Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था
    • नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं
    • Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर
    • चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कपाट खुलने की तिथियां
    • होली के दिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चला अभियान, नशे में ड्राइव करने वालों पर हुई सख्ती
    • Kiradu Temple Mystery:शाम होते ही वीरान हो जाता है बाड़मेर का किराडू मंदिर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
    • Bhopal Railway Crowd : त्योहार के बीच भोपाल के स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, रेलवे प्रशासन अलर्ट
    • Siddhbali Baba Temple: सिद्धबली बाबा का पावन धाम, शांत वादियों में विराजते हैं संकटमोचक हनुमान
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » New Trend: लोग होटल नहीं, आश्रम में बिता रहे हैं छुट्टियां, ये हैं सबसे खूबसूरत विकल्प
    Tourism

    New Trend: लोग होटल नहीं, आश्रम में बिता रहे हैं छुट्टियां, ये हैं सबसे खूबसूरत विकल्प

    Janta YojanaBy Janta YojanaDecember 3, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    New Travel Trend: सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ पार्टी, मस्ती और डेस्टिनेशन ट्रिप का आलम भी छाने लगा है। लोग अपने अलग-अलग अंदाज में नए साल के स्वागत की तैयारियों का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर भीड़-भाड़ और शोरगुल से दूर कुछ दिन बिल्कुल शांति में बिताना चाहते हैं तो इस बार होटल नहीं, आश्रम में रुकने का प्लान बनाइए। भारत में ऐसे कई आश्रम हैं जहां न सिर्फ शांत माहौल मिलता है बल्कि प्रकृति की गोद में योग, ध्यान और सात्विक जीवनशैली का अनुभव भी।

    यहां कम खर्च में मन, शरीर और आत्मा को सुकून देने वाला अनुभव मिलता है, जो किसी भी होटल से कहीं अधिक यादगार होता है। आइए जानते हैं भारत में मौजूद उन सुख, शांति, सुकून और सुविधाओं से सम्पन्न आश्रमों के बारे में विस्तार से –

    ईशा फाउंडेशन, कोयंबटूर

    सद्गुरु द्वारा स्थापित ईशा योग केंद्र प्राकृतिक सुंदरता से घिरा एक विशाल आश्राम परिसर है। यहां मौजूद 112 फीट ऊंची आदियोगी की प्रतिमा सिर्फ देखने में ही भव्य नहीं है, बल्कि उसके आस-पास का माहौल मन को भीतर तक शांत कर देता है। यहां के ध्यान कार्यक्रम, ध्यालिंग में साधना, लिंग भैरवी दर्शन और प्रकृति के बीच ठहरने का अनुभव शरीर और मन दोनों के बीच गहरी शांति स्थापित करने का काम करता है। विशेषकर महाशिवरात्रि के समय यहां का वातावरण जीवंत और ऊर्जा से भरपूर होता है।

    परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश

    ऋषिकेश का परमार्थ निकेतन दुनिया भर के योग-प्रेमियों की पसंद है। गंगा के तट पर स्थित यह आश्रम भीतर तक शांति से भर देता है। सुबह की प्राणायाम सेशन, दिन में ध्यान का अभ्यास और शाम को होने वाली दिव्य गंगा आरती आपको एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव देती है। यहां की सात्विक भोजन व्यवस्था और शांत परिसर शरीर-मन को पूरी तरह रिलैक्स कर देते हैं। होटल की भीड़-भाग से दूर यहां बिताया गया समय अपने आप में एक आध्यात्मिक यात्रा जैसा होता है।

    ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिज़ॉर्ट, पुणे

    अगर आप आधुनिक जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का मेल चाहते हैं, तो पुणे का ओशो इंटरनेशनल रिज़ॉर्ट आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। यहां आपको मॉडर्न कम्फर्ट, हरियाली से भरा वातावरण और ओशो की विशेष एक्टिव मेडिटेशन तकनीकें सीखने का मौका मिलता है।

    यहां का ज़ेन गार्डन, साइलेंस ज़ोन, बड़े खुले परिसर और शांतिपूर्ण रिदम आपकी ऊर्जा को नई दिशा देते हैं। अलग-अलग देशों से आए लोगों का एक साथ ध्यान करना अपने आप में एक अनोखा अनुभव होता है।

    रामकृष्ण मिशन आश्रम, बेलूर मठ

    स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित यह आश्रम आध्यात्मिकता, सेवा और मानवीय मूल्यों का अद्भुत संगम है। गंगा किनारे स्थित विशाल बेलूर मठ का परिसर इतना शांत और दिव्य है कि यहां बस कुछ देर बैठना भी मन को हल्का कर देता है।

    आश्रम में आयोजित ध्यान कार्यक्रम, सत्संग, भक्ति भाव और सादगीपूर्ण जीवनशैली आपको पूरी तरह से मेडिटेटिव अवस्था में ले जाते हैं। यहां परिवार के साथ स्टे करना एक शानदार आध्यात्मिक अनुभव साबित होता है।

    आर्ट ऑफ़ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु

    बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम हरियाली और प्राकृतिक शांति से घिरा है। यहां का विशाल 65 एकड़ का परिसर, झीलें, मेडिटेशन हॉल और योग केंद्र मन को शांत करते हैं। यहां आने वालों के लिए सुदर्शन क्रिया सबसे बड़ा आकर्षण है, जो हजारों लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने में मदद करती है। आश्रम का वातावरण इतना सकारात्मक है कि यहां रुकते ही मन की उलझनें कम होने लगती हैं।

    शिवानंद योग आश्रम, केरल

    केरल के नेय्यर डैम के पास स्थित शिवानंद योग आश्रम योग साधना के लिए आदर्श स्थान है। यहां सदा हरा-भरा वातावरण, आयुर्वेद उपचार, सात्विक भोजन और योग अवकाश कार्यक्रम मुहैया कराए जाते हैं।

    सुबह की योग कक्षाएं, दोपहर के ध्यान सत्र और शाम की शांत दिनचर्या मन को भीतर तक संतुलित करती है। यह उन लोगों के लिए खास है जो योग की लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं।

    औरोविल, पुदुचेरी

    औरोविल सिर्फ आश्रम नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक समुदाय है जहां दुनिया भर के लोग शांति, सदिच्छा और आत्म-विकास की खोज में आते हैं। यहां का मातृमंदिर मेडिटेशन का प्रमुख केंद्र है और इसका शांत वातावरण मन को गहरे ध्यान में ले जाता है। प्रकृति से घिरे गेस्ट हाउस, मिट्टी के घर, सामुदायिक भोजन और आत्मनिर्भरता की जीवनशैली इसे बेहद अनोखा अनुभव बनाते हैं।

    फूल चट्टी आश्रम, ऋषिकेश

    ऋषिकेश से थोड़ा आगे पहाड़ों की शांति में बसे फूल चट्टी आश्रम अपने 7-दिवसीय योग कार्यक्रम के लिए जाना जाता है। यहां सुबह नदी किनारे ध्यान, दिन में योग अभ्यास और शाम को शांत वातावरण में आध्यात्मिक चर्चा मन को भीतर तक रिलैक्स करती है।

    यह उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो शहर के शोर से पूरी तरह दूर जाकर स्वयं से जुड़ना चाहते हैं।

    अश्रम स्टे क्यों हैं आपकी छुट्टियों नया ज़ोन

    आश्रम में रहना सिर्फ घूमने-फिरने जैसा अनुभव नहीं, बल्कि अंदरूनी शांति का एहसास देता है। यहां डिजिटल डिटॉक्स होता है, खाना सात्विक होता है, नींद बेहतर आती है और मन की उलझनें धीरे-धीरे शांत हो जाती हैं। होटलों की तुलना में यहां खर्च भी बहुत कम होता है और सबसे बड़ी बात है कि यहां मन की शांति का जो दिव्य अनुभव होता है वो आपके जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। इसलिए अपने नए साल की शुरुआत इस बार इन आश्रम के आध्यात्मिक माहौल के बीच रहकर करें।

    डिस्क्लेमर: दिए गए आश्रमों की जानकारी सामान्य अनुभवों और उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। यात्रा से पहले संबंधित आश्रम से ताज़ा विवरण और नियम ज़रूर चेक करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLucknow Water Sports: लखनऊ में अब आप एन्जॉय कर सकते हैं कई वाटर स्पोर्ट्स, वो भी बेहद कम दाम में
    Next Article Lucknow Famous Store: लखनऊ के इस स्टोर में मिलेगा ज़रूरत का हर सामान, मिलेगा डिस्काउंट
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था

    March 7, 2026

    नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं

    March 6, 2026

    Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    NCERT में ‘न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर SC की लताड़, कहा- न्यायपालिका को बदनाम नहीं करने दूंगा

    February 25, 2026

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.