Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था
    • नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं
    • Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर
    • चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कपाट खुलने की तिथियां
    • होली के दिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चला अभियान, नशे में ड्राइव करने वालों पर हुई सख्ती
    • Kiradu Temple Mystery:शाम होते ही वीरान हो जाता है बाड़मेर का किराडू मंदिर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
    • Bhopal Railway Crowd : त्योहार के बीच भोपाल के स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, रेलवे प्रशासन अलर्ट
    • Siddhbali Baba Temple: सिद्धबली बाबा का पावन धाम, शांत वादियों में विराजते हैं संकटमोचक हनुमान
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » दिल्ली चुनाव में किसका पलड़ा भारी, पिछले नतीजों से समझें
    भारत

    दिल्ली चुनाव में किसका पलड़ा भारी, पिछले नतीजों से समझें

    By January 7, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीख़ों की घोषणा हो गई। चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तलवारें खीचीं है। दोनों दल आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान चला रहे हैं। हालाँकि, कांग्रेस और आप के बीच समझौता नहीं होने की वजह से त्रिकोणीय मुक़ाबला है। 

    पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता हथियाने की कोशिश में है। कांग्रेस भी कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है और उसे उम्मीद है कि वह चौंकाने वाली जीत हासिल करेगी। तो सवाल है कि इस चुनाव में किसका पलड़ा भारी है

    मौज़ूदा राजनीतिक समीकरणों से तो इसको समझा ही जा सकता है, पिछले चुनाव नतीजे भी इसे समझने में मदद कर सकते हैं। 2003 से 2020 के बीच चुनाव नतीजों के आँकड़ों से इसकी तुलना की जा सकती है। 2003 और 2020 के बीच आप को 62 सीटों का फायदा हुआ। कांग्रेस की 47 सीटें कम हुईं और बीजेपी की 12 सीटें कम हुईं।

    इन 17 सालों के बीच वोट प्रतिशत में भी इसी तरह का बदलाव आया है। 2003 से 2020 के बीच आप को 54 फ़ीसदी वोटों का फायदा हुआ, जबकि कांग्रेस को 44 फीसदी वोटों का नुक़सान हुआ और बीजेपी को 4 फ़ीसदी वोटों का फायदा हुआ। अन्य को 13 फीसदी वोटों का नुक़सान हुआ।

    वैसे, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आप ने बड़ी जीत हासिल की थी। तब उस चुनाव में केजरीवाल की पार्टी को 70 में से 62 सीटें मिली थीं। बीजेपी 8 सीटों पर सिमट गई थी। पिछले चुनाव की तरह कांग्रेस जीरो पर ही रही। हालाँकि, आप को इस चुनाव में पाँच सीटों का नुक़सान हुआ था। 

     - Satya Hindi

    आप को 53.57 फीसदी वोट मिले थे तो बीजेपी को 38.51 फीसदी और कांग्रेस को 4.26 फीसदी। कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2015 के मुक़ाबले काफी कम हो गया।

     - Satya Hindi

    इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आप ने रिकॉर्ड 67 सीटें जीती थीं। तब बीजेपी सिर्फ़ 3 सीटें ही जीत पाई थी। 2015 के चुनाव में कांग्रेस की हालत ख़राब थी और वह एक भी सीट ही जीत पाई थी। 

     - Satya Hindi

    इस चुनाव में आप को 54.3 फीसदी, बीजेपी को 32.2 फीसदी और कांग्रेस को 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

     - Satya Hindi

    उससे पहले विधानसभा चुनाव 2013 में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ने उतरी थी। तब उसने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। उस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसे 31 सीटें मिली थीं। कांग्रेस 8 सीटें जीतकर सत्ता से बाहर हो गई थी। हालाँकि, कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए आप को समर्थन दे दिया था। अरविंद केजरीवाल की सरकार कुछ दिनों तक कांग्रेस के सहयोग से चली। 

    हालाँकि, सत्ता में आने के महज 49 दिन बाद ही केजरीवाल ने भ्रष्टाचार विरोधी जन लोकपाल विधेयक पारित न कर पाने का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

    विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हालत ख़राब दिखती है, लेकिन लोकसभा चुनाव में दिल्ली में स्थिति उलट हो जाती है। 2013 में आप को 30 फीसदी वोट मिले थे जबकि बीजेपी को 33 फीसदी। लेकिन इसके तुरंत बाद हुए 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 46 फीसदी और आप को 33 फीसदी वोट मिले। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप को 54 फीसदी वोट मिले तो बीजेपी का वोट शेयर घटकर 32 फीसदी हो गया। 

    फिर से 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 57 फीसदी तो आप को 23 फीसदी वोट मिले। 2020 के विधानसभा में आप को 54 फीसदी वोट मिले तो बीजेपी 39 फीसदी। 2024 का जब फिर से लोकसभा चुनाव हुआ तो बीजेपी को 54 फीसदी वोट मिले जबकि आप को सिर्फ़ 24 फीसदी। वैसे, कांग्रेस की स्थिति इस दौरान ख़राब ही बनी रही और उसका वोट शेयर तीनों दलों में सबसे कम ही रहा। 

    बता दें कि विधानसभा चुनाव को सभी खेमों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले साल सितंबर में शराब नीति मामले में जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद आप ने घोषणा की थी कि दिल्ली की जनता उन पर भरोसा जताने के बाद वह सत्ता में वापस आएंगे। 

    इस बीच, भाजपा आप को सत्ता से बेदखल करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है और पार्टी पर हर स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिंधु घाटी सभ्यता की लिपि पढ़ना अब भी मुश्किल क्यों
    Next Article ‘मुंशीगंज हत्याकांड’ को 104 साल बाद भी याद करना क्यों ज़रूरी?

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    NCERT में ‘न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर SC की लताड़, कहा- न्यायपालिका को बदनाम नहीं करने दूंगा

    February 25, 2026

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.