Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान
    • टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा अपडेट: 72 घंटे पहले तक मिलेगा ज्यादा रिफंड
    • दिल्ली के पास छुपा फिल्मी खजाना, ‘Dhurandhar-2’ की ये लोकेशन कर देगी हैरान
    • UAE India Flights: मध्य पूर्व संकट में फंसे भारतीयों की वापसी तेज, कई देशों से स्पेशल फ्लाइट्स
    • Navratri Day 6: छठे दिन करें माँ कात्यायनी के इन मंदिरों के दर्शन, मिलेगा विशेष फल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Raulane Sauni: जब किन्नौर की घाटियों में उतरती हैं ‘रौलाने परियां’- एक रहस्यों से भरा उत्सव
    Tourism

    Raulane Sauni: जब किन्नौर की घाटियों में उतरती हैं ‘रौलाने परियां’- एक रहस्यों से भरा उत्सव

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 21, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Raulane Sauni, A Festival of Mysteries: भारत की धरती पर हिमाचल पर्वत पर बसे गांव अपनी अनोखी परम्पराओं के चलते किसी अजूबे से कम नहीं हैं। वहीं हिमालयप्रदेश की बर्फीली चोटियों, देवदार की वादियों और शांत पहाड़ी गांवों के बीच इन दिनों एक ऐसा अनोखा उत्सव मनाया जा रहा है, जो जितना रहस्यमयी है उतना ही आकर्षक भी। किन्नौर में रौलाने उत्सव की धूम पूरे नवंबर माह को जीवंत कर देती है। यह वह समय है जब स्थानीय लोग, बच्चे, बुजुर्ग और पर्यटक सभी मिलकर एक ऐसी परंपरा का हिस्सा बनते हैं, जिसकी जड़ें सदियों पुरानी आस्था से जुड़ी हैं। अगर आप हिमाचल घूमने का प्लान बना रहें हैं या इस समय इसी यात्रा पर हैं, तो रौलाने उत्सव में आपको जरूर शामिल होना चाहिए। ये उत्सव किन्नौर की संस्कृति के सबसे अनोखे रूप से परिचित करवाता है। आइए जानते हैं रौलाने उत्सव से जुड़े इतिहास के बारे में –

    रौलाने उत्सव का इतिहास और मान्यताओं से जुड़ा महत्व

    रौलाने उत्सव की शुरुआत किन्नौर की देव-परंपराओं और लोकविश्वासों से जुड़ी है। किन्नौर को ‘देवभूमि’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां की संस्कृति में देवताओं, प्राकृतिक शक्तियों और परियों का विशेष स्थान रहा है। बहुत पुरानी मान्यता है कि शीत ऋतु की शुरुआत के वक्त रौलाने सौणी यानी दिव्य पारियां अपने महलों से निकलकर गांवों में आती हैं। ये परियां लोगों को आशीर्वाद देती हैं और गांवों की रक्षा करती हैं। इन्हीं परियों के स्वागत, सम्मान और रहस्य को बनाए रखने के लिए यह उत्सव सदियों से मनाया जाता रहा है। बुजुर्गों का कहना है कि इस उत्सव की शुरुआत इतनी प्राचीन है कि इसका वास्तविक काल ज्ञात ही नहीं है। यह पर्व किन्नौर की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और लोकविश्वासों का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।

    रौलाने उत्सव कब तक मनाया जा रहा है?

    रौलाने उत्सव हर साल नवंबर में मनाया जाता है। इस वर्ष भी उत्सव पूरे जोश और उमंग के साथ शुरू हो चुका है और 27 नवंबर तक चलता जाएगा। यह वह अवधि है जब गांवों में लगातार नृत्य-गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अनोखी पारंपरिक गतिविधियां होती रहती हैं। जिनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी खुशी-खुशी शामिल होते हैं। इस पर्व की यह जादुई अनुभूति आपको किन्नौर की संस्कृति से गहराई से जोड़ देती है।

    रौलाने उत्सव कहां आयोजित होता है?

    यह उत्सव हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत जिले किन्नौर में मनाया जाता है। इसका प्रमुख आयोजन स्थल नागिन नारायण मंदिर है। जो यहां की आस्थाओं और देव-परंपराओं का केंद्र माना जाता है। मंदिर के आसपास के क्षेत्र में गांवों के लोग इकट्ठा होते हैं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों के बीच सजधज कर निकलते हैं। इस अद्भुत माहौल के बीच पूरा परिसर देखने लायक दृश्य बन जाता है। देवदारों से घिरी घाटी, लकड़ी से बने पारंपरिक घर और मंत्रोच्चार का वातावरण इस उत्सव की दिव्यता को और बढ़ा देता है।

    रौलाने उत्सव में क्या-क्या होता है?

    इस उत्सव की सबसे खास परंपरा है दो पुरुषों का दूल्हा और दुल्हन बनकर आना। इन्हें ‘रौला’ (दूल्हा) और ‘रौलाणे’ (दुल्हन) कहा जाता है। लेकिन यह साधारण विवाह जैसा कार्यक्रम बिल्कुल नहीं होता। इन दोनों को सिर से पांव तक भारी पारंपरिक किन्नौरी वेशभूषा, झूमर, रंग-बिरंगी झालरों और चांदी-सोने के आभूषणों से सजाया जाता है। उनकी पहचान छिपाने के लिए उनके चेहरे को मोटे ऊनी कपड़ों से बने मुखौटों से पूरी तरह ढका जाता है। यह सजावट इतनी कलात्मक होती है कि सामने खड़ा व्यक्ति भी नहीं जान पाता कि अंदर कौन है। लोकगीतों की धुनों पर गांववाले नाचते-गाते हैं और दूल्हा-दुल्हन के रूप में आए ये दो पुरुष पूरे दिन उत्सव की रस्में निभाते हैं। कई जगह आपको ‘पुंदलु’ अवतार में लोग भी दिखेंगे, जो भेड़-बकरियों की खाल पहनकर आते हैं और परंपरागत जीवनशैली तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य का प्रतीक माने जाते हैं। पूरा माहौल रंग, संगीत, लोकगाथाओं और रहस्य से भर जाता है।

    रौलाने उत्सव में चेहरा ढककर क्यों आते हैं?

    इस परंपरा का सबसे अनोखा और रहस्यमय पहलू यही है कि इस उत्सव में शामिल लोगों का चेहरा ढका रहता है। स्थानीय मान्यता है कि परियां अपना चेहरा कभी नहीं दिखातीं, इसलिए उनके स्वागत और प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व में शामिल लोग भी अपना चेहरा छिपाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे परियों का पवित्र रहस्य बना रहता है और गांव की रक्षा के लिए उनका आशीर्वाद मिलता है। ‘रौला’ और ‘रौलाणे’ के रूप में सजे पुरुष चेहरा ढके हुए विवाह जैसी सभी रस्में निभाते हैं। ये प्रथा किन्नौर संस्कृति में एक आध्यात्मिक और सामुदायिक संदेश का प्रतीक मानी जाती है। गांव वालों के बीच यह परंपरा संस्कृति, भावनाओं और आस्था का प्रतीक है।

    उत्सव के अंतिम दिन क्या होता है?

    रौलाने उत्सव का अंतिम दिन पूरे गांव के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन पूरा समुदाय, महिलाएं, बच्चे और उत्सव के लिए सजाए गए दोनों जोड़े सब मिलकर नागिन नारायण मंदिर में सामूहिक पूजा करने जाते हैं। यह पूजा गांव की शांति, समृद्धि और कुशल-क्षेम के लिए की जाती है। दूल्हा-दुल्हन के रूप में आए दोनों प्रतीकात्मक पात्र गांववालों के साथ मंदिर में प्रवेश करते हैं, जहां देवताओं से आशीर्वाद लिया जाता है। पूजा के बाद लोकनृत्य, गीत और सामूहिक भोज के साथ यह उत्सव सम्पन्न होता है।

    रौलाने उत्सव सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि किन्नौर की उस अनूठी विरासत का उत्सव है जहां रहस्य, लोककला, संगीत, नाच, प्राकृतिक सौंदर्य और सामुदायिक एकता सब एक साथ देखने को मिलते हैं। अगर आप हिमाचल की यात्रा कर रहे हैं, तो यह उत्सव सबसे यादगार अनुभव बन कर आपको बार-बार किन्नौर लौटने के लिए मजबूर करेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLucknow Tunday Kababi: लखनऊ में यहाँ भी खुल गया टुंडे कबाबी, अब टेरेस से उठाइये कबाब का लुफ्त
    Next Article Winter Trip Goals: उधवा की पतौड़ा झील में विदेशी परिंदों के संग बिताएं यादगार पल
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026

    चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.