Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Lucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट
    • महाराष्ट्र का चमत्कारिक विट्ठल मंदिर, जानिए यहां ईंट पर खड़े देव की अनोखी दास्तां
    • नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?
    • बागेश्वर : उत्तराखंड का आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक संगम
    • चमोली जिला — देवभूमि का हृदय और प्राकृतिक वैभव का खजाना
    • Pithoragarh Mein Ghoomne ki Jagah: पिथौरागढ़ — हिमालय की गोद में बसा ‘लघु कश्मीर’
    • Unnao Mein Ghoomne Ki Jagah: गंगा–घाटों की आस्था, शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पक्षी विहार और चमड़ा–जरदोज़ी उद्योग से जुड़ा आधुनिक पर्यटन
    • सर्दियों में Kolkata: घूमने की जगहें, खूबसूरती और स्ट्रीट फूड गाइड
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » World famous Bhagalpuri Silk Saree from Bihar: बिहार की इस साड़ी पर फिदा है पूरी दुनिया
    Tourism

    World famous Bhagalpuri Silk Saree from Bihar: बिहार की इस साड़ी पर फिदा है पूरी दुनिया

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 11, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bhagalpuri Silk Saree 

    भागलपुरी सिल्क: भारतीय संस्कृति से जुड़ी हर पारंपरिक वेशभूषा अपनी मिट्टी की कहानी कहती है, जिसमें महिलाओं के पसंदीदा परिधान साड़ी की बात हो तो इसमें अनगिनत विविधताएं और खूबियां देखने को मिलती हैं। वहीं बात बिहार की भागलपुरी सिल्क साड़ी की हो तो रेशम नगरी की पहचान दिलाने वाला यह परिधान न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी अपनी चमक बिखेर रहा है। यह साड़ी सिर्फ रेशम की बुनाई नहीं, बल्कि परंपरा, कला और मेहनतकश बुनकरों से बेहद भावुक जुड़ाव रखती है। आइए जानते हैं भागलपुरी सिल्क की खासियत, इसका इतिहास, लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय पहचान के बारे में –

    भागलपुर की साड़ी, जिसकी दुनिया है दीवानी

    भागलपुर का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में आता है रेशम। यही कारण है कि इस शहर को भारत का सिल्क सिटी कहा जाता है। यहां बनने वाली भागलपुरी सिल्क साड़ी की दीवानगी सिर्फ बिहार या भारत तक सीमित नहीं, बल्कि इसकी खनक लंदन, पेरिस और टोक्यो तक गूंजती है।

    बुनाई की यह परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है। यहां के बुनकर रेशम के धागों से ऐसी कलात्मक और करीने से सधी हुई कलाकारी रचते हैं कि देखने वाला मंत्रमुग्ध हो जाता है।

    कब मनाया जाता है साड़ी दिवस?

    भारतीय साड़ी के महत्व को सम्मान देने के लिए हर साल 21 दिसंबर को विश्व साड़ी दिवस (World Saree Day) मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में भारतीय महिलाएं साड़ी पहनकर अपनी संस्कृति का गौरव मनाती हैं। इस खास अवसर पर भागलपुरी सिल्क साड़ी की लोकप्रियता सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।

    क्या है भागलपुरी सिल्क की खासियत?

    भागलपुरी रेशम का नाम बिहार के शहर भागलपुर से लिया गया है। यहां एन्थेरिया पफिया नामक विशेष रेशमकीट से कोकून तैयार किया जाता है, जिससे तसर रेशम (Tussar Silk) बनता है। यही कारण है कि इस साड़ी को तसर साड़ी भी कहा जाता है।

    इस साड़ी की सबसे खास बात यह है कि इसे अहिंसक तरीके से तैयार किया जाता है। यानी इसमें किसी कीट या जीव को नुकसान नहीं पहुंचाया जाता। इसीलिए इसे पीस सिल्क (Peace Silk) के नाम से भी जाना जाता है। यह रेशम न सिर्फ मुलायम होता है बल्कि इसका हल्का सुनहरा रंग इसे और भी खास बनाता है।

    बेहद अनोखी है तसर रेशम की नाजुक बुनाई

    भागलपुरी तसर साड़ियों की बुनाई बेहद बारीक और मेहनत भरी होती है। कोकून से रेशम का धागा तैयार करने में तीन दिन तक का समय लगता है और एक साड़ी पूरी तरह बनने में कई दिन लग जाते हैं।

    इन रंग-बिरंगे धागों से बुनकर विभिन्न डिजाइन, प्रिंट और कटवर्क तैयार करते हैं। यही वजह है कि आज तसर साड़ी पर कटवर्क डिज़ाइन और जेकार्ड प्रिंट सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

    कारीगरों के मुताबिक, तीन दिनों की मेहनत में करीब 10 मीटर रेशम बुना जाता है, जिससे एक साड़ी तैयार होती है। महीने में औसतन 10 साड़ियां तैयार होती हैं। इनकी कीमत 3000 से 35000 रुपये तक होती है।

    तसर सिल्क साड़ी – हैंडलूम बनाम पावरलूम

    भागलपुर में रेशमी साड़ियां दो तरह के करघों पर तैयार होती हैं। हैंडलूम और पावरलूम। हैंडलूम की साड़ियों की खासियत यह है कि इन्हें पारंपरिक तरीके से हाथों से बुना जाता है, जिससे हर साड़ी में एक अनोखी पहचान होती है।

    वहीं पावरलूम से साड़ियां तेज़ी से तैयार होती हैं, लेकिन उनमें हैंडलूम की आत्मा नहीं होती। यही कारण है कि अब फिर से लोग हैंडलूम की ओर लौट रहे हैं और इन साड़ियों की मांग बढ़ रही है।

    भागलपुरी रेशम का व्यवसाय और रोजगार

    भागलपुर में हर साल 100 करोड़ रुपए से अधिक का रेशमी कारोबार होता है। इसमें आधा हिस्सा स्थानीय बाजारों से और आधा निर्यात से आता है। करीब 10 लाख से ज्यादा लोग कोकून निकालने, धागा तैयार करने और बुनाई से जुड़े हैं। यह उद्योग न सिर्फ संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका का साधन भी बना हुआ है।

    साड़ियों की किस्में और कीमतें

    भागलपुरी रेशम कई शैलियों में तैयार होती हैं। तसर, एरी, शहतूत, मलवरी, मूंगा, इरण्डी, कटिया, तसर घिच्चा, खेवा, केला रेशम आदि।

    किए सबसे ज्यादा मांग तसर सिल्क और मलवरी सिल्क की होती है। इन साड़ियों की कीमतों की बात करें तो

    तसर सिल्क साड़ी की कीमत ₹3,000 से ₹7,000,

    एरी सिल्क साड़ी की कीमत ₹8,000 तक, मलवरी सिल्क (जेकार्ड प्रिंट) की कीमत ₹15,000 से ₹25,000 तक,

    वहीं हैंडलूम पर बनी प्रीमियम साड़ी की कीमत ₹35,000 से ₹40,000 तक जाती है। जिनमें मलवरी सिल्क की सबसे महंगी साड़ियां कांजीवरम डिजाइन में आती हैं। जिनका कपड़ा इतना मुलायम होता है कि आप उसे मोड़कर जेब में रख सकते हैं।

    विदेशों में भागलपुरी साड़ी की लोकप्रियता

    भागलपुर की साड़ियां अब न सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिका, बांग्लादेश, चीन, कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर, जापान, श्रीलंका जैसे देशों में भी निर्यात की जाती हैं।

    इन साड़ियों को पेरिस और लंदन के फैशन शो तक में प्रदर्शित किया गया है, जहां अंतरराष्ट्रीय डिजाइनरों ने इसे ‘Luxury Indian Weave’ का दर्जा दिया है।

    पुरातन परंपरा की संवाहक है भागलपुरी सिल्क

    भागलपुरी सिल्क सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और बुनकरों की मेहनत का जीवंत उदाहरण बन चुकी है। सबसे खास बात है कि यह साड़ी जितनी खूबसूरत दिखती है, उतनी ही पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ भी है।

    धीरे-धीरे दुनिया अब फास्ट फैशन से सस्टेनेबल फैशन की ओर बढ़ रही है और ऐसे में भागलपुरी रेशम जैसे अहिंसक, हस्तनिर्मित परिधान वैश्विक मंच पर भारत की पारंपरिक पहचान के संवाहक बन रहे हैं।

    डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी पारंपरिक स्रोतों, स्थानीय बुनकरों और कारोबारी विशेषज्ञों के बयानों पर आधारित है। इसमें उल्लेखित साड़ियों की कीमतें और बाज़ार संबंधी आंकड़े समय, स्थान और मांग के अनुसार बदल सकते हैं। लेख का उद्देश्य भागलपुर की पारंपरिक सिल्क कला और उससे जुड़ी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना भर है। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत का वो चमत्कारी हनुमान मंदिर, जहां भक्तों को आशीर्वाद में मिलता है संतान सुख!
    Next Article धरती पर नहीं… पानी पर बसा है भारत का ये ‘खूबसूरत’ गांव! घरों की बदलती रहती है लोकेशन, यहां पहुंचना बेहद आसान
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Lucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट

    December 6, 2025

    महाराष्ट्र का चमत्कारिक विट्ठल मंदिर, जानिए यहां ईंट पर खड़े देव की अनोखी दास्तां

    December 6, 2025

    नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?

    December 6, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.