
U.P Ka Vidhwaon Ka Sheher (Image Credit-Social Media)
UP Mein�Vidhvaon�Ka Sheher: उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यों में शामिल है यहां की आबादी भी काफी ज्यादा है। वहीँ क्या आप जानते हैं कि भारत का राज्य अपनी सांस्कृतिक विविधता और अलग तरह की परंपराओं के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपको यूपी के एक ऐसे शहर के बार में बताने जा रहे हैं जिसे विधवाओं का शहर भी कहा जाता है। आइये जानते हैं कौन सा है यह शहर।
उत्तर प्रदेश का ये शहर कहलाता है विधवाओं का शहर
भारत का ऐसा राज्य जहां की जनसंख्या काफी ज्यादा है इतना ही नहीं यहां के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की बात करें तो भी यह राज्य काफी अनूठा है। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश शहर की। आपको बता दें कि भारत के उत्तरी भाग में स्थित उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। इसके अलावा इसकी न्यायिक राजधानी प्रयागराज है।
वहीँ आपको बता दे कि यह राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यही वजह है कि यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की सीमाएं कई अन्य राज्यों से मिलती है। जिसमें उत्तर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान और दक्षिण में मध्य प्रदेश और पूर्व में बिहार और झारखंड शामिल है।
वही इस राज्य में कई प्रमुख नदियां भी बहती हैं जिनमें गंगा, यमुना ,घाघरा और सरयू शामिल है। जिसकी वजह से यहां पर कृषि के लिए उपयुक्त भूमि भी उपलब्ध होती है। इसके साथ ही साथ इस राज्य में कई ऐसे जिले हैं जो अपनी विविधता और विशेषता के लिए जाने जाते हैं। वहीँ क्या आपको पता है कि यूपी का एक ऐसा शहर भी है जिसे विधवाओं का शहर माना जाता है?आइये जानते हैं कौन सा है यह शहर।
दरअसल मथुरा जिले के वृंदावन शहर को विधवाओं का शहर कहा जाता है। दरअसल वृंदावन में देशभर की विधवा पहुंचती है, एक रिपोर्ट की माने तो कुछ विधवाएं अपनी मर्जी से यहां आती है और कुछ घर वालों के खराब बर्ताव की वजह से भी वृंदावन में आकर बस जाती हैं। राधा कृष्ण की इस नगरी में कई आश्रम भी बने हुए हैं जहां विधवाएं अपना जीवन यापन कर रही है और यहां रह रही है।�