
Train Timetable Change 2026 (Image Credit-Social Media)
Train Timetable Change 2026
Train Timetable Change 2026: नए साल से यानी 1 जनवरी से कई ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने वाला है ऐसे में अगर आप इस दौरान यात्रा कर रहे हैं तो आपको यही सलाह दी जाती है कि आप घर से निकलने से पहले या यात्रा की तैयारी करने से पहले ही इन ट्रेनों का सही टाइम टेबल समय और रूट जान ले। ऐसे में आइये एक नजर डालते हैं इन सभी 24 ट्रेनों के नए टाइम टेबल पर।
1 जनवरी 2026 से बदल जायेगा 24 ट्रेनों का टाइम टेबल
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 1 जनवरी 2026 से चक्रधरपुर रेल मंडल की 24 ट्रेनों का समय बदल दिया है। जिसमें एक्सप्रेस वे, मेमू ट्रेनें और वंदे भारत शामिल है। हावड़ा,शालीमार, टाटानगर, राउरकेला से चलने वाली ये ट्रेन लगभग 5 से 30 मिनट के अंतर पर चलेंगीं।
इस बदले टाइम टेबल से हावड़ा, शालीमार, टाटानगर और राउरकेला से प्रस्थान करने वाली और यहां समाप्त होने वाली 24 ट्रेनों के समय में 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक का अंतर आएगा। आपको बता दें समय सारणी में यह संशोधन परिचालन सुगमता और तकनीकी वजह से आया है।
अगर आप नई समय सारणी की विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो आप रेलवे के पूछताछ नंबर 139,नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 1 जनवरी के बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को हम यही सलाह देंगे कि वह अपने टिकट पर अंकित समय के बजाय अपडेटेड शेड्यूल की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही स्टेशन पहुंचे।
1 जनवरी 2026 से लोगू होगा ट्रेनों का नया टाइम टेबल
आइये एक नजर डालते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी ट्रेन आ रही है और इनका टाइम टेबल किस तरीके से बदल गया है।
- ट्रेन नंबर 12152 हावड़ा लोकमान्य तिलक समरसत्ता एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से शाम 07:35 बजे की जगह शाम 07:25 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 22830 शालीमार भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से शाम 07:55 बजे की जगह शाम 07:50 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 20972 शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से शाम 07:55 बजे की जगह शाम 07:50 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 12102 हावड़ा लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 08:20 बजे की जगह रात 08:15 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 12906 हावड़ा पोरबंदर ओखा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 08:20 बजे की जगह रात 08:15 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 22906 शालिमार – ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से रात 08:20 बजे की जगह रात 08:15 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा – मुंबई सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से सुबह 05:45 बजे की जगह सुबह 05:35 बजे रवाना हाेगी।
- ट्रेन नंबर 12813 हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से शाम 05:20 बजे की जगह शाम 05:10 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 18011 हावड़ा आद्रा चक्रधरपुर एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 11:35 बजे की जगह रात 11:30 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 18050 बदामपहाड़ – शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस शालिमार स्टेशन से सुबह 06:00 बजे की जगह सुबह 06:15 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 12129 पूणे हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन सुबह 05:10 बजे की जगह 05:25 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 18012 चक्रधरपुर – आद्रा – हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन सुबह 05:25 बजे की जगह 05:35 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 20894 पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन रात 09:30 बजे की जगह 09:40 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 18185 टाटानगर – गोड्डा एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन से दोपहर 02:00 बजे की जगह दोपहर 01:55 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 20891 टाटानगर – ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन से दोपहर 02:30 बजे की जगह दोपहर 02:20 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 20892 ब्रह्मपुर – टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन दोपहर 02:40 बजे की जगह 02:50 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 18117 राउरकेला – गुणुपूर राज्य रानी एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से रात 09:25 बजे की जगह रात 09:20 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 18125 राउरकेला – पुरी एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से सुबह 08:00 बजे की जगह सुबह 07:50 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला – जयनगर एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन से शाम 04:45 बजे की जगह शाम 04:35 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 18118 गुणुपूर – राउरकेला राज्य रानी एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन सुबह 08:15 बजे की जगह सुबह 08:30 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 68030 झारसुगुड़ा – राउरकेला मेमू राउरकेला स्टेशन सुबह 11:25 बजे की जगह सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 68026 राउरकेला चक्रधरपुर सारंडा मेमू राउरकेला स्टेशन से शाम 04:20 बजे की जगह शाम 04:00 बजे रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 58027 खड़गपुर – राउरकेला पैसेंजर राउरकेला स्टेशन शाम 07:10 बजे की जगह शाम 07:40 बजे पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 18116 चक्रधरपुर – गोमो मेमू एक्सप्रेस गोमो स्टेशन दोपहर 01:20 बजे की जगह दोपहर 01:30 बजे पहुंचेगी।


