Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satya Hindi News Bulletin । 02 मई, दिनभर की ख़बरें
    • Satya Hindi News Bulletin । 02 मई, 8 बजे की ख़बरें
    • फूलों की घाटी फिर से महकी: उत्तराखंड का यह अनमोल रत्न 2025 के पर्यटन सीजन के लिए खुला
    • क्या देशभक्त होना इतना बड़ा गुनाह …. सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस से इशारों में पूछे सवाले, देश में हो रहे बवाल पर जताया दुख
    • इस महाभारत का शांतिपर्व कहाँ है?
    • Satya Hindi News Bulletin। 2 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • सावरकर-गोडसे परिवार के संबंधों को रिकॉर्ड में लाने की राहुल की मांग क्यों ठुकराई?
    • रूस का पर्ल हार्बर! यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने मचाया कहर
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Uttarakhand Ka Famous Village: महाभारत काल से नाता रखता है उत्तराखंड का यह अद्भुत गांव, जहां कर्ण की होती है पूजा, मनाते हैं कर्ण महाराज उत्सव
    Tourism

    Uttarakhand Ka Famous Village: महाभारत काल से नाता रखता है उत्तराखंड का यह अद्भुत गांव, जहां कर्ण की होती है पूजा, मनाते हैं कर्ण महाराज उत्सव

    By January 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Uttarakhand Famous Kalap Village History (Image Credit-Social Media)

    Uttarakhand Famous Kalap Village History: हिमालय की गोद में बसा एक छोटा- सा पहाड़ी सूबा उत्तराखंड इस धरती पर स्वर्ग के समान है। यहां चारों तरफ हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरे इस क्षेत्र की चारों दिशाओं में चार धाम मौजूद हैं। जिसे चार धाम की यात्रा भी कहते हैं। उत्तराखंड आपको हिंदुओं के चार सबसे पवित्र स्थलों में: बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तक ले जाता है। इसके अलावा सिखों का पवित्र स्थल गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जिसे पांचवां धाम भी कहा जाता है, यहीं है। यहां के हर गांव में एक शिवालय और धूणी जरूर मौजूद मिलेगी। उत्तराखंड देश का एक प्रमुख पहाड़ी राज्य होने के साथ-साथ एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड बना था। देवभूमि के नाम से मशहूर उत्तराखंड की धरती पर घनी आबादी से इतर ऐसी कई पौराणिक जगहें मौजूद हैं, जहां जाकर आप धरती पर स्वर्ग सी अनुभूति कर सकते हैं। इसी कड़ी में पहाड़ियों से घिरे इस इलाके में कलाप भी एक ऐसा खूबसूरत और अध्यात्म से जुड़ा गांव है, जिसका नाता महाभारत काल से माना जाता है। यहां महाभारत काल के बेहद महत्वपूर्ण चरित्र और वीर योद्धा कर्ण की पूजा की जाती है। उनकी याद में यहां उत्सव भी आयोजित किया जाता है। आइए जानते हैं उत्तराखंड के इस कलाप गांव से जुड़े इतिहास के बारे में ।

    Mahabharat Kal Ka Mandir (Image Credit-Social Media)

    Mahabharat Kal Ka Mandir (Image Credit-Social Media)

    ये हैं उत्तराखंड के कलाप की विशेषताएं

    धरती पर स्वर्ग माने जाने वाले उत्तराखंड के एक खूबसूरत गांव कलाप की विशेषताओं के बारे जिक्र करें तो यह उत्तराखंड की टन्स घाटी में स्थित है। हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद कलाप एक अद्भुत जगह है, जहां की खूबसूरती और सादगी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। गढ़वाल क्षेत्र के आखिर में स्थित कलाप को गांव और कलाप घाटी के नाम से भी जाना जाता है।यह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से करीब 250 किमी की दूरी पर स्थित है।कलाप दिल्ली से करीब 575 किमी दूर है। कलाप रूपिन नदी के किनारे करीब 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बादलों से ढका यह गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। यहां का शांत वातावरण, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास के मैदान और झील-झरने खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां से हिमालय की अद्भुत खूबसूरती को निहारा जा सकता है। बर्फबारी के समय इस गांव की खूबसूरती का नज़ारा देखने लायक होता है।

    Mahabharat Kal Ka Mandir (Image Credit-Social Media)

    Mahabharat Kal Ka Mandir (Image Credit-Social Media)

    कलाप गांव में धूम धाम से मनाया जाता है कर्ण उत्सव

    कई पौराणिक कहानियों से जुड़े इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां के लोग महाभारत के पांडवों और कौरव भाइयों के वंशज हैं। कलाप गांव में कर्ण को समर्पित एक प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर है। इस गांव में कर्ण महाराजा उत्सव नाम का एक त्योहार भी मनाया जाता है। कहा जाता है कि जनवरी में यहां पर पांडव नृत्य उत्सव भी होता है। उत्तराखंड को पांडवों की धरा भी कहा जाता है। यहां पांडव नृत्य का आयोजन नवंबर से फ़रवरी के बीच होता है। इस नृत्य में पांडव और द्रौपदी की पूजा की जाती है।

    Mahabharat Kal Ka Mandir (Image Credit-Social Media)

    Mahabharat Kal Ka Mandir (Image Credit-Social Media)

    रोमांचक गतिविधियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगह है कलाप

    उत्तराखंड का कलाप गांव रोमांचक गतिविधियों के शौकीनों और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेस माना जाता है। पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त शुद्ध वातावरण, नीले-नीले आकाश, नदियों की तलछटी तक आर पार दिखने वाला साफ पानी और ताजगी भरी हवाएं इस स्थान को बेहद मनोरम बनाती हैं। रोमांचक गतिविधियों के शौकीन कलाप की खूबसूरती के बीच ट्रैकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इस गांव में कई खास स्थानीय पकवानों का लुत्फ उठाने के साथ ही हिमालयन संस्कृति को भी करीब से देखा जा सकता है।

    Mahabharat Kal Ka Mandir (Image Credit-Social Media)

    Mahabharat Kal Ka Mandir (Image Credit-Social Media)

    ट्रैवल डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा ये गांव

    कई विकसित इलाकों और मूलभूत सुविधाओं से कटा हुआ ये गांव आज भी काफी हद तक प्रकृति जन्य सुविधाओं के साथ ही अपना जीवन यापन कर गुजर बसर करता आया है। यही वजह है कि यहां के स्थानीय लोगों की जिदंगी भी कई बड़ी चुनौतिया हैं। आबादी कम होने और बाकी इलाकों से दूर होने की वजह से यहां के निवासियों की आमदनी का मुख्य सहारा खेती है ।इसके अलावा वे भेड़-बकरी भी पालते हैं। इस गांव की अद्भुत खूबसूरती और रामायण व महाभारत से खास कनेक्शन के चलते इसे ट्रैवल डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किए जाने की भी तैयारियां जोरों पर हैं।

    Mahabharat Kal Ka Mandir (Image Credit-Social Media)

    Mahabharat Kal Ka Mandir (Image Credit-Social Media)

    कलाप कैसे पहुंचें

    रेल मार्ग की बात करें तो उत्तराखंड स्थित कलाप गांव के सबसे पास में देहरादून रेलवे स्टेशन है, जो करीब से 210 किलोमीटर दूर है। देहरादून से लोकल बस या कैब लेकर कलाप पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, जौली ग्रांट एयरपोर्ट सबसे पास में एयरपोर्ट है। यहां से किसी भी साधन से कलाप गांव तक पहुंच सकते हैं। अपने निजी वाहन से भी बिना किसी दिक्कत के यहां पहुंचा जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHistory Of Nawab Siraj-ud-Daulah: भारत के आखरी आज़ाद नवाब सिराजुद्दौला का इतिहास
    Next Article यूएसः अडानी को बचाने उतरे सांसद लांस गुडेन की इनसाइड ट्रेडिंग पर विवाद क्यों

    Related Posts

    फूलों की घाटी फिर से महकी: उत्तराखंड का यह अनमोल रत्न 2025 के पर्यटन सीजन के लिए खुला

    June 2, 2025

    Mana and Kamet Peaks: माना और कामेट पर्वत की गोद में एक स्वर्गिक अनुभव की यात्रा, जीवन भर याद रहेगी ये समर हॉलीडे ट्रिप

    June 2, 2025

    India Mysterious Forts: दक्षिण भारत के रहस्यमयी किले, इतिहास, रहस्य और रोमांच का अनोखा संगम

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.