Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनवरी से फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश की इन जगहों में करें भ्रमण, खास बनाइये अपना वीकेंड
    • खंडित हुए शिवलिंग, मिटाए गए निशान…लेकिन अडिग रहे महादेव, जानें कब-कब मुस्लिम शासकों ने तोड़ा सोमनाथ मंदिर?
    • UP Famous Temple: ये है आगरा का सबसे चमत्कारिक मंदिर, इसकी कहानी कर देगी आपको हैरान
    • Thailand Tourism: क्यों भारतियों को पसंद आ रहा थाईलैंड? बिना वीजा और पॉकेट फ्रेंडली हो रही यात्रा
    • अयोध्या में अब ऑनलाइन भी नहीं मिलेगा नॉनवेज? राम मंदिर,गेस्ट हाउस और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग भी रडार
    • Kanpur Non Veg Restaurants: कानपुर के 5 बेस्ट नॉन वेज पॉइंट्स, जहाँ आपको मिलेगा लाजवाब स्वाद
    • Top 5 Banarasi Saree Shops: वाराणसी जाएं तो इन जगहों से लें बनारसी साड़ी, ये हैं टॉप 5 दुकानें
    • Lucknow Medical Store : ये हैं लखनऊ के टॉप 5 मेडिकल स्टोर, जहाँ 24 घंटे मिलती है हर दवा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Travel abroad on a Low Budget: कम बजट में विदेश यात्रा? ये हैं भारतीयों के लिए सबसे सस्ते 5 देश
    Tourism

    Travel abroad on a Low Budget: कम बजट में विदेश यात्रा? ये हैं भारतीयों के लिए सबसे सस्ते 5 देश

    Janta YojanaBy Janta YojanaDecember 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Travel abroad on a Low Budget 

    Travel abroad on a Low Budget: अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज कई ऐसे देश हैं जहां भारतीय रुपए की वैल्यू ज्यादा रहती है और आप कम खर्च में ही शानदार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। इन देशों में सस्ती फ्लाइट्स, होटल्स, लोकल फूड और शॉपिंग आसानी से मिल जाती है। चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से देश भारतीय ट्रैवलर्स के लिए सबसे किफायती हैं और एक हफ्ते की यात्रा का अनुमानित खर्च कितना आता है।

    वियतनाम में उठाएं बजट फ्रेंडली ट्रिप का मजा

    वियतनाम आज भारतीय यात्रियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यहां भारतीय करेंसी की वैल्यू काफी ज्यादा है, उदाहरण के लिए 5000 रुपए लगभग 15 लाख वियतनामी डोंग के बराबर हो जाते हैं। इसका मतलब है कि आप कम खर्च में अच्छे होटल, स्वादिष्ट खाना और लोकल मार्केट की शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। वियतनाम में हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और हलोंग बे जैसी जगहें बेहद आकर्षक हैं। यदि आप वियतनाम में एक हफ्ते की यात्रा की योजना बनाते हैं, तो आपका खर्च लगभग 45,000 से 70,000 रुपए के बीच आएगा। इसमें फ्लाइट, होटल, खाने-पीने और लोकल ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। वियतनाम की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक स्थलों का अनुभव निश्चित रूप से यादगार रहेगा।

    नेपाल- पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं

    नेपाल भारतीय ट्रैवलर्स के लिए सबसे आसान और सस्ता विकल्प है। यहां जाने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होती। नेपाल में काठमांडू, पोखरा और चितवन जैसी जगहें बहुत लोकप्रिय हैं और यहां की पहाड़ियां, झीलें और जंगल ट्रेकिंग के शौकीनों को लुभाते हैं। नेपाल में एक हफ्ते की यात्रा का खर्च लगभग 20,000 से 30,000 रुपए के बीच आता है। इसमें होटल, खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, नेपाल में आप ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और सफारी जैसी एक्टिविटीज भी बजट में कर सकते हैं, जिससे यात्रा और भी रोमांचक बन जाती है।

    श्रीलंका- भारत के नजदीक और बेहद किफायती

    श्रीलंका भी भारतीय ट्रैवलर्स के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प है। भारत के करीब होने की वजह से यहां फ्लाइट्स सस्ती हैं और होटल्स भी बजट में मिल जाते हैं। श्रीलंका में कोलंबो, गॉल, कैंडी और नुवारा एलिया जैसी जगहें पर्यटकों को बहुत भाती हैं। समुद्र तट, ऐतिहासिक स्थल और चाय बागान इसे और खास बनाते हैं। एक हफ्ते की यात्रा का अनुमानित खर्च लगभग 35,000 से 55,000 रुपये के बीच आता है। यहां आप लोकल फूड का मजा ले सकते हैं और शॉपिंग भी आराम से कर सकते हैं। समुद्र तट पर समय बिताना और ऐतिहासिक स्थलों की सैर करना बजट में भी संभव है।

    कंबोडिया – आस्था का केंद्र अंगकोर वाट मंदिर

    अगर आप इतिहास और प्राचीन संस्कृति में रुचि रखते हैं, तो कंबोडिया आपके लिए बिल्कुल सही है। कंबोडिया का अंगकोर वाट मंदिर कॉम्प्लेक्स दुनिया भर के ट्रैवलर्स को आकर्षित करता है। यह मंदिर अपनी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए बहुत प्रसिद्ध है। कंबोडिया में एक हफ्ते घूमने का कुल खर्च लगभग 40,000 से 60,000 रुपए के बीच आता है। यहां आप सस्ते होटल्स में ठहर सकते हैं, लोकल फूड का आनंद ले सकते हैं और शहरों के अलावा ग्रामीण इलाकों की यात्रा भी कर सकते हैं।

    भूटान – प्राकृतिक सुंदरता और सुकून का खजाना

    भूटान को दुनिया का हैप्पीनेस नेशन कहा जाता है और इसकी प्राकृतिक सुंदरता इसे और खास बनाती है। भारतीय ट्रैवलर्स को भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती, जिससे यह यात्रा और भी किफायती बन जाती है। भूटान में एक हफ्ते की यात्रा का अनुमानित खर्च लगभग 40,000 से 65,000 रुपये के बीच होगा। आप थिम्पू, पारो और पुन्हाका जैसी जगहों पर घूम सकते हैं और भूटान की शांतिपूर्ण जीवनशैली का अनुभव कर सकते हैं। यहां की यात्रा न केवल कम खर्च में संभव है, बल्कि मानसिक शांति और प्राकृतिक अनुभव भी देती है।

    बजट फ्रेंडली ट्रैवल के आसान तरीके

    कम बजट में यात्रा करने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले, सस्ती फ्लाइट्स चुनना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, रेस्टोरेंट के बजाय लोकल स्ट्रीट फूड का मजा लेना खर्च को काफी कम कर देता है। होटल्स की बजाए होस्टल या गेस्ट हाउस में ठहरना भी अच्छा विकल्प है। और अंत में, टैक्सी या कैब की बजाय लोकल बस और ट्रेनें इस्तेमाल करना आपके ट्रैवल खर्च को और कम कर देगा। इन तरीकों से आप सीमित बजट में भी आरामदायक और यादगार यात्रा कर सकते हैं।

    कम बजट में विदेश यात्रा अब मुश्किल नहीं रही। वियतनाम, नेपाल, श्रीलंका, कंबोडिया और भूटान जैसे देश भारतीय ट्रैवलर्स के लिए सबसे सस्ते और आकर्षक विकल्प हैं। इन देशों में भारतीय रुपए की वैल्यू ज्यादा रहती है और आप कम खर्च में अच्छे होटल, स्वादिष्ट खाना, शॉपिंग और आकर्षक स्थलों की यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इसलिए आप पर अगर नए साल पर बजट फ्रेंडली ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो इन देशों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्दियों में कम बजट में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह, 10 हज़ार के अंदर करें विंटर वेकेशन एन्जॉय
    Next Article Magh Mela 2026: कितने दिनों तक चलेगा माघ मेला, क्या रहेंगी शाही स्नान की तिथियां?
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    जनवरी से फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश की इन जगहों में करें भ्रमण, खास बनाइये अपना वीकेंड

    January 13, 2026

    खंडित हुए शिवलिंग, मिटाए गए निशान…लेकिन अडिग रहे महादेव, जानें कब-कब मुस्लिम शासकों ने तोड़ा सोमनाथ मंदिर?

    January 11, 2026

    UP Famous Temple: ये है आगरा का सबसे चमत्कारिक मंदिर, इसकी कहानी कर देगी आपको हैरान

    January 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.