Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मात्र ₹13,190 में 6 दिन, 5 रात की ऊटी यात्रा: IRCTC की धमाकेदार New Year Offer
    • Tamil Nadu Ka Vaitheeswaran Koil: जहां ताड़पत्रों में लिखा मिलता है आपका अतीत, वर्तमान और भविष्य
    • इससे बढ़िया बंद मक्खन आपको लखनऊ में कहीं नहीं मिलेगा, कई तरह के फ्लेवर हैं मौजूद
    • ये हैं लखनऊ के बेस्ट ब्राइडल मेकअप सैलून, जानिए क्या है यहाँ ख़ास
    • MP में शुरू हुआ इंटर-स्टेट और इंटर-सिटी Heli Tourism: नए साल पर घूमने का आसान और बजट-फ्रेंडली तरीका
    • सावधान! इन मंदिरों का प्रसाद भूलकर भी न खाएं, जानिए क्यों है मनाही
    • Lucknow में यहाँ मिलेगा फ्री में अनलिमिटेड फ़ूड, चाइनीज़ से लेकर कई ऑप्शंस हैं यहाँ मौजूद
    • दोस्त की भतीजी की शादी में बिहार आए आशिकी फेम राहुल रॉय का दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस हुआ वायरल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » The story of the name Bihar: बिहार नाम एक बौद्ध विहारों से ‘बिहार’ बनने तक की दिलचस्प कहानी
    Tourism

    The story of the name Bihar: बिहार नाम एक बौद्ध विहारों से ‘बिहार’ बनने तक की दिलचस्प कहानी

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार: चुनावी हलचलों के चलते आजकल सुर्खियों में चल रहे बिहार के बारे में क्या आपने कभी सोचा है कि यह नाम आखिर आया कहां से?

    ऐतिहासिक महत्व के मुताबिक अगर देखें तो इस राज्य को महात्मा बुद्ध, महावीर, चाणक्य और आर्यभट्ट जैसी महान हस्तियों की भूमि के रूप में पहचान हासिल है, लेकिन इसके नाम के पीछे का रहस्य इतिहास के बहुत गहरे पन्नों में छिपा हुआ है। असल में बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की उपजाऊ धरती का वो हिस्सा है जिसमें शिक्षा, संस्कृति और अध्यात्म का अकूत भंडार मौजूद है। यही वजह है कि, बिहार का चप्पा-चप्पा हमें इतिहास की गहराइयों में लेकर जाता है। आइए जानते हैं बिहार नाम से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से –

    जब मगध नाम से जाना जाता था बिहार

    बहुत समय पहले, आज का बिहार मगध कहलाता था। साथ ही यह भारत के सोलह महाजनपदों में से सबसे ताकतवर और प्रभावशाली जनपदों में शामिल था। उसकी राजधानी राजगृह (अब राजगीर) थी, जो बाद में पाटलिपुत्र यानी वर्तमान पटना बनी। यहीं से मौर्य वंश का उदय हुआ और सम्राट अशोक महान ने अपने विशाल साम्राज्य की नींव रखी। बिहार वही भूमि है, जहां बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया, जहां महावीर ने अपने सिद्धांतों को सुदृढ़ किया और जहां से चाणक्य ने राजनीति और नीति का नया अध्याय लिखा। असल में पूर्व ने मगध के नाम से विख्यात बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं था बल्कि यह उन बौद्धिक विचारों का केंद्र था, जहां से भारत में शिक्षा और सभ्यता ने अपनी जड़ें मजबूत की।

    ऐसे आगे बढ़ा ‘विहार’ से ‘बिहार’ तक का सफर

    पाटली पुत्र के शासक और मौर्य वंश के संस्थापक अशोक महान ने अपने शासनकाल में अनेक बौद्ध विहार बनवाए। विहार यानी वो स्थान जहां भिक्षु और साधु ध्यान, अध्ययन और शिक्षा के लिए ठहरते थे।

    समय बीतता गया और ये विहार इस क्षेत्र की पहचान बन गए। इतनी बड़ी संख्या में बौद्ध मठ बनने लगे कि लोग कहने लगे कि ‘यह तो विहारों की भूमि है।’ धीरे-धीरे, इस शब्द का उच्चारण आम बोलचाल में ‘बिहार’ बन गया। यानी बिहार का नाम सीधे जुड़ा है उन बौद्ध मठों से जहां साधु ध्यान करते थे, जहां ज्ञान और शिक्षा का प्रचार हुआ साथ ही जहां से करुणा व शांति का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा। इस तरह विहार से बिहार बनने का सफर तय हुआ।

    विश्वविद्यालयों की केंद्र भूमि रहा है बिहार

    अगर हम इतिहास की परतें पलटें, तो पाएंगे कि बिहार कभी विश्वविद्यालयों की भूमि रहा है। नालंदा और विक्रमशिला जैसे केंद्रों ने अपने ज्ञान और खोजों से पूरी दुनिया को चकित किया। नालंदा विश्वविद्यालय में दुनिया भर से हजारों विद्यार्थी और सैकड़ों आचार्य एक साथ शिक्षा ग्रहण करते थे। चीन, कोरिया, जापान से लेकर श्रीलंका तक से छात्र यहां पढ़ने आते थे। यह वो दौर था जब बिहार सिर्फ भारत नहीं, बल्कि पूरे एशिया का ज्ञानकेंद्र था।

    अंग्रेजी शासन में जब बिहार बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा बना।

    औपनिवेशिक काल के आरंभ के साथ ही बिहार बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा बना। अंग्रेजों के लिए यह सिर्फ एक राजस्व का क्षेत्र था बल्कि एक ऐसी भूमि भी था जहां से धान, गन्ना, नील और तंबाकू जैसी फसलें पैदा होती थीं। लेकिन आम जनता को इसका लाभ न मिलकर उसे शोषण, गरीबी और उपेक्षा का शिकार होना पड़ता था। अंग्रेजी हुकूमत में किसानों से भारी कर वसूले गए वहीं जमींदारी व्यवस्था ने बिहार के लोगों की कमर तोड़ दी। इस दौर में शिक्षा और संस्कृति को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। यही वो समय था जब लोगों के भीतर अपनी पहचान की चिंगारी भड़क उठी थी।

    22 मार्च 1912 – जब बिहार को मिली अपनी पहचान

    आखिरकार, उस चिंगारी ने एक आक्रोशित आंदोलन का रूप रखा। 22 मार्च 1912 को अंग्रेज सरकार ने बिहार और ओडिशा को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर दिया। यह दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक पल था जब पहली बार इसे एक स्वतंत्र प्रांत का दर्जा मिला था। बाद में, 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा अलग हो गया और बिहार एक पूर्ण राज्य बनकर उभरा।

    यानी यही वो दिन था जब विहारों की भूमि ने आधिकारिक तौर पर बिहार नाम हासिल किया।

    यही नहीं, इस राज्य ने महात्मा बुद्ध, महावीर स्वामी, चाणक्य, आर्यभट्ट, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे भारत को ऐसे नायक दिए जिन्होंने देश की दिशा बदल दी।

    बिहार की असली खूबसूरती उसकी मिट्टी और लोगों में बसती है। यहां का लोकसंगीत, लोकनृत्य, त्यौहार और बोली सबकुछ सादगी और मिट्टी से जुड़ा हुआ है। मिथिला की मधुबनी पेंटिंग, मगध की छठ पूजा आज वैश्विक पटल पर बिहार की पहचान बन चुकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBanaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती
    Next Article Best Holiday Destination: दिसंबर में कर रहें फैमिली ट्रिप की प्लानिंग? ये जगह रहेंगी सबसे बेस्ट
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    मात्र ₹13,190 में 6 दिन, 5 रात की ऊटी यात्रा: IRCTC की धमाकेदार New Year Offer

    December 2, 2025

    Tamil Nadu Ka Vaitheeswaran Koil: जहां ताड़पत्रों में लिखा मिलता है आपका अतीत, वर्तमान और भविष्य

    December 2, 2025

    इससे बढ़िया बंद मक्खन आपको लखनऊ में कहीं नहीं मिलेगा, कई तरह के फ्लेवर हैं मौजूद

    December 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.