Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bihar Politics: चिराग पासवान की NDA से बगवात, CM नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा, इस मामले को लेकर लिखा लेटर
    • माओवादी पार्टी शांति वार्ता के लिए तैयार है, सरकार का इनकार क्यों?
    • ईरान ने कहा इसराइल की निन्दा करे भारत, क्या मुश्किल में फंस गई मोदी सरकार
    • Uttarakhand Badrinath Yatra: अब बदरीनाथ यात्रा में नहीं लगेगी भीड़, डिजिटल टिकटिंग से मिलेगी रफ्तार
    • Jharkhand McCluskieganj History: अंग्रेज अब भी भारत में हैं! भारत में ही बसा है मिनी लंदन, आइए जानें झारखंड का मैकलुस्कीगंज को
    • पोलिंग बूथ का सीसीटीवी फुटेजः चुनाव आयोग ने अब ली इस बात की आड़
    • ईरान की परमाणु ताकतः ट्रंप ने तुलसी गबार्ड की रिपोर्ट को क्यों खारिज़ किया?
    • इसराइली गुंडागर्दी और मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का जबरदस्त हमला
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Starlink: तेज़ इंटरनेट या नए ख़तरों की दस्तक?
    भारत

    Starlink: तेज़ इंटरनेट या नए ख़तरों की दस्तक?

    By March 13, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के लिए भारत के दरवाजे खुल
    गये हैं। भारत  की सबसे अधिक सफल मोबाईल
    नेटवर्क कंपनियां जियो और एयरटेल एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की मदद सैटेलाइट
    इंटरनेट सेवा देने में करेंगे। स्टारलिंक बहुत तेज़ स्पीड वाली इंटरनेट सर्विस है ।
    एलॉन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने इसकी सेवा सौ से अधिक देशों में दे रखी है। यह
    पहली बार होगा जब भारत में एलॉन की स्टारलिंक अपने कदम रखेगी। बताया जा रहा है कि
    यह डील भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने के लिए की जा रही है।

    इसके कई फायदे बताए जा रहे हैं। जैसे कि भारत में डिजिटल
    गैप को खत्म करना। दूर दराज के जिन इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी कमज़ोर है। जहां
    फाइबर ऑप्टिक और मोबाइल टावर जैसे पारंपरिक नेटवर्क पहुंचाना मुश्किल है,
    स्टारलिंक का सैटेलाइट वाला इंटरनेट तेज़ ब्रॉडबैंड उपलब्ध करवा सकता है।

    कुछ एक्स्पर्ट्स का कहना है कि इसका फ़ायदा उठाकर किसी आपदा
    के समय जब ब्रॉडबैंड ठप हो जाए, तब भी लोगों तक पहुँचा जा सकता है। स्टारलिंक की
    सैटेलाइट तकनीक एमरजेन्सी में कनेक्टिविटी दे सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि
    इससे ई-लर्निंग,
    टेलीमेडिसिन,
    ई-कॉमर्स और ऑनलाइन बिज़नेस को बढ़ावा मिलेगा। नये रोज़गार
    भी मिलेंगे पर इतने सारे फायदे के बीच ऐसी कई चीज़ें हैं जिसकी वजह से स्टारलिंक पर
    संदेह जैसे हालात बन रहे हैं।

    कई लोग इस बाबत चिंता जता रहे हैं कि स्टारलिंक के आने से राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। कुछ दिनों पहले दिल्ली स्थित थिंक टैंक कूटनीति फाउंडेशन ने इस बाबत एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस संस्था का कहना था कि स्टारलिंक अमेरिकी सरकार, इंटेलिजेंस एजेंसियों के काफी करीब है। इस वजह से यह जासूसी, डेटा की चोरी जैसे मुद्दों पर खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही स्टारलिंक का उपयोग देश पर नज़र रखने के लिए हो सकता है। इसके अलावा भी स्टारलिंक पर कई संदेह हैं।

    कई विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भारत एक विदेशी कंपनी के
    इंटरनेट सिस्टम पर निर्भर हो जाता है,
    तो किसी भी जियो-पोलिटिकल संकट के समय यह देश के लिए बड़ा
    जोखिम साबित हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके संभावित खतरों को –

    1. जासूसी का खतराः विदेशी नियंत्रण में भारतीय डेटा की आशंका – स्टारलिंक अमेरिका की रक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों से गहराई से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि स्टारलिंक ने कई गोपनीय अनुबंध किए हैं, जिससे यह संभावना बनती है कि भारतीय नागरिकों, सरकारी संगठनों और सैन्य गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकती है। साथ ही स्टारलिंक के सैटेलाइट अगर दूर दराज के इलाकों तक इंटरनेट पहुँचा सकते हैं तो यह भी संभव है कि वे तमाम डेटा उन्हें मिल जाए। इसमें सामरिक और नागरिक, दोनों महत्व के डेटा शामिल हो सकते हैं। इनका विदेशी नियंत्रण में होना भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है।

    2.
    Dual-Use Technology
    इस्तेमाल

    इसका मतलब है कि स्टारलिंक का उपयोग पब्लिक यूज और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए किया
    जा सकता है। उदाहरण के लिए,
    यूक्रेन में रूस के साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए
    स्टारलिंक का उपयोग किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तकनीक भारत में
    काम करती है,
    तो इसे गलत उद्देश्य से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    3. जियो-पोलिटिकल हथियार के रूप में इस्तेमालः हालिया कुछ घटनाओं ने यह साबित किया है कि शक्तिशाली देश टेक्नॉलजी और फाइनैन्शियल सिस्टम का उपयोग भू-राजनीतिक जियो-पोलिटिकल दबाव बनाने के लिए करते हैं। मसलन 2022 में पश्चिमी देशों ने रूस को SWIFT बैंकिंग सिस्टम से हटा दिया, इस वजह से उसकी अंतरराष्ट्रीय लेन-देन की क्षमता ठप हो गई। अमेरिका और यूरोप ने $300 बिलियन से अधिक की रूसी संपत्तियों को फ्रीज़ कर दिया।

    भारत ऐसे किसी संकट में फंस जाता है और अमेरिका Starlink को भारत में सस्पेंड या सीमित कर देता है, इन हालात में क्या हो सकता है

    • बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन रुक सकते हैं
    • भारतीय बैंक और
      स्टॉक मार्केट प्रभावित हो सकते हैं।
    • सरकारी संचार बाधित हो सकता है 
    • इसका असर भारत की सैन्य और
      खुफिया एजेंसियों के ऑपरेशन पर असर पड़ सकता है।
    • यह भी संदेह है कि रक्षा प्रणालियाँ कमजोर हो सकती हैं
    • भारतीय सेना और सरकारी संचार विदेशी नियंत्रण में फंस सकते हैं।

    4. जियो और एयरटेल का
    वर्चस्ववाद
    –

    स्टारलिंक ने जियो और एयरटेल के साथ डील की है। ये दोनों
    भारत की दो सबसे बड़ी मोबाईल नेटवर्क कंपनियां हैं। इनका बाजार में कोई और
    कम्पेटिटर नहीं है। यहाँ विशेषज्ञों को डर है कि ये दोनों कंपनियां बिना किसी डर
    के ग्राहकों के लिए नियम, मूल्य और शर्तें ते करेंगी और ग्राहकों को उनकी मांगों
    के अनुसार झुकना होगा।

    स्टारलिंक के भारत आगमन
    पर इन आशंकाओं के साथ की उपाय भी तलाशे जाने लगे हैं। भारतीय विशेषज्ञों की ओर से
    मांग उठ रही है कि भारतीय कंपनियों को अपना सैटेलाइट नेटवर्क विकसित करना चाहिए, जिससे
    संचार प्रणाली पर विदेशी नियंत्रण ना हो। भारतीय डेटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित की
    जा सके।

    हालांकि स्टारलिंक भारत
    आने के लिए पूरी तरह तैयार है। क्या भारत की सरकार ने यह देखते हुए कि स्टारलिंक
    एक विदेशी कंपनी है, देश की सुरक्षा के लिए पूरे उपाय किए हैं डेटा थेफ्ट और उस
    पर विदेशी नियंत्रण से कैसे बचा जा सकेगा साथ ही शर्तों, नियमों और मूल्यों पर
    बड़ी नेटवर्क कंपनियों के वर्चस्व से बचने के क्या उपाय होंगे

    रिपोर्टः अणु शक्ति सिंह, संपादनः यूसुफ किरमानी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePAK Army ने सभी 33 बलोच विद्रोहियों को मार गिराया गया, बलूच लड़ाकों का दावा- हमने 100 सैनिक मारे
    Next Article ट्रंप के टैरिफ़ से भारत, अमेरिका दोनों पर संकट, दवाओं की क़ीमतें बढ़ेंगी?

    Related Posts

    माओवादी पार्टी शांति वार्ता के लिए तैयार है, सरकार का इनकार क्यों?

    June 21, 2025

    ईरान ने कहा इसराइल की निन्दा करे भारत, क्या मुश्किल में फंस गई मोदी सरकार

    June 21, 2025

    पोलिंग बूथ का सीसीटीवी फुटेजः चुनाव आयोग ने अब ली इस बात की आड़

    June 21, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.