Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satya Hindi News Bulletin। 17 जून, सुबह तक की ख़बरें
    • बारिश, ब्रेक और बॉन्डिंग- मानसून माइक्रोकैशन से बदलती वीकेंड ट्रैवल की तस्वीर
    • G7 अपडेटः ट्रम्प ने सम्मेलन छोड़ा, मैक्रों को लताड़ा, ईरान के साथ युद्धविराम की बातें
    • War Live: तेल अवीव में धमाके, ट्रम्प ने ईरानियों से तेहरान छोड़ने को कहा
    • इसराइल-ईरान वॉरः ट्रम्प ने G7 के संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर से इनकार क्यों किया
    • हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?
    • कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?
    • हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » UP News: योगी कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल, कई मंत्रियों की होगी छुट्टी, मुलायम सिंह के दमाद बनेंगे मंत्री!
    राजनीति

    UP News: योगी कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल, कई मंत्रियों की होगी छुट्टी, मुलायम सिंह के दमाद बनेंगे मंत्री!

    By November 29, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीएम योगी (न्यूजट्रैक)

    UP News:�यूपी विधानसभा उप चुनावों में मिली शानदार सफलता के बाद अब योगी सरकार और भाजपा की नजरें 2027 के विधानसभा चुनाव पर हैं। वहीं उप चुनावों के बाद योगी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। चर्चा है कि करहल से हार के बाद भी मुलायम सिंह यादव के दामाद और धमेंद्र यादव के जीजा अनुजेश यादव को योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। उन्हें कोई महत्वपूर्ण विभाग दिया जा सकता है। वहीं उप चुनाव में जीते कुंदरकी के विधायक समेत कई और विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। वहीं सहयोगी भी मंत्रिमंडल में अपने लिए एक-एक मंत्री बनाने के लिए दबाव डालने लगे हैं।

    विधानसभा उपचुनाव में 9 में से 7 सीटें जीतने के बाद अब योगी कैबिनेट में जल्द ही फेरबदल की चर्चा होने लगी है। कई विधायक मंत्री बनने के लिए अपनी गणित बैठाने में जुट गए हैं। वहीं भाजपा के सहयोगी दल भी कैबिनेट में अपना कोटा बढ़ाने की दावेदारी करने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुट गए हैं।

    बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी�

    सूत्रों कि मानें तो योगी कैबिनेट में फेरबदल जनवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद ही संभव है। माना जा रहा है कि इस बार कैबिनेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी चल रही है। उन कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों पर गाज गिरनी तय है जिनका परफार्मेंस अच्छा नहीं है। वहीं कई मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है तो संगठन के कई लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

    सूत्रों की मानें तो योगी कैबिनेट में यूपी विधानसभा उपचुनाव के पहले से ही फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हुई थी, लेकिन किसी न किसी कारण के चलते यह मामला टलता रहा। उपचुनाव निपटने के बाद अब सरकार और पार्टी के स्तर पर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि योगी कैबिनेट में जल्द की विस्तार हो सकता है। इसे अब अधिक दिनों तक टाला नहीं जा सकता है। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में दिल्ली में जल्द ही बैठक होने वाली है और इसी बैठक में योगी कैबिनेट के विस्तार की रुपरेखा तय की जाएगी। इसके बाद ही कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    ओबीसी और दलित चेहरों को मंत्रिमंडल में मिलेगी तरजीह

    सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार में ओबीसी और दलित बिरादरी के कई चेहरों को जगह दी जा सकती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिस तरह से ओबीसी और दलित मतदाताओं के बिखराव से यूपी में भारी नुकसान उठाना पड़ा था। उप चुनाव में उसकी भरपाई करने के लिए सरकार और संगठन ने कड़ी मशक्कत की थी। जिसका रिजल्ट भी देखने को मिला। इसलिए कैबिनेट विस्तार में ओबीसी और दलित चेहरों को भी शामिल करने की बात कही जा रही है।�

    इन विधायकों को मिल सकता है मौका

    सूत्रों की मानें तो हाल की में हुए उपचुनाव में भाजपा ने 9 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। इन सात नए विधायकों में से दो को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। विशेषतौर पर कुंदरकी और अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट से जीते भाजपा विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

    हार कर भी इनका मंत्री बनना तय!

    भाजपा ने करहल सीट पर मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव को चुनाव लड़ाया था लेकिन वे सपा के तेज प्रताप यादव से हार गए। लेकिन उसके बाद भी उन्हें योगी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा जोरों पर हैं। इसका कारण भी है भाजपा यादव परिवार को उनके गढ़ में ही घेरने के लिए अनुजेश यादव को मंत्री बना सकती है।

    …तो इनकी होगी छुट्टी

    योगी सरकार में उन मंत्रियों की विदाई तय मानी जा रही है जो काफी समय से मंत्री रहने के बाद भी बेहतर परफार्म नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे मंत्रियों को बाहर का रास्त दिखाया जा सकता है। संगठन और सरकार के स्तर पर कई ऐसे मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। जिनका परफार्मेंस अच्छा नहीं रहा है। वहीं संगठन से कुछ ऐसे चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है जो संगठन में अपने बेहतर काम काज के लिए तत्पर रहे हैं।

    सहयोगी भी कर सकते हैं दावेदारी

    रालोद और निषाद पार्टी भी मंत्रिमंडल में एक-एक मंत्री पद पाने की कोशिश में जुटे हैं। उपचुनाव में एक भी सीट पर टिकट नहीं मिलने के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद जहां कैबिनेट विस्तार में एक और पद पाने की कोशिश में जुटे हैं तो वहीं उप चुनाव में मीरापुर सीट जीतने वाला रालोद भी एक और मंत्री पद पाने के लिए दबाव बना सकता है। इन सारी संभावनाओं को देखते हुए योगी कैबिनेट विस्तार में भारी पैमाने पर फेरबदल होने की बात कही जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटैरो साप्ताहिक राशिफल (01 से 07 दिसंबर, 2024): इस सप्ताह इन राशियों को मिलेगी करियर-व्यापार में तरक्की!
    Next Article Lucknow News : यूपी में आरपीआई को किया जाएगा मजबूत, रामदास अठावले ने किया ऐलान

    Related Posts

    मायावती की गद्दी हिलाने या अंत करने आया रावण! यूपी की सियासत में नई बगावत, दलित वोटर्स का नया वारिस कौन?

    June 16, 2025

    Chandauli News: भाजपा देश व प्रदेश को विकास से कर रही मजबूत…सुशील सिंह

    June 15, 2025

    Azamgarh News: सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- ‘जाति और धर्म के आधार पर की जा रही है नियुक्तियां’

    June 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.