Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे
    • Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • बड़े मुद्दों पर चुप क्यों रहते हैं बॉलीवुड सितारे?
    • धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर
    • ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सितारों में सन्नाटा क्यों है?
    • ‘लव जिहाद’ के झूठे जाल में फंसा साक़िब, 5 साल बाद मिला इन्साफ़
    • लव जिहाद का पहला मामला यूपी कोर्ट में धराशायी, योगी सरकार लाई थी कानून
    • मणिपुर: बीजेपी गुटों में बंटी लेकिन 23 विधायक ‘सरकार’ बनाने पर आमादा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » UP Politics : भाजपा के मायाजाल में मायावती, सपा की मजबूत रणनीति!
    राजनीति

    UP Politics : भाजपा के मायाजाल में मायावती, सपा की मजबूत रणनीति!

    By December 30, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बसपा सुप्रीमो मायावती, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ (Pic – Social Media)

    UP Politics :�2024 में राजनीति की रणनीति में इतनी नीति बन गई कि कई दलों की राजनीति ने नई करवट ले ली। गरीबों को मुफ्त अनाज और पीएम मोदी के करकमलों से रामलला के विराजमान होने के बाद भाजपा की रणनीति से एक ऐसा मायाजाल तैयार किया गया, जिसमें दलितों की राजनीति करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती केवल उलझी नहीं, बल्कि विफल होती हुई भी नज़र आयीं। नज़र तो समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव पर भी लगा रखा था और राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अखिलेश यादव के लिए विजय मन्त्र बन गई।

    सपा के राजनीतिक इतिहास में वर्ष 2024 स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। भले ही केंद्र में सरकार न बन सकी, लेकिन लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 37 सीटें जीतकर भाजपा से भी आगे निकल गई। सपा के तीन दशक से ज्यादा के इतिहास में इतनी सीटें कभी नहीं मिलीं। वहीं, अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इसी वर्ष हुए उपचुनाव में सपा को झटका जरूर लगा, लेकिन बाबा साहेब अम्बेडकर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान ने विपक्ष को बड़ा मौका दे दिया।

    2024 में लगा भाजपा को बड़ा झटका!

    वर्ष 2024 को भाजपा के नजरिये से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। जिस अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से रामलला विराजमान हुए, जिस एजेंडे को लेकर भाजपा ने लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की, उसी अयोध्या को लोकसभा चुनाव में भाजपा हार गई। यहां से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की। इण्डिया गठबंधन ने इस हार पर भाजपा को खूब घेरा। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा की लोकसभा सीट 62 से घटकर 32 और एनडीए की 64 से 36 रह गईं। भले ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में नौ में से सात सीटें जीत ली हों, लेकिन राजनीति के जानकारों का कहना है कि केंद्र में चल रही गठबंधन की सरकार भाजपा के लिए सरदर्द बनती जा रही है।

    पीएम नरेंद्र मोदी (Pic- Social Media)
    पीएम नरेंद्र मोदी (Pic- Social Media)

    घट गया नरेन्द्र मोदी का कद!

    राम मंदिर से भाजपा को ऐसा प्रतीत होने लगा कि नरेन्द्र मोदी का 400 पार का नारा लोकसभा चुनाव में हकीकत में बदलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश की राजनीति में भाजपा का वर्चस्व घट गया, नरेन्द्र मोदी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भी जीत हासिल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने की अपनी यात्रा में नरेन्द्र मोदी को पहली बार ऐसे गठबंधन की सरकार बनानी पड़ी, जहां न तो भाजपा को पूर्ण बहुमत है और न ही विचारधाराओं का मेल। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विशेष समुदाय को लेकर अक्रात्मक बयान दिया तो वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर विवादित बयान देकर न केवल विपक्ष को मौका दिया, बल्कि केंद्र में एनडीए के प्रमुख साथी टीडीपी और नीतीश कुमार के लिए भी कई सवाल खड़े कर दिए।

    स्मारक घोटाले का डर और बिखरते वोट बैंक से विफल हो गई बसपा?

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर दिए गए विवादित बयान के बाद विपक्ष आक्रामक रूप में नज़र आ रहा है। एक तरफ जहां सपा और कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया, वहीं आठ साल बाद बसपा के कार्यकर्त्ता भी सड़क पर नज़र आए। बीते आठ वर्षों में देश में घटनाएं घटीं और कई प्रदर्शन हुए, लेकिन उसमें बसपा की भागीदारी नज़र नहीं आई। हालांकि जब बात बाबा साहेब अम्बेडकर के सम्मान की आई तो आठ साल बाद बसपा ने भी मोर्चा खोल दिया। भले ही आठ साल बाद बसपा, भाजपा के विरोध में खुलकर नज़र आई, लेकिन अमित शाह के बयान का बचाव करने वाले तमाम भाजपा के नेताओं ने विपक्ष के नाम पर सपा और कांग्रेस पर ही निशाना साधा, बसपा का जिक्र नहीं किया। इसे भाजपा की रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है।

    बसपा सरकार के दौरान बना स्मारक (Pic - Social Media)
    बसपा सरकार के दौरान बना स्मारक (Pic – Social Media)

    बीते कई वर्षों में लगातार विफल होती बसपा ने कभी खुल कर भाजपा का विरोध नहीं किया। वहीं, बसपा का कोर वोट बैंक भाजपा समेटने में कामयाब भी नज़र आई, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में ये वोट बैंक इण्डिया गठबंधन की ओर ट्रान्सफर होता हुआ भी नज़र आया। बसपा को इस मज़बूरी का कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश में हुए स्मारक घोटाले ने जरुर कईयों की नींद उड़ा रखी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा में आपको पत्थरों से बने बड़े-बड़े पार्क नज़र आएंगे। इन पार्कों में दलित महापुरुषों की मूर्ति नज़र आएंगी, पत्थरों से बने हाथी नज़र आएंगे और इनके सामने सेल्फी लेते हुए मजबूर जनमानस भी नज़र आएगा।

    2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश में बसपा यानी मायावती की सरकार थी। उस समय इन पार्कों का निर्माण हुआ। दलित समाज के लिए संघर्ष करने वाले महापुरषों की मूर्ति लगी। होना भी चाहिए, उन्हें सम्मान बिल्कुल मिलना चाहिए, लेकिन क्या इन पार्कों के पीछे 14 अरब का घोटाला करना चाहिए? यही तो बड़ा सवाल है और अब बसपा सरकार में अंजाम दिए गए स्मारक घोटाले में ईडी ने अपनी जांच को तेज कर दिया है, सम्बंधित रिटायर्ड आईएस अधिकारी और करीबियों से लगातार सख्ती से पूछताछ हो रही है। कई नेताओं के नाम के शामिल होने की भी ख़बर है।

    रावण की राजनीति से बदल गया समीकरण?

    दलित युवाओं के आकर्षण का केंद्र माने जाने वाले चंद्रशेखर आजाद रावण की राजनीति ने दलित वोट बैंक की राजनीति करने वालों को बड़ा झटका दिया। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही दिन बाद सहारनपुर में हिंसा हुई और उसी के आरोप में चंद्रशेखर आजाद को जेल भेज दिया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले 16 महीने बाद उनकी रिहाई हुई, जिसके बाद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बीएसपी नेता मायावती से उनका खून का रिश्ता है, और वो उनकी बुआ हैं, लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेसवार्ता कर इसे नकार दिया।

    नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर रावण (Pic - Social Media)

    नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर रावण (Pic – Social Media)

    आज चंद्रशेखर रावण नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। वहीं, मायावती हमेशा से ही अपने समर्थकों को रावण जैसे लोगों से बच कर रहने की सलाह देती रहीं, लेकिन 2024 के लोकसभा में रावण और मजबूत हो गए और संसद तक पहुंच गए। भाजपा से झटका खाने और बसपा के मुंह मोड़ लेने के बाद 2024 के लोकसभा में भीम आर्मी वाले चंद्रशेखर रावण, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी। अखिलेश यादव चाहते थे कि चंद्रशेखर आगरा या बुलंदशहर से मैदान में उतरें। बात न बनने पर आज़ाद समाज पार्टी के टिकट पर वो नगीना से मैदान में उतरे और जीत हासिल कर लिया, जो सपा ही नहीं बसपा के लिए भी झटका था। वैसे भाजपा सरकार ने चंद्रशेखर को लोकसभा चुनाव से पहले वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करा दिया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePolitics : क्या राहुल गांधी ने बड़ी गलती कर दी? कांग्रेस को हो सकता है नुकसान, बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप
    Next Article भारत के शेयर बाजार में विदेशी निवेश पिछले साल से 99% कम कैसे हुआ?

    Related Posts

    थरूर के बाद अब इस कांग्रेस नेता पर BJP ने डाले डोरो, बोले- विपक्ष में कुछ अच्छे लोग इन्हें भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिये।

    May 31, 2025

    Malaiyarasan D: मलैयारासन डी – एक किसान से संसद तक का सफर, कल्लाकुरिची की नई आवाज

    May 30, 2025

    कांग्रेस में बगावती सुर से बढ़ा घमासान! शशि थरूर के बाद एक और नेता ने की मोदी सरकार की सराहना

    May 30, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.