Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनवरी से फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश की इन जगहों में करें भ्रमण, खास बनाइये अपना वीकेंड
    • खंडित हुए शिवलिंग, मिटाए गए निशान…लेकिन अडिग रहे महादेव, जानें कब-कब मुस्लिम शासकों ने तोड़ा सोमनाथ मंदिर?
    • UP Famous Temple: ये है आगरा का सबसे चमत्कारिक मंदिर, इसकी कहानी कर देगी आपको हैरान
    • Thailand Tourism: क्यों भारतियों को पसंद आ रहा थाईलैंड? बिना वीजा और पॉकेट फ्रेंडली हो रही यात्रा
    • अयोध्या में अब ऑनलाइन भी नहीं मिलेगा नॉनवेज? राम मंदिर,गेस्ट हाउस और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग भी रडार
    • Kanpur Non Veg Restaurants: कानपुर के 5 बेस्ट नॉन वेज पॉइंट्स, जहाँ आपको मिलेगा लाजवाब स्वाद
    • Top 5 Banarasi Saree Shops: वाराणसी जाएं तो इन जगहों से लें बनारसी साड़ी, ये हैं टॉप 5 दुकानें
    • Lucknow Medical Store : ये हैं लखनऊ के टॉप 5 मेडिकल स्टोर, जहाँ 24 घंटे मिलती है हर दवा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Nagpur Ka Itihas: कभी मध्य प्रदेश का अभिन्न भाग नागपुर क्यों और कैसे बना महाराष्ट्र का हिस्सा, आइए जानते हैं
    Tourism

    Nagpur Ka Itihas: कभी मध्य प्रदेश का अभिन्न भाग नागपुर क्यों और कैसे बना महाराष्ट्र का हिस्सा, आइए जानते हैं

    By January 27, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Nagpur History Wikipedia in Hindi(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Nagpur Kaise Hua Maharashtra Mein Shamil: नागपुर (Nagpur), महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra) का तीसरा सबसे बड़ा और भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। इसे भारत के भौगोलिक केंद्र में स्थित होने के कारण “जीरो माइल सिटी” (Zero Mile City) के नाम से भी जाना जाता है। यह न केवल अपनी प्रशासनिक और ऐतिहासिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसे महाराष्ट्र की उपराजधानी का गौरव भी प्राप्त है।

    यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सुव्यवस्थित ढांचे, और बढ़ते शहरीकरण के लिए जाना जाता (Nagpur Kyun Famous Hai) है। वैश्विक स्तर पर, नागपुर दुनिया का 114वां सबसे बड़ा शहर है, और भारत में इसे 13वां सबसे बड़ा शहर होने का दर्जा प्राप्त है। इसे “संतरों की नगरी” (Orange City) के रूप में भी पहचाना जाता है|

    यह शहर कभी मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का हिस्सा हुआ करता था और 1956 में भाषाई पुनर्गठन (linguistic Reorganisation Of States 1956) के दौरान इसे महाराष्ट्र में शामिल किया गया। तो वही नागपुर की प्रशासनिक महत्ता, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, और प्राकृतिक संपदा इसे महाराष्ट्र और भारत के सबसे खास शहरों में से एक बनाती है। यहां का विकास, औद्योगिक और शैक्षणिक प्रगति, और भौगोलिक स्थिति इसे देश के तेजी से बढ़ते शहरों में शामिल करती है। आज इस लेक के माध्यम से हम इस शहर के इतिहास के बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करेंगे।

    नागपुर का इतिहास (Nagpur Ka Itihas In Hindi)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    नागपुर का इतिहास अत्यंत प्राचीन और समृद्ध है। पुरातात्विक साक्ष्य यह दर्शाते हैं कि नागपुर में मानव बस्ती ईसा पूर्व 8वीं शताब्दी से ही अस्तित्व में थी। दृगधामणा (म्हाडा कॉलोनियों के पास) में मिली मेहीर समाधि इस बात का प्रमाण है कि इस क्षेत्र में मेगालिथिक संस्कृति विद्यमान थी। नागपुर का पहला उल्लेख 10वीं शताब्दी में वर्धा जिले के देवली में मिले ताम्रपत्र पर हुआ है, जिसमें राष्ट्रकूट राजाओं के काल में नागपुर का संदर्भ दिया गया है।

    प्राचीन राजवंश और नागपुर के शासक:- तीसरी शताब्दी के अंत में वाकाटक राजवंश के राजा विद्याशक्ति ने नागपुर पर शासन किया। वाकाटक साम्राज्य का नागपुर क्षेत्र पर चौथी शताब्दी तक प्रभाव रहा, और इसका गुप्त साम्राज्य के साथ निकट संबंध था। वाकाटक की राजधानी नगरधन (प्राचीन नंदीवर्धन) नागपुर से 28 किलोमीटर दूर स्थित थी। वाकाटक साम्राज्य के बाद नागपुर का क्षेत्र चालुक्य, राष्ट्रकूट, यादव और मुगल साम्राज्य के प्रभाव में आया।

    मुगल और गोंड काल:- सत्रहवीं शताब्दी में नागपुर मुगल साम्राज्य का हिस्सा बना, लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन की बागडोर देवगढ़-नागपुर के गोंड राजाओं के हाथ में थी। इस काल में गोंड राजकुमार बख्त बुलंद ने नागपुर की स्थापना की और इसे संगठित शहर के रूप में विकसित किया।

    मराठा साम्राज्य और नागपुर:- 1739 में गोंड राजा चांद सुल्तान के निधन के बाद नागपुर मराठा साम्राज्य के अधीन आ गया। 1743 में रघुजी भोसले ने नागपुर का नियंत्रण अपने हाथ में लिया और भोसले परिवार ने यहां शासन किया। हालांकि, 1803 और 1817 के एंग्लो-मराठा युद्धों में मराठों की हार के बाद नागपुर ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया। 1853 में भोसले परिवार के अंतिम राजा रघुजी (तृतीय) की मृत्यु के बाद नागपुर का प्रशासन सीधे ब्रिटिश सरकार के हाथ में आ गया।

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    ब्रिटिश काल और नागपुर का विकास:- 1853 से 1861 के बीच नागपुर “सेंट्रल प्रोविन्सेस एंड बेरार” प्रांत की राजधानी बना। नागपुर ने आधुनिक औद्योगिक युग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1877 में, टाटा समूह ने नागपुर में देश का पहला टेक्सटाइल मिल शुरू किया। नागपुर का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण स्थान था; 1920 के नागपुर अधिवेशन में असहयोग आंदोलन को गति दी गई।

    पुनर्गठन और महाराष्ट्र से एकता:- 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, नागपुर मध्य प्रदेश की राजधानी बना। लेकिन 1956 में भाषाई पुनर्गठन के कारण नागपुर को महाराष्ट्र में शामिल किया गया। आज, नागपुर महाराष्ट्र की उपराजधानी है और यह भारत के प्रमुख औद्योगिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक केंद्रों में से एक है।

    डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और बौद्ध धर्म आंदोलन:- 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया। यह घटना दलित और बौद्ध आंदोलन का एक महत्वपूर्ण अध्याय मानी जाती है।

    संतरों की नगरी:- नागपुर को “संतरों की नगरी” के नाम से जाना जाता है। यहां के संतरे अपनी गुणवत्ता, स्वाद और मिठास के लिए पूरे देश और विदेशों में प्रसिद्ध हैं। इस क्षेत्र की उपजाऊ भूमि और जलवायु संतरे की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त है, जो इसे देश में संतरे के उत्पादन का मुख्य केंद्र बनाती है।

    भौगोलिक महत्व:- नागपुर भारत के मध्य में स्थित है और इसे “जीरो माइल सिटी” भी कहा जाता है, क्योंकि यहां से पूरे भारत की दूरी नापने का मानक निर्धारित किया गया है। यह शहर प्रमुख रेलवे और सड़क मार्गों का जंक्शन है, जो इसे देश के विभिन्न भागों से जोड़ता है।

    आधुनिक नागपुर और प्रगति

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    2002 में, नागपुर ने अपनी स्थापना का 300वां वर्षगांठ मनाया। आज, नागपुर आधुनिक बुनियादी ढांचे, औद्योगिक क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए प्रसिद्ध है। नागपुर भारत का भौगोलिक केंद्र है और इसे “जीरो माइल सिटी” के नाम से भी जाना जाता है। संतरे और प्राचीन इतिहास के साथ, नागपुर का यह सफर इसकी समृद्ध विरासत और निरंतर विकास का साक्षी है।�

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBharat Ka Rahasyamay Kila: रायसेन का किला और राजा पूरणमल का इतिहास, जिसने अपनी रानी का सर खुद कटवाया
    Next Article बजट 2025ः सरकार की प्राथमिकता क्या कृषि, बेरोजगार, मध्य वर्ग, गिग वर्कर्स होंगे 

    Related Posts

    जनवरी से फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश की इन जगहों में करें भ्रमण, खास बनाइये अपना वीकेंड

    January 13, 2026

    खंडित हुए शिवलिंग, मिटाए गए निशान…लेकिन अडिग रहे महादेव, जानें कब-कब मुस्लिम शासकों ने तोड़ा सोमनाथ मंदिर?

    January 11, 2026

    UP Famous Temple: ये है आगरा का सबसे चमत्कारिक मंदिर, इसकी कहानी कर देगी आपको हैरान

    January 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.