Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • New Year 2026: कम खर्च, डबल सेलिब्रेशन! न्यू ईयर पर सुबह-शाम का अलग रंग दिखाती हैं ये 5 जगहें
    • Hanuman Temple Lucknow: लखनऊ में स्थित बंजरगबली का ये मंदिर है बेहद ख़ास
    • मेवात दिवस: गांधी जी का वचन, भरोसे की वो तारीख, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी
    • उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनेगा 7 मंज़िला बस स्टैंड, 400 बसों की एक साथ होगी पार्किंग
    • IRCTC Tour: क्रिसमस पर घूमने का शानदार मौका! IRCTC के बजट टूर पैकेज से करें सस्ती और आरामदायक यात्रा
    • Best Adventure Parks: ये हैं लखनऊ के बेस्ट पार्क, सर्दी की धुप के साथ लीजिये एडवेंचर का भी मज़ा
    • Sonbhadra 10 New Bridges Approved: सोनभद्र में 10 पुलों के निर्माण कार्य को मिली मंज़ूरी, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
    • IRCTC जनवरी 2026 से शुरू कर रहा लखनऊ-गोवा टूर पैकेज, बस इतने रूपए करने होंगें खर्च
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » World Strangest Statues: दुनिया की सबसे अजीबो-गरीब मूर्तियां: हर एक के पीछे छिपी है अनोखी कहानी
    Tourism

    World Strangest Statues: दुनिया की सबसे अजीबो-गरीब मूर्तियां: हर एक के पीछे छिपी है अनोखी कहानी

    Janta YojanaBy Janta YojanaAugust 22, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    World’s Strangest Statues (Image Credit-Social Media)

    World’s Strangest Statues

    World’s Strangest Statues: मनुष्य ने जब से कला और स्थापत्य को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है तब से उसने पत्थरों धातुओं और लकड़ी में भावनाओं को उकेरने की कोशिश की है। यही वजह है कि इस धरती के कोने-कोने में शिल्पकला की अनोखी मिसालें बिखरी पड़ी हैं। इसी कड़ी में छोटी बड़ी मूर्तियां तो हर जगह देखने को मिल जाती हैं। चाहे वह मंदिरों और चर्च की पवित्र प्रतिमाएं हो या फिर महान नेताओं, नायक और नायिकाओं की प्रतिमाएं। लेकिन इस सृजनात्मक दुनिया में कुछ मूर्तियां ऐसी भी बनी हैं जो सामान्य से हटकर बेहद अनोखे अंदाज में गढ़ी गई हैं।

    इन्हें देखकर न सिर्फ आश्चर्य होता है बल्कि कई बार सवाल भी उठते हैं कि आखिर कलाकार ने इसे किस भाव में और कितने धैर्य के साथ गढ़ा होगा। आज हम आपको ऐसी विचित्र और विशाल मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया के अलग-अलग कोनों में मौजूद हैं। इनमें से कुछ आपको डरावनी लग सकती है कुछ हास्यास्पद और कुछ बिल्कुल अजीबोगरीब। लेकिन इन सब में एक सामान्य बात है। वह है कि यह मानव कल्पना और कला की ऊंचाइयों का एक अद्भुत उदाहरण पेश करती हैं –

     मामन (Maman) विशाल मकड़ी की मूर्ति कनाडा, फ्रांस, जापान

    अगर आपको मकड़ी से डर लगता है तो ‘मामन’ मूर्ति देखकर आपकी रूह कांप सकती है। यह मूर्ति एक विशालकाय मकड़ी की आकृति है। जिसे मशहूर फ्रांसीसी अमेरिकी कलाकार लुइस बुर्जुआ (Louise Bourgeois) ने बनाया था।

    कब और कहां बनी यह मूर्ति

    इस सबसे पहले 1999 में बनाया गया था और बाद में इसके कई संस्करण दुनिया के अलग-अलग शहरों में स्थापित किए गए। आप इसे कनाडा के नेशनल गैलरी ऑफ कनाडा(Ottawa), पेरिस, जापान और लंदन तक में देख सकते हैं।

    आकार और बनावट

    यह मूर्ति लगभग 30 फीट ऊंची है और इसे कांस्य, स्टेनलेस स्टील और संगमरमर से बनाया गया है। मकड़ी के शरीर के नीचे थैली भी लटकी है। जिसमें 32 संगमरमर के अंडे रखे गए हैं।

    प्रतीकात्मक अर्थ

    यह मूर्ति कलाकार की मां को समर्पित है। मकड़ी को बुर्जआ ने मातृत्व सुरक्षा और जटिल रिश्तों का प्रतीक बताया है। जिस तरह मकड़ी अपने जाले में अपने बच्चों को संभालती है। इस तरह एक मां भी अपने परिवार को जोड़कर रखती है। आज मामन सिर्फ एक मूर्ति नहीं बल्कि आधुनिक कलाकार अद्भुत प्रतीक है।

    द ट्रैवलर्स (The Travellers)खोखली यात्रा, फ्रांस

    फ्रांसीसी कलाकार ब्रूनो कैटलानो (Bruno catalano) नेत्र ट्रेवल्स नाम की मूर्तियों की श्रृंखला बनाई। इन्हें देखकर कोई भी पहली नजर में चौक जाता है। क्योंकि इन मूर्तियों का धड़ बीच से गायब है।

     यह कहां स्थित हैं?

    इन मूर्तियों को मुख्य रूप से फ्रांस के मार्से (Marseille) शहर में लगाया गया है लेकिन आज उनके प्रतिरूप दुनिया के अन्य हिस्सों में भी देखे जा सकते हैं।

    विशेषता

    कांसे से बनी मूर्तियों में लोग हाथ में सूटकेस लिए चलते हुए दिखते हैं। लेकिन इनका मध्य भाग गायब यानी खोखला होता है। जिससे वह अधूरी प्रतीत होती हैं।

    प्रतीकात्मक अर्थ

    यह मूर्तियां यात्राओं प्रवास और जीवन की अधूरी कहानियां का प्रतीक हैं। हर इंसान की यात्रा अधूरी होती है और हर सफर इंसान से इसका एक हिस्सा छीन लेता है। प्रवासियों और यात्रियों की पीड़ा को समझने का यह एक कलात्मक प्रयास है। ब्रूनो की यह कला आधुनिक समाज के बदलाव और पहचान की खोज को बेहद गहरे अंदाज में सामने लाती है।

    द हेड ऑफ़ डेजर्ट (The Head of Desert) रेगिस्तान से उठता हाथ, चिली

    चिली के अटाकामा रेगिस्तान में आपको रेत से निकलता हुआ एक विशाल हाथ दिखाई देगा। इसे देखकर लगता है मानव धरती के नीचे से कोई मदद की पुकार कर रहा हो।

    निर्माता और स्थान

    इस अद्भुत मूर्ति को चिली के कलाकार मारियो इराराजाबल (Mario Irarrazabal) ने 1992 में बनाया था। यह मूर्ति एंटोफेगस्ता शहर से लगभग 75 किमी दूर रेगिस्तान में स्थित है।

    आकार

    यह हाथ लगभग 36 फीट (11मीटर)ऊंचा है। यह पूरी तरह से कंक्रीट से बनाया गया है।

     प्रतीकात्मक अर्थ

    यह मूर्ति मानवीय भेद, अन्याय और पीड़ा का प्रतीक है। चिली में जब सैन्य शासन था, तब हजारों लोग अत्याचार और यातना के शिकार हुए। यह मूर्ति उसी इतिहास को याद दिलाती है। यह चिली में मानवीय संघर्ष की निशानी बनी हुई है।

    जहां रेगिस्तान की सुनसान भूमि पर खड़ा यह अकेला हाथ अकेलेपन, असहायता की अनुभूति कराता है।

    स्पॉट (Spot) मूर्ति, कुत्ते और कार की अदभुद जुगलबंदी, अमेरिका

    न्यूयार्क में मौजूद यह मूर्ति देखने वालों को हैरान भी करती है। इसे देख कर लोगों को हंसी भी आती है। ‘स्पॉट’ नामक यह मूर्ति एक विशाल डॉलमेशन नस्ल के कुत्ते की आकृति है, जिसकी नाक पर एक पीली टैक्सी कार उल्टी खड़ी है।

    स्थान और निर्माता

    यह मूर्ति अमेरिका के न्यूयार्क यूनिवर्सिटी लैंगोंन हेल्थ के हैसेनफेल्ड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के सामने लगाई गई है। इसे मशहूर कलाकार डोनाल्ड लिप्स्की (DONALD LIPSKI) ने 2018 में बनाया था।

    आकार

    इस कुत्ते की ऊंचाई लगभग 38 फीट है। ऊपर लगी कार असली TAXI CAB है। जिसे टोयोटा ने दान में दिया था।

     मूर्ति की विशेषता

    यह मूर्ति बच्चों को खुशी और मुस्कान देने के लिए बनाई गई है। अस्पताल में आने वाले छोटे मरीज जब इस मूर्ति को देखते हैं तो उनका ध्यान दर्द से हटकर रोमांच की ओर चला जाता है। यह मूर्ति न्यूयार्क के लिए एक अनोखा लैंडमार्क बन चुकी है।

    अप्साइड डाउन मूर्ति (Upside Down Statue) उल्टा लेफ्टिनेंट गवर्नर, आस्ट्रेलिया

    आस्ट्रेलिया में स्थित एक मूर्ति जितनी विचित्र है, उतनी ही विचारोत्तेजक भी। इसे देखकर लगता है जैसे कोई मूर्ति गलती से उल्टी लगा दी गई हो। लेकिन यह कोई गलती नहीं, बल्कि कलाकार की कलात्मक सोच है।

     किसकी मूर्ति है?

    यह मूर्ति चार्ल्स ला ट्रोब (Charles La Trobe) की है। जो विक्टोरिया राज्य के पहले लेफ्टिनेंट – गवर्नर थे।

     स्थान और कलाकार

    यह मूर्ति मेलबर्न के La Trobe University (Boundoora Campus) में स्थित है। इसे ऑस्ट्रेलियाई कलाकार चार्ल्स रॉबिंसन (Charles Robb) ने 2006 में बनाया था।

    आकार और विशेषता

    मूर्ति की ऊंचाई 16 फीट है। सामान्य सोच से विपरीत इसे जानबूझकर उल्टा बनाया गया है यानी सिर नीचे और पैर ऊपर।

    प्रतीकात्मक अर्थ

    मूर्ति का संदेश यही है कि विश्वविद्यालयों को समाज की परम्परागत सोच को चुनौती देनी चाहिए। नई दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। यह मूर्ति देखने वालों को चौंकाती है।

    दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियां को देखकर साफ झलकता है कि कला सिर्फ सुंदरता दिखाने का साधन नहीं बल्कि संदेश देने और सोच को बदलने का माध्यम भी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBarabanki: मतदाता सूची विवाद पर सपा का वार, डीएम से जवाब मांग
    Next Article Ucchi Pillaiyar Koil Temple: उच्ची पिल्लियार कोइल मंदिर, त्रिची की चट्टान पर विराजमान गणेश जी से जुड़ा है पौराणिक काल का नाता
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    New Year 2026: कम खर्च, डबल सेलिब्रेशन! न्यू ईयर पर सुबह-शाम का अलग रंग दिखाती हैं ये 5 जगहें

    December 23, 2025

    Hanuman Temple Lucknow: लखनऊ में स्थित बंजरगबली का ये मंदिर है बेहद ख़ास

    December 23, 2025

    मेवात दिवस: गांधी जी का वचन, भरोसे की वो तारीख, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी

    December 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.