Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अखिलेश यादव ने बिहार के एथलीट राजा यादव को सपा में दिलाई सदस्यता, BJP पर साधा निशाना
    • Gangtok Top Tourist Destination: नेचर लवर्स के लिए जन्नत है गंगटोक, जानिए घूमने की टॉप लोकेशंस
    • बिहार बंद पर राहुल गांधी का बड़ा एक्शन! सड़क पर रोकी गाड़ी, तेजस्वी के साथ शुरू किया हल्ला बोल मार्च
    • अब अरविंद केजरीवाल ने मांगा नोबेल पुरस्कार, LG की अड़ंगे लगाने के बावजूद दिल्ली का विकास करने पर की मांग
    • समाज सेवी डॉक्टर साहब से अब जननेता – एमके विष्णु प्रसाद – तमिलनाडु की सियासत में चमका नया सितारा
    • Russia Famous Forts Story: रूस के किलों की कहानी, किलों के पीछे छुपे रहस्य को जानते हैं
    • Lucknow news: 2027 में सरकार बनते ही… होगी हर घोटाले की जांच
    • बिहार में बदलेगा भविष्य! नीतीश कैबिनेट ने ‘युवा आयोग’ गठन और 35% ‘महिला आरक्षण’ पर लगाई मुहर
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » किसान बांध रहे खेतों की मेड़ ताकि क्षरण से बची रहे उपजाउ मिट्टी
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान बांध रहे खेतों की मेड़ ताकि क्षरण से बची रहे उपजाउ मिट्टी

    By December 23, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के लिए मिट्टी का कटाव (सॉईल इरोशन) एक धीमी लेकिन खतरनाक समस्या है। हाल ही में आईआईटी दिल्ली में हुए एक शोध के अनुसार देश का 30% भू-भाग लघु स्तर के कटाव से प्रभावित है। वहीं 3% हिस्से की टॉप सॉइल प्रलयकारी स्तर पर कटान का सामना कर रही है। इसका सीधा असर किसानों और उनकी फसल की उपज पर पड़ता है। 

    दरअसल मिट्टी के कटाव के चलते टॉप सॉइल में मौजूद ज़रूरी पोषक तत्व बह जाते हैं। जिससे फसल को ज़रूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं और उत्पादन प्रभावित होता है। एक अनुमान के मुताबिक मिट्टी का कटाव हर साल लगभग 74 मिलियन टन पोषक तत्वों के नुकसान का कारण बनता है। इसकी वजह से भारतीय कृषि क्षेत्र को लगभग 68 अरब रुपये (800 मिलियन डॉलर से अधिक) के आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। 

    फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) के अनुसार 2050 तक मिट्टी के कटाव के चलते 750,000 लाख (75 billion) टन मिट्टी का क्षरण हो जाएगा। वहीं इससे दुनिया भर में फसलों का उत्पादन 10% तक गिर सकता है। यानि मिट्टी के कटाव का मामला सीधे तौर पर हमारी खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय से जुड़ा हुआ है। 

    मध्य प्रदेश के कुछ किसानों ने मिट्टी के कटाव से अपने खेतों को बचाने के लिए उपाय करना भी शुरू कर दिए हैं। 

    मेड़ पर पेड़

    Trees in Farmland to stop soil erosion
    खेतों की मेड़ पर लेग सागौन के पेड़ Photograph: (Grow Trees)

     

    खण्डवा के शाहपुरा गांव के शंकरलाल का खेत नर्मदा की सहायक नदी रूपारेल के किनारे स्थित है। वह लगभग 25 एकड़ में खेती करते हैं। वह बताते हैं कि हर मानसून जब नदी का बहाव तेज होता था तो वह अपने साथ खेत की मिट्टी बहा कर ले जाती थी। इससे न सिर्फ शंकरलाल के खेत की मिट्टी के पोषक तत्व कम होते थे, बल्कि उनके खेत का लेवल भी बिगड़ता था। इसके चलते उन्हें सिंचाई करने में भी समस्या आती थी।

    गौरतलब है कि संसद में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार देश भर की लगभग 9 करोड़ 24 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि क्षरण का शिकार हुई है। वहीं मध्य प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 22 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में क्षरण हुआ है।  

     

    3 साल पहले शंकरलाल ने इस समस्या को हल करने का प्रयास शुरू कर दिया था। ग्रो-ट्रीज नाम की संस्था की मदद से उन्होने अपने खेत की ‘मेड़ बांध’ दी है। दरअसल उन्होंने अपने खेत की मेड़ों में सागौन का वृक्षारोपण किया है. इससे हुए फायदे के बारे में बताते हुए वो कहते हैं,

    “पेड़ों की जड़ों के चलते मिट्टी बंध गई है जिससे अब वह बहकर खेत से बाहर नहीं जाती और खेत का लेवल भी बना रहता है।”

    ग्रो-ट्रीज के संतोष प्रजापति कहते हैं कि पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बांधे रखती हैं मगर नदियों के किनारे वृक्षों की कटाई के कारण मिट्टी का कटाव बढ़ा है। इसलिए उनकी संस्था ने खंडवा में ‘ट्रीज फॉर वाटर’ और हरदा में ‘ट्रीज फॉर रिवर’ नाम के प्रोजेक्ट शुरू किए। 

    Soil Erosion in Wheat field in Sehore
    पानी के तेज़ बहाव में कटी खेत की मिट्टी Photograph: (Ground Report)

     

    इस प्रोजेक्ट में खेतों की मेड़ों और गांव की खाली भूमि में वृक्षारोपण किया गया। इसके लिए ख़ास तौर पर बांस (Bambusa spp.), सागौन (Tectona grandis), और कुछ मात्रा में फलदार वृक्षों का प्रयोग किया गया। प्रजापति के अनुसार इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य इन दोनों जिलों की मिट्टी और पानी की गुणवत्ता को बरकरार रखना, कार्बन सिंक बढ़ाना, और किसानों को अतिरिक्त आय का स्त्रोत उपलब्ध कराना है।

    ग्राउंड रिपोर्ट से बात करते हुए वह कहते हैं,

    “बांस और सागौन की जड़ों में मिट्टी को बांधने की अद्भुत क्षमता होती है। इनकी जड़ें घनी, और हॉरिजॉन्टल होती हैं जो मिट्टी के कटाव को रोकने का अच्छा विकल्प है। इसके अलावा बांस की जल धारण क्षमता (वॉटर होल्डिंग कैपेसिटी) भी अधिक होती है जिससे ग्राउंड वाटर रिचार्ज होता है।” 

    वह कहते हैं कि मेड़ पर लगा सागौन, खेत पर लगी हुई फसल को प्रभावित नहीं करता है। इसके साथ ही 10 से 15 वर्ष बाद जब सागौन परिपक्व हो जाता है, तब इसकी लकड़ियां भी काफी महंगी बिकती है। 

    आय के साथ कार्बन सिंक बढ़ाने में मदद

    Farmers planting trees in their field to prevent soil erosion
    पौधारोपण में हाथ बंटाते किसान Photograph: (Grow Trees)

     

    वहीं बांस के चुनाव के पीछे भी यही वजहें हैं। बांस खुद एक मजबूत कार्बन सिंक हैं। एक बार कटने के बाद बांस बहुत तेजी से बढ़ते हैं, और उनकी ऊंचाई भी अधिक होती है। बांस ग्रामीण घरेलू जरूरतों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गांवों में इनकी मदद से कच्चे मकान, बाड़े व अन्य चीजें भी बनाई जाती हैं। इसके अलावा किसान इन बांसों को बेच कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं। 

    ग्रो-ट्रीज के सहयोग से हरदा और खण्डवा के 15 से अधिक गांवों के 100 से भी ज्यादा किसान अब अपने खेत की मिट्टी बचाने के लिए ‘मेड़ बांध रहे’ हैं। इन किसानों का कहना है कि इससे मिट्टी का कटाव रुकेगा जिससे फ़सल के लिए ज़रूरी पोषक तत्व बचेंगे। फसल की पैदावार बढ़ने से तात्कालिक फायदा तो मिलेगा ही साथ ही बांस और सागौन की लकड़ी बेचकर वो अतिरिक्त लाभ भी कमा पाएंगे। 

    खाद्य सुरक्षा और खेती में मिट्टी के प्रत्यक्ष लाभ हैं. इसके साथ ही समुद्र के बाद मिट्टी कार्बन का सबसे बड़ा भण्डार भी है। धरती की मिट्टी में लगभग 2500 गीगाटन कार्बन मौजूद है। वहीं इसमें हर साल 2.05 पेटाग्राम कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करने की क्षमता है। अच्छी तरह से प्रबंधित मिट्टी कृषि से होने वाले ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के 34% हिस्से की भरपाई कर सकती है। यह मिट्टी का दूसरा अप्रत्यक्ष लेकिन बेहद महत्वपूर्ण पहलू है। 

    किसान अपने खेतों की मेड़ को अक्सर वेस्टलैंड समझ कर छोड़ देते हैं, या पेड़ की छांव से फसल की ग्रोथ को होने वाले नुकसान के चलते पेड़ों को काट देते हैं। 

    मगर ग्रो-ट्रीज के प्रयास यह बताते हैं कि इस भूमि का उपयोग न सिर्फ अतिरक्त कमाई के लिए किया जा सकता है बल्कि इससे प्रभावी तरीके से मिट्टी के कटाव को भी नियंत्रित किया जा सकता है। 

    भारत में स्वतंत्र पर्यावरण पत्रकारिता को जारी रखने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट का आर्थिक सहयोग करें। 

    पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

    पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी जटिल शब्दावली सरल भाषा में समझने के लिए पढ़िए हमारी क्लाईमेट ग्लॉसरी 

    यह भी पढ़ें

    कूड़े की यात्रा: घरों के फर्श से लैंडफिल के अर्श तक

    वायु प्रदूषण और हड्डियों की कमज़ोरी 

    मध्य प्रदेश में पराली जलाने पर सख्ती नहीं, दम घोंटू धुंए से पटे गांव

    मध्‍य प्रदेश को C&D वेस्‍ट से निजात पाने के लिए तय करना होगा लंबा सफर

    MP में खाद की कमी के बाद भी किसान नहीं खरीद रहे IFFCO की नैनो यूरिया

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘शेख हसीना को वापस भेजें’- भारत को बांग्लादेश के ख़त से बढ़ेगी तनातनी?
    Next Article मोदीभक्त भागवत को चुनौती क्यों दे रहे हैं?

    Related Posts

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.