Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NCERT ने हटाया कक्षा 8 की किताब से विवादित अध्याय, सार्वजनिक रूप में माफी भी मांगने का किया फैसला
    • 8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था
    • नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं
    • Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर
    • चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कपाट खुलने की तिथियां
    • होली के दिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चला अभियान, नशे में ड्राइव करने वालों पर हुई सख्ती
    • Kiradu Temple Mystery:शाम होते ही वीरान हो जाता है बाड़मेर का किराडू मंदिर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
    • Bhopal Railway Crowd : त्योहार के बीच भोपाल के स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, रेलवे प्रशासन अलर्ट
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Nandi Hills Tourist Places: तीन नदियों के संगम पर खूबसूरत हिल स्टेशन, जहां की सुंदरता बना लेती है दीवाना
    Tourism

    Nandi Hills Tourist Places: तीन नदियों के संगम पर खूबसूरत हिल स्टेशन, जहां की सुंदरता बना लेती है दीवाना

    By February 12, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Nandi Hills (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Karnataka Famous Tourist Place Nandi Hills: भारत में कहीं जंगल है तो कहीं पहाड़, कहीं समुंदर तो कहीं रेगिस्तान। लेकिन कुछ ऐसे भी जगह हैं जहां तीन नदियों का संगम होता है जैसे प्रयागराज लेकिन वहां पहाड़ या कोई हिल स्टेशन नहीं है। वहीं, दूसरी ओर एक स्थान ऐसा भी जहां तीन नदियों का संगम और वहां पहाड़ पर एक हिल स्टेशन (Hill Station) भी है। जी हां, कुछ ऐसी ही जगह है कर्नाटक राज्य (Karnataka) की राजधानी बैंगलोर (Bengaluru) से 60 किमी दूर चिक्काबल्लापुर जिले का नंदी हिल्स (Nandi Hills)।

    समुद्र तल से करीब 1478 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह हिल स्टेशन तीन नदियों पेन्नर, पोन्नैयार और पलार नदी के संगम स्थल से कुछ ही दूरी पर है। किसी समय नंदीदुर्ग (Nandidurg) या नंदी किले (Nandi Fort) के नाम से जाना जाने वाला यह जगह टीपू सुल्तान (Tipu Sultan Fort) का ग्रीष्मकालीन आवास हुआ करता था। भारत की आजादी की लड़ाई में इस फोर्ट ने अहम भूमिका निभाई है।

    आज के समय में यह भारत के सबसे बेहतरीन हिल स्टेशन (Famous Hill Stations In India) में से एक माना जाता है, जहां पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए ट्रेकिंग और कई अन्य साहसिक गतिविधियों का लाभ उठा सकते हैं। लाखों की तादाद में हर साल यहां सैलानी आते हैं।

    हिल स्टेशन पर घूमने लायक जगहें

    यहां घूमने लायक कई जगह हैं जिनमें खास है:-

    टीपू सुल्तान का किला (Tipu Sultan Ka Kila)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    दक्षिण भारत में कई वर्षों तक शासन करने वाले शासकों में टीपू सुल्तान एक मशहूर शासक था जिसने कई फोर्ट का निर्माण करवाया। भारत में इन किलों की गिनती आज विश्व धरोहर स्थल में होती है। दरअसल इस किले का निर्माण हैदर अली खान जो टीपू सुल्तान के पिता थे ने शुरू करवाया था किंतु यह काम किसी कारणवश अधूरा रह गया जिसे बाद में टीपू सुल्तान ने पूरा करवाया। यह किला ताशक-ए-जन्नत नाम से भी मशहूर है।

    इसके आसपास कई पुरानी इमारत और वाटिकाएं हैं जो पर्यटकों को इतिहास के दौर में ले जाती हैं। यहां की स्वास्थ्यप्रद जलवायु के कारण अंग्रेजों ने भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान कई बंगले और उद्यानों का निर्माण करवाया था।

    चन्नापुरा झरना (Channapura Water Falls)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    नंदी हिल्स के नजदीक यह झरना पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। इस झरने के नजदीक लोग ट्रेकिंग के जरिए पहुंच सकते हैं। इस झरने के पास मशहूर पैराग्लाइडिंग जगह है जहां से आसमान में उड़ते हुए नंदी हिल्स का नज़ारा देख सकते हैं। बहते झरने पहाड़ों से हरियाली वाला दृश्य ऐसा लगता है कोई काल्पनिक दुनिया में प्रवेश कर गए हों। सूर्योदय का नज़ारा भी इस हिल्स से देखते ही बनता है।

    टीपू ड्रॉप (Tipu Drop)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    यह जगह नंदी हिल्स का एक ऐतिहासिक स्थल है। ऐसा माना जाता है कि इसका संबंध टीपू सुल्तान से है। दरअसल टीपू ड्रॉप समुद्र तल से करीब 600 मीटर की उंचाई पर स्थित एक चट्टान है जहां से आप नंदी हिल्स का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। ऐसा कहा जाता है की टीपू सुल्तान के शासनकाल में कैदियों को इस चट्टान पर लाकर नीचे गिरा दिया जाता था। इस इतिहास को जानने लोग यहां आना चाहते हैं।

    भोगा नंदेश्वर मंदिर

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    करीब 9वीं शताब्दी के पास बना यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। नंदी हिल्स के तलहटी में स्थित इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है और पर्यटक यहां भगवान के दर्शन करने आते हैं। यह प्राचीन मंदिर द्रविड़ कला के वास्तुकला का एक उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस जगह आकर पर्यटकों को एक खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण में असीम शांति का एहसास होता है।

    नंदी हिल्स जाते समय रास्ते में कुछ और मशहूर जगह (Famous Places To Visit Near Nandi Hills) है जिसे आप घूम सकते हैं। ये हैं:-

    देवनहल्ली

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    बैंगलोर से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित यह जगह केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास है। यहां का किला, सिद्धलिंगेश्वर स्वामी मंदिर और वेणुगोपाल स्वामी मंदिर देखने योग्य स्थान है।

    डोड्डाबल्लापुर

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    यह जगह बैंगलोर से लगभग 40 किमी दूर रेशम केंद्र के रूप में जाना जाता है। अब यह जगह धीरे धीरे आधुनिकरण के चपेट में आकर तकनीकी स्थान बन रहा है। यहां पर्यटक मकालिदुर्ग में ट्रेक का लुत्फ उठा सकते हैं।

    वाइनयार्ड्स

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    महाराष्ट्र के नाशिक जिले की तरह नंदी हिल्स के करीब स्थित इस जगह भी सैलानी वाइनरी देख सकते हैं। भारतीय वाइन उद्योग में संलग्न ग्रोअर्स ज़म्पा वाइनयार्ड्स में वाइन निर्माण के प्रक्रिया को देख सकते हैं।

    कैसे पहुंचें

    हवाई मार्ग से नंदी हिल्स पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा बैंगलोर का केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां से नंदी हिल्स करीब 38 किमी दूर है। टैक्सी या निजी वाहन से यहां पहुंच सकते हैं।

    रेलमार्ग से यह पहुंचने का निकटतम स्टेशन चिक्काबल्लापुर स्टेशन और बैंगलोर स्टेशन है। यहां से टैक्सी या बस द्वारा नंदी हिल्स पहुंच सकते हैं।

    सड़क मार्ग से बैंगलोर के रास्ते नंदी हिल्स तक टैक्सी, निजी कार या बस से सफर कर रास्ते और मौसम का आनंद उठा सकते हैं।

    नंदी हिल्स घूमने का अच्छा समय

    वैसे पर्यटक नंदी हिल्स घूमने साल में कभी भी जा सकते हैं। लेकिन नंदी हिल्स घूमने के लिए सितंबर से मई तक का समय सबसे अच्छा है। मानसून बारिश के दौरान पहाड़ पर जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

    एडवेंचर टूरिज्म के शौकीन सैलानी यहां अपने जीवन साथी या परिवार या दोस्तों संग कई साहसिक खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, साइक्लिंग, बाइकिंग के साथ ऐतिहासिक और प्राकृतिक सैर का आनंद उठा सकते हैं।

    ( लेखिका वरिष्ठ पत्रकार हैं ।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी डिग्री विवादः हाईकोर्ट का सवाल- इसमें जनहित जैसा क्या है?
    Next Article पीएम के अमेरिका यात्रा एजेंडे में क्या अवैध प्रवासी, अडानी मुद्दे होंगे?

    Related Posts

    8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था

    March 7, 2026

    नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं

    March 6, 2026

    Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    NCERT ने हटाया कक्षा 8 की किताब से विवादित अध्याय, सार्वजनिक रूप में माफी भी मांगने का किया फैसला

    March 10, 2026

    NCERT में ‘न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर SC की लताड़, कहा- न्यायपालिका को बदनाम नहीं करने दूंगा

    February 25, 2026

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.