World’s�Ancient�Countries: आपको बता दे की दुनिया में 195 देश है। जिनमें से कई देश ऐसे भी हैं जिनके बारे में शायद ही आपने सुना होगा। फिलहाल यह अभी हाल ही में अस्तित्व में आए हैं वहीं कुछ ऐसे देश भी हैं जिनका इतिहास हजारों साल पुराना है। आइये जानते हैं कि दुनिया के सबसे पुराने देश कौन से हैं और जानते हैं उनकी सभ्यता के बारे में।
ये हैं दुनिया के सबसे प्राचीन देश
आज हम आपको दुनिया के ऐसे सात पुराने देश से रूबरू कराने वाले हैं जिनका इतिहास सदियों पुराना है और उनके उनकी सभ्यता भी बेहद पुरानी है।
दुनिया में कई देश ऐसे हैं जिनका इतिहास सदियों पुराना है वहीँ ये देश अपनी प्राचीन सभ्यताओं के लिए जाने भी जाते हैं आज भी इनकी समृद्ध संस्कृति और इनकी सभ्यता इतिहास को संजोए हुए हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं ये दुनिया के सात सबसे पुराने देश।
मिस्त्र (Egypt)
दुनिया का सबसे पुराना देश है मिस्त्र इसका इतिहास 5000 साल से भी ज्यादा पुराना है। मिस्त्र की सभ्यता 3150 ईसा पूर्व से शुरू हुई थी यही वजह है कि यह एक ऐतिहासिक देश है और यहां पर बसी सभ्यता सबसे पुरानी मानी जाती है।
चीन (China)
हमारी इस लिस्ट में अगली सभ्यता या अगला देश है चीन। चीन का इतिहास भी हजारों साल पुराना है आपको बता दें कि पहला चीनी राजवंश ज़िया राजवंश है। जो 2070 ईसा पूर्व से 1600 ईसा पूर्व तक चला था। वहीं चीन की सभ्यता ने विज्ञान, कला और साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है। यही वजह है कि चीन की इस सभ्यता को सबसे प्राचीन सभ्यता में शामिल किया गया है।
इटली (Italy)
इटली में स्थित सैन मैरिनो दुनिया का सबसे पुराना गणराज्य माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि देश की सभ्यता 3 सितंबर 301 ई से सेंट मैरिनस द्वारा की गयी थी। ये दुनिया का पांचवा सबसे छोटा देश भी है साथ ही साथ यह अपनों पर्वत के उत्तर पूर्वी एपिनेन पर्वत के उत्तरपूर्वी हिस्से में स्थित है।
प्राचीन ग्रीस (Ancient Greece)
प्राचीन ग्रीस की सभ्यता को इतिहास में कम से कम 5000 से 6000 साल पुराना माना जाता है। ग्रीस को आधुनिक पश्चिमी सभ्यता की नींव रखने के लिए भी जाना जाता है।
इथोपिया (Ethiopia)
इथोपिया भी अपनी प्राचीन सभ्यता के लिए जाना जाता है इसका इतिहास 980 ईसा पूर्व से शुरू होता है यह उन अफ्रीकी देशों में से भी एक है जो कभी उपनिवेशवादियों के नियंत्रण में नहीं आया।
जापान (Japan)
जापान को भी अपने प्राचीन इतिहास के लिए जाना जाता है। जापान के पहले सम्राट जिसे सूर्य देवी अमातरासु का वंशज कहा जाता है। वो 660 ईसा पूर्व सिंहासन पर बैठी थीं। जापान अपनी प्राचीन सभ्यता और अपनी संस्कृति और तकनीकी विकास के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
ईरान (Iran)
ईरान की सभ्यता भी काफी प्राचीन है। प्राचीन ईरान की सभ्यता ने विज्ञान कला और साहित्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है यहां का पहला राजवंश अचमेनिड राजवंश, 550 ईसा पूर्व में स्थापित हुआ था ऐसे में ईरान की सभ्यता को इतिहास में हजारों साल पुराना माना जाता है।