर के अंदर शांति, सुरक्षा और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। हम सभी से विनम्रतापूर्वक गुजारिश करते हैं कि शांत रहें, अफवाहों से बचें, जहां सलाह दी जाए वहां घर के अंदर रहें, और सरकारी चैनलों के जरिए शेयर की गई सुरक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। हम अपने देश के लिए सद्भाव और ताकत की प्रार्थना करते हैं, और आगे के अपडेट ज़रूरत के हिसाब से शेयर किए जाएँगे। आइए हम विश्वास, ज़िम्मेदारी और भरोसे में एकजुट रहें।

बता दें कि, पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए और बहरीन, कुवैत व कतर में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *