
UP Number One Tourism State (Image Credit-Social Media)
UP Number One Tourism State
UP Number One Tourism State: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी का राज्य है वहां पर उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही पर्यटन के क्षेत्र और पर्यटन विभाग को पर्यटन में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश के कई स्थानों को पुनर्जीवित किया बल्कि उन्होंने परिवहन और हॉस्पिटैलिटी और कनेक्टिविटी पर भी पुरजोर ध्यान दिया।
देश का नंबर-1 राज्य बना उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग में कई तरह के फेरबदल किया जिसकी वजह से आज पर्यटन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश काफी लोगों को आकर्षित कर रहा है। उत्तर प्रदेश ने 2005 में ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप धार्मिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास और उनकी आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग को काफी सफलता मिली है। ऐसे में आपको बता दे कि “योगी मॉडल” ने पूरे यूपी में लोकप्रियता हासिल करी है और यह मॉडल काफी सुपरहिट भी रहा है। जिसकी वजह से यूपी देश का नंबर वन राज्य बन गया है।
उत्तर प्रदेश में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिन्हें कुछ समय से पर्यटन की दृष्टि से काफी बढ़ावा मिला है। जिसमें अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन और श्रावस्ती जैसे स्थान शामिल हैं। सीएम योगी के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक टूरिज्म की नई संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही साथ पर्यटन और कला संस्कृति विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले कई तरह के उत्सव भी लोगों को काफी आकर्षित करते हैं और विदेशी पर्यटकों को भी काफी लुभाते हैं।
इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ के शासन के समय कई ऐसे स्थान जो उपेक्षित पड़े थे उन्हें भी पुनर्जीवित कर दिया गया है। जिससे पर्यटन विभाग को काफी जगह पर सफलता प्राप्त हुई है। एयरपोर्ट, ट्रेन, बस सेवाओं और होटल या होमस्टे की सुविधाओं से विदेशी पर्यटको की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। इसके अलावा आपको बता दें कि पर्यटन विभाग ने पर्यटन के विकास के लिए 1283.33 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की है। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो साल 2025 में प्रदेश में 137 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटक पहुंचे वहीँ 3.66 लाख विदेशी पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश की यात्रा की।


