
New Year Travel from Lucknow (Image Credit-Social Media)
New Year Travel from Lucknow
New Year Travel from Lucknow: अगर आप भी नए साल में बाहर घूमने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बता दें लखनऊ से सटी कुछ ऐसी जगहें हैं जहाँ आप नए साल को सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइये इस लिस्ट पर एक नज़र डालते हैं जहाँ आप घूमने जा सकते हैं।
नए साल में यहाँ जाये घूमने
लखनऊ के आस-पास अगर आप घूमने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको पर्यटन विभाग द्वारा तैयार बेहद सस्ते टूर पैकेजेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ आपके बजट में फिट होंगें बल्कि यहाँ पहुंचकर आपको काफी ज़्यादा मज़ा भी आने वाला है। इन पैकेजेस में आपको ईको टूर पैकेज, जंगल सफारी, धार्मिक नगरी और पक्षी विहार जैसे स्पॉट्स आते हैं। इन पैकेजेस की जानकारी आपको यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
यहाँ आपको दुधवा नेशनल पार्क जैसी एडवेंचर से भरी जगह, नैमिषारण्य जैसे धार्मिक स्थल और बहुत सारे स्पॉट्स शामिल हैं।
लखनऊ-दुधवा टूर पैकेज
लखनऊ-दुधवा टूर पैकेज में आपको काफी कुछ ख़ास मिलने वाला हो जिसमे यात्रियों की संख्या 8 तक रखी गयी है। वहीँ इसके लिए टेम्पो ट्रवेलेर बुक होगा जिसमे आपको प्रतिव्यक्ति 6,175 रूपए देने होंगें। ये दो दिनों का टूर पैकेज है जिसमें लखनऊ के गोमती होटल से यात्रियों को सुबह 8 बजे टेम्पो ट्रैवलर लेगा और दुधवा के लिए रवाना होगा। इसके बाद सभी 1:30 बजे लंच करेंगें और रात 8 बजे भोजन करके सभी यात्री आराम करेंगें। अगले दिन यात्री सुबह 6 बजे से 10 बजे तक जंगल सफारी के लिए यात्री रवाना होंगें। इसके बाद 11 बजे यात्री लखनऊ के लिए वहां से रवाना हो जायेंगें। इस टूर पैकेज में पांच वर्ष के बच्चों तक यात्रा मुफ्त होगी।
लखनऊ-अयोध्या टूर पैकेज
लखनऊ से अयोध्या का टूर पैकेज सबसे प्रसिद्ध पैकेजेस में से एक है जिसमे श्रद्धलुओं की यात्रा शनिवार और रविवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसमें दिनभर मंदिर दर्शन और इसके बाद लखनऊ वापसी होगी। लखनऊ आते आते रात के 8:30 बजेंगे। इस पैकेज की दर प्रतिव्यक्ति 2000 रूपए है। वहीँ अगर वरिष्ठ नागरिक हैं तो आपको 1000 रूपए देना होगा। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को श्री रामजन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट और राम की पौड़ी सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा और दर्शन करने को मिलेगा।
लखनऊ-नैमिषारण्य टूर पैकेज
लखनऊ-नैमिषारण्य की यात्रा शुक्रवार, रविवार और सोमवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी जो लखनऊ से सीधे नैमिषारण्य पहुंचेगी। सभी धार्मिक स्थानों के दर्शन के बाद ये यात्रा लखनऊ करीब 7:30 बजे तक पहुंचेगी। इसके लिए आपको प्रतिव्यक्ति 1700 रूपए देने होंगें। वहीँ वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये 1000 रूपए होगी।
लखनऊ-नवाबगंज पक्षी विहार टूर पैकेज
नए साल पर आप लखनऊ से कुछ घंटो की दूरी पर स्थित नवाबगंज पक्षी विहार का भी भ्रमण कर सकते हैं। यहाँ घूमने अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे बेस्ट रहता है। क्योंकि इसी समय देश विदेश के प्रवासी पक्षी यहाँ काफी अधिक संख्या में यहाँ आते हैं। यहाँ के लिए एक दिन ही काफी है। ये लखनऊ से कानपुर के मार्ग पर टोल प्लाजा से लगभग 5 घंटे की दूरी पर पड़ता है। यहाँ आप निजी वहां से या रोडवेज की बस द्वारा भी आ सकते हैं।
कैसे करें इन टूर पैकेजेस की बुकिंग
अगर आप इन टूर पैकेजेस की बुकिंग कराना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन इसे करा सकते हैं। इसके लिए आप www.upstdc.co.in पर कर सकते हैं। इसके अलावा आप फ़ोन के द्वारा भी सीधे ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए फ़ोन नंबर जारी किया गया है -9149099890 या 9415013041


