Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Devprayag Mein Ghoomne ki Jagah: देवप्रयाग — संस्कृतियों, आस्था और प्रकृति का पवित्र संगम
    • Amethi Mein Ghoomne Ki Jagah: राजनैतिक इतिहास, गोमती तट और मूंज–उद्योग से विकसित सांस्कृतिक–धार्मिक जनपद
    • Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र
    • Best Non Veg Restaurants in Lucknow : ये हैं नवाबों के शहर के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स, जानिए लखनऊ में कहाँ-कहाँ हैं इनके आउटलेट्स
    • Lucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट
    • महाराष्ट्र का चमत्कारिक विट्ठल मंदिर, जानिए यहां ईंट पर खड़े देव की अनोखी दास्तां
    • नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?
    • बागेश्वर : उत्तराखंड का आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक संगम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Vaishno Devi Caves Mystery: मां वैष्णो देवी की गुफाओं का कई अनकहे रहस्यों से जुड़ा है नाता
    Tourism

    Vaishno Devi Caves Mystery: मां वैष्णो देवी की गुफाओं का कई अनकहे रहस्यों से जुड़ा है नाता

    Janta YojanaBy Janta YojanaOctober 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Vaishno Devi Caves Mysteries (Image Credit-Social Media)

    Vaishno Devi Caves Mysteries

    Vaishno Devi Caves Mysteries:  भारत की धरती पर मौजूद सिद्ध शक्ति पीठों में मां वैष्णो देवी मंदिर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पर्वतमाला पर स्थित यह पवित्र धाम सिर्फ ईंट-पत्थर का मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति का प्रतीक है। हर साल यहां लाखों लोग नंगे पांव, श्रद्धा और विश्वास के साथ कठिन रास्तों को पार करते हुए माता रानी के दरबार तक पहुंचते हैं। कहा जाता है कि जो भी यहां आता है, वह खाली हाथ नहीं लौटता। माता वैष्णो देवी के मंदिर और यहां तक पहुंचने वाली गुफाएं सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं बल्कि इनसे कई ऐसे रहस्य जुड़े हैं, जिन्हें जानकर कोई भी हैरान रह जाए। इन गुफाओं से जुड़ी कहानियां भक्तों के विश्वास को और गहरा करती हैं। आइए जानते हैं त्रिकुटा पर्वत पर बसी अद्भुत गुफा से जुड़े रहस्य के बारे में –

    श्रद्धालु के पाप नष्ट करता है इस अद्भुत गुफा का जल

    कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी और करीब 5,200 फीट की ऊंचाई पर बसा यह मंदिर श्रद्धालुओं की तपस्या और विश्वास का गवाह है। आज भले ही नए रास्ते और कृत्रिम सुरंगें बना दी गई हैं, लेकिन पहले भक्तों को एक ही संकरी और रहस्यमयी गुफा से होकर गुजरना पड़ता था। गुफा के भीतर बहता पवित्र जल, जिसे गंगा का स्वरूप माना जाता है। ये जल भक्तों को आत्मिक शांति और शुद्धता का अहसास कराता है। मान्यता है कि इस जल से होकर दरबार तक पहुंचने वाले हर श्रद्धालु के पाप धुल जाते हैं।

    आदिकुंवारी गर्भजून गुफा- जहां मां दुर्गा ने की थी नौ महीने तक साधना

    मंदिर की ओर बढ़ते हुए बीच में एक और खास पड़ाव आता है आदिकुंवारी गुफा। इसे गर्भजून गुफा भी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस तरह शिशु नौ महीने तक मां के गर्भ में रहता है, उसी प्रकार मां दुर्गा ने भी यहां नौ महीने तक साधना की थी। इसी कारण इसका नाम गर्भजून पड़ा।

    लोग मानते हैं कि इस गुफा से होकर गुजरने वाला व्यक्ति पुनर्जन्म के कष्ट से मुक्त हो जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि इसके दर्शन से जीवन में सुख-समृद्धि और स्थिरता प्राप्त होती है। 98 फीट लंबी इस गुफा में आज दो कृत्रिम रास्ते बनाए गए हैं। जिसमें से एक प्रवेश के लिए और दूसरा बाहर निकलने के लिए। गुफा के भीतर एक बड़ा चबूतरा है, जिसे माता का आसन माना जाता है। भक्तों का विश्वास है कि माता आज भी यहीं विराजमान हैं।

    भैरवनाथ के बिना अधूरी वैष्णो देवी की यात्रा, जानिए इस गुफा का रहस्य

    वैष्णो देवी की यात्रा भैरवनाथ के बिना अधूरी है। धार्मिक मान्यता है कि जब मां ने भैरव का वध किया, तो उसका सिर भैरव घाटी में जा गिरा लेकिन शरीर इस गुफा के भीतर ही रह गया। यही वजह है कि आज भी भक्त मानते हैं कि गुफा में भैरव का शरीर मौजूद है। परंपरा यह है कि मां के दर्शन के बाद भैरव बाबा के दर्शन किए बिना यात्रा पूरी नहीं मानी जाती।

    वैज्ञानिक नजरिए से भी अनोखी हैं ये गुफाएं

    इन गुफाओं की खासियत केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक नजरिए से भी अनोखी है। त्रिकुटा की पहाड़ियों की चट्टानें चूना पत्थर से बनी हैं, जिनसे लगातार जल रिसता रहता है। वैज्ञानिक कहते हैं कि इस गुफा का पानी कोई साधारण पानी नहीं बल्कि इसमें कई ऐसे प्राकृतिक खनिज मौजूद हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। यह जल शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ कई रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए यह सिर्फ जल नहीं, बल्कि मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद है। जो समस्त पापों को नष्ट कफ आत्मा को शांति और ऊर्जा देता है। यहां आने वाले श्रद्धालु अपने अनुभव साझा करते हैं। कोई कहता है कि यहां आकर उनकी मांगी मनोकामना पूरी हुई, तो कोई यह मानता है कि गर्भजून गुफा से गुजरते समय उसे ऐसा लगा मानो उनके जीवन को नई दिशा मिली हो। इस गुफा में फैली असीमशांति, वहां की ठंडी और तन-मन को पवित्र करने वाली हवाएं और अनवरत कल -कल ध्वनि के साथ बहता शुद्ध जल मन और आत्मा को गहराई से सुकून प्रदान करता है। मां वैष्णो देवी का यह धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, रहस्य और चमत्कार का अद्भुत संगम है। आदिकुंवारी गर्भजून गुफा से लेकर भैरव बाबा की गुफा से जुड़े किस्से श्रद्धालुओं के विश्वास को और मजबूत करते हैं। यही वजह है कि त्रिकुटा पर्वतमाला पर स्थित इस पवित्र धाम तक पहुंचने वाला हर यात्री खुद को मां की शरण में सुरक्षित महसूस करता है। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेज पर एक-एक कर सजा दिये 200+ हथियार, राजा भैया ने जनता के सामने दिया पत्नी भानवी सिंह को करारा जवाब
    Next Article चुनाव से पहले बवाल, Shilpi Gautam केस में Prashant Kishore ने सम्राट चौधरी का नाम क्यों घसीटा?
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Devprayag Mein Ghoomne ki Jagah: देवप्रयाग — संस्कृतियों, आस्था और प्रकृति का पवित्र संगम

    December 7, 2025

    Amethi Mein Ghoomne Ki Jagah: राजनैतिक इतिहास, गोमती तट और मूंज–उद्योग से विकसित सांस्कृतिक–धार्मिक जनपद

    December 6, 2025

    Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र

    December 6, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.