
Madhya Pradesh Taj Mahal
Madhya Pradesh Taj Mahal
Madhya Pradesh Taj Mahal: ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है, जी हां! उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित सफेद संगमरमर का मकबरा जिसे ताजमहल का नाम दिया गया है, ये सिर्फ देश भर में नहीं, बल्कि दुनिया भर में मशहूर है, देश और दुनिया के कोने-कोने से लोग इसे देखने आते हैं। कहा जाता था यहां ताजमहल मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। इसका निर्माण 1631 और 1648 के बीच हुआ था। वहीं अब हुबहू ताजमहल जैसे दिखने वाले एक घर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे भी प्यार का मिसाल बताया जा रहा है, आइए जानते हैं कि ताजमहल जैसा हूबहू दिखने वाला घर कहां है और किसके द्वारा बनवाया गया है।
ताजमहल जैसा हूबहू घर
यदि हम आपसे कहें कि इस देश में बिल्कुल ताजमहल जैसा दिखने वाला एक घर भी है तो क्या आप हमारी बात पर भरोसा करेंगे? नहीं ना! लेकिन ये सच है। इंटरनेट की दुनिया से एक घर का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जो बिल्कुल ताजमहल जैसा दिख रहा है। अब यदि आपको उस शख्स का नाम बताएं, जिन्होंने ताजमहल जैसा घर बनवा लिया है तो उनका नाम आनंद प्रकाश चौकसे है, जो कि एक बिजनेसमैन हैं। आनंद प्रकाश चौकसे ने अपने ताजमहल जैसे दिखने वाले घर को अपनी बीवी के लिए बनवाया है।
आनंद प्रकाश चौकसे ने अपना ये ताजमहल जैसा दिखने वाला आलीशान घर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बनवाया है, जो 4BHK का है। इस घर में आनंद प्रकाश चौकसे अपनी बीवी व बच्चों के साथ रहते हैं। हूबहू ताजमहल जैसा दिखने वाला बिजनेसमैन आनंद प्रकाश चौकसे का घर मकराना मार्बल से तैयार किया गया है, ये वही मार्बल है जिससे आगरा का असली ताजमहल बना था। इस ताजमहल जैसे दिखने वाले घर पर बहुत ही बारीकी से काम किया है, घर में जो डिजाइनें बनीं हैं, उसे बनाने से करीब 8-8 घंटे का समय लगा है। इस घर में ताजमहल जैसा गुंबद भी बना है, उसके बारे में आनंद प्रकाश ने बताया कि सिर्फ इसे बनाने से उतना ही समय लगा है जितना पूरा ताजमहल बनाने में।
आनंद प्रकाश चौकसे ने अपने इस ताजमहल जैसे दिखने वाले घर को अपनी पत्नी के लिए डेडिकेट किया था, जो कि एक स्कूल परिसर के अंदर बना है, ये स्कूल भी आनंद प्रकाश का ही है। 4BHK के इस घर में बड़े से खूबसूरत हाल के साथ ही मेडिटेशन रूम से लेकर लाइब्रेरी तक सब कुछ मौजूद है। 50 एकड़ की प्रॉपर्टी में फैले इस ताजमहल जैसे दिखने वाले घर का बजट करीब 2 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। आनंद प्रकाश का ये ताजमहल जैसा दिखने वाला घर इतना खूबसूरत और भव्य है कि आप एक नजर में धोखा भी खा जाएंगे, क्योंकि यह हुबहू असली ताजमहल की तरह लगता है।


