Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी से पहले और अपने ख़ास दिन पर परफेक्ट लुक चाहिए? जानिए प्रयागराज के कुछ बेस्ट सैलून
    • Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • Bateshwar Bah Agra: आगरा का रहस्यमयी बटेश्वर: शिव मंदिर, डाकुओं की आस्था और यमुना का अनोखा प्रवाह
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Shri Radha Gopinath Ji Temple: जन्माष्टमी पर चहक उठता है यह मंदिर, जहां भक्त महसूस करते हैं भगवान का संजीव स्पर्श
    Tourism

    Shri Radha Gopinath Ji Temple: जन्माष्टमी पर चहक उठता है यह मंदिर, जहां भक्त महसूस करते हैं भगवान का संजीव स्पर्श

    Janta YojanaBy Janta YojanaAugust 13, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Shri Radha Gopinath Ji Temple Celebration Janmashtami 

    Shri Radha Gopinath Ji Temple Celebration Janmashtami

    Shri Radha Gopinath Ji Temple: जयपुर का श्री राधा गोपीनाथ जी मंदिर जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति और अद्भुत चमत्कारों का संगम बन जाता है। यहां आकर न केवल भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी के दिव्य विग्रह का दर्शन होता है बल्कि उन कथाओं और मान्यताओं का भी अनुभव किया जा सकता है जो सदियों से भक्तों के विश्वास को और गहरा करती आई हैं। इस मंदिर में जब मध्य रात्रि का समय होता है और मंदिर की घंटियां शंखनाद और भजन कीर्तन की धुन वातावरण में गूंजती है, तो लगता है मानो स्वयं वृंदावन का आनंद जयपुर में उतर आया हो। आइए जानते हैं इस दिव्य स्थल से जुड़े रहस्य और इसकी खूबियों के बारे में –

    वृंदावन से जयपुर तक गोपीनाथ जी की दिव्य यात्रा

    श्री राधा गोपीनाथ जी का विग्रह कोई साधारण प्रतिमा नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण के प्रपौत्र बैजनाथ जी द्वारा निर्मित तीन विशेष ठाकुरों के विग्रहों में से एक माना जाता है। मूल रूप से गोपीनाथ जी की यह प्रतिमा वृंदावन में प्रतिष्ठित थी। जहां परमानंद भट्टाचार्य और उनके विशेष शिष्य मधुगोस्वामी जी इनकी पूजा करते थे। लेकिन इतिहास में एक समय ऐसा भी आया जब मुस्लिम आक्रमण के खतरे के कारण वृंदावन के कई विग्रहों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इनमें से गोपीनाथ जी को भी सावधानी पूर्वक जयपुर लाया गया और यहां प्रतिष्ठित किया गया। तब से यह मंदिर जयपुर की धार्मिक पहचान और भक्ति का अभिन्न हिस्सा है।

    गोपीनाथ जी का द्वितीय स्वरूप और उससे जुड़ा चमत्कार

    जयपुर में श्रद्धा का केंद्र बने भगवान गोपीनाथ जी का स्वरूप कंधे से लेकर कमर तक बिल्कुल भगवान श्री कृष्ण जैसा है। उनके चेहरे पर प्रसन्नता की मृदुल छठा और आंखों में करुणा का भाव भक्तों को सम्मोहित करता है। मान्यता है कि यह विग्रह मात्र पत्थर की प्रतिमा नहीं बल्कि भगवान का सजीव रूप है। यह मान्यता एक लोकप्रिय कथा से और भी ज्यादा पुष्ट होती है जिसमें कहा जाता है कि, इस प्रतिमा में आज भी नब्ज की धड़कन महसूस की जा सकती है।

    घड़ी और नब्ज की अनोखी कहानी – जिसने ब्रिटिश अधिकारी को कर दिया नतमस्तक

    ब्रिटिश शासन के समय यह चर्चा एक अंग्रेज अधिकारी तक पहुंची कि गोपीनाथ जी की प्रतिमा में नब्ज धड़कती है। जांच की इरादे से वह मंदिर आए और अपने साथ एक नब्ज की धड़कन से चलने वाली घड़ी भी साथ लेकर आए। उन्होंने उस घड़ी को मंदिर में स्थापित गोपीनाथ जी की कलाई पर रखा और देखते ही देखते घड़ी चलने लगी। जैसे ही घड़ी कलाई से हटाई वह रुक गई। यह घटना न केवल उस अधिकारी के लिए चमत्कार थी, बल्कि इस घटना के बाद से यह सजीव प्रतिमा भक्तों के विश्वास का भी अटूट हिस्सा बन गई। मंदिर के गोस्वामी जी बताते हैं कि यह आज भी होता है। आज भी गोपीनाथ की कलाई पर वह घड़ी निरंतर चल रही है। यही कारण है कि लोग मानते हैं कि गोपीनाथ जी स्वयं से शरीर मंदिर में विराजते हैं।

    स्थापत्य में झलकता है राजस्थानी और ब्रज का संगम

    मंदिर की वास्तुकला में राजस्थानी कारीगरी राजस्थान और ब्रजभूमि के मंदिरों की आत्मीयता का सुंदर मेल दिखाई देता है। अलंकृत शिखर, सूक्ष्म नक्काशी, भव्य और रंग-बिरंगे वस्त्रों से सजे विग्रह सब मिलकर एक अद्भुत दृश्य बनाते हैं। आंगन में फूलों की महक, दियों की असंख्य रोशनी से सुसज्जित वातावरण भक्तों को दिव्य लोक में ले जाता है।

    जन्माष्टमी पर मंदिर में उमड़ता है भक्ति का सागर

    जन्माष्टमी की रात यहां मानों स्वर्ग उतर आता है। इस अवसर पर मंदिर को हजारों सुगंधित फूलो और रंगीन रोशनी से सजाया जाता है। मध्य रात्रि में श्री कृष्ण का अभिषेक दूध, दही, शहद और घी से होता है। यहां सजी दिव्य झांकियों में भगवान की लीलाओं का विविध प्रदर्शन किया जाता है। पालकी यात्रा निकालते हैं। पूरी रात यहां ढोल, मंजीरे और करताल के साथ भजन कीर्तन की मधुर ध्वनि चारों दिशाओं को पवित्र करती है। दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालु इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनते हैं और महाप्रसाद पाकर अपने जीवन को धन्य मानते हैं।

    दर्शन का समय और भक्तों के लिए मार्गदर्शन

    गोपीनाथ मंदिर में दर्शन सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक अनवरत होते हैं। जन्माष्टमी जैसे विशेष अवसरों पर यह समय बढ़ भी जाता है क्योंकि भक्तों की भीड़ देर रात तक बनी रहती है। मंदिर शहर के पुराने हिस्से में स्थित है और यहां रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से ऑटो या कैब के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस स्थल के आसपास गोविंद देव जी मंदिर, हवा महल और सिटी पैलेस जैसे दर्शनीय स्थल भी मौजूद हैं। जिनके कारण यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

    श्रद्धा इतिहास और चमत्कार का द्वितीय संगम

    श्री राधा गोपीनाथ जी मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं बल्कि वह स्थान है जहां इतिहास भक्ति और चमत्कार एक साथ जीवंत होते हैं यहां आने वाला हर भक्त इस अनुभूति के साथ लौटता है कि उसने न केवल भगवान के दर्शन किए बल्कि उनके संजीव स्पष्ट को भी महसूस किया जन्माष्टमी के दिन या अनुभूति और भी गहरी होती है जब जयपुर की गालियां और मंदिर का प्रांगण भक्ति के रंग में पूरी तरह रंग जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article“124 नॉट आउट”,INDIA ब्लॉक के सांसदों ने इस नारे वाली टी-शर्ट क्यों पहनकर किया विरोध, और कौन हैं मिन्ता देवी?
    Next Article UP Assembly Session Day 3: यूपी विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन, 24 घंटे होगी रिकॉडतोड़ चर्चा
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    शादी से पहले और अपने ख़ास दिन पर परफेक्ट लुक चाहिए? जानिए प्रयागराज के कुछ बेस्ट सैलून

    January 27, 2026

    Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य

    January 27, 2026

    कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें

    January 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.