Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रूस ने यूक्रेन पर अपनी अब तक की सबसे बड़ी ड्रोन बमबारी की, रूस ने एक साथ दागे 273 ड्रोन, हर ओर तबाही
    • Rathnavel Sachithanantham Wikipedia: डिंडीगुल की आवाज़ रत्नावेल सचिदनाथम… मिट्टी से संसद तक
    • अब कुत्ते भी जाएंगे जिम! शंघाई में खुला अनोखा फिटनेस सेंटर, मिलेगा स्पा और पर्सनल ट्रेनिंग का लाभ”
    • डोनाल्ड ट्रंप बोले- यूक्रेन में बंद करें खूनी खेल, व्लादिमीर पुतिन से करूंगा बात
    • हैदराबाद: चारमीनार के पास भीषण आग से 6 बच्चे सहित 17 की मौत
    • नेताओं से असुरक्षित स्त्रियाँ? ऐसे तो कमजोर राष्ट्र बनेगा
    • न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल
    • भारत ने उत्तर-पूर्व और विदेशों में बांग्लादेश के निर्यात पर पाबंदी क्यों लगाई?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » नवंबर में मनाए जाएंगे लक्ष्मी पूजा, भाई दूज जैसे पर्व, नोट कर लें इन प्रमुख त्योहारों की तिथियां!
    राशिफल

    नवंबर में मनाए जाएंगे लक्ष्मी पूजा, भाई दूज जैसे पर्व, नोट कर लें इन प्रमुख त्योहारों की तिथियां!

    By October 24, 2024No Comments26 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नवंबर माह को अत्यंत विशेष माना जाता है फिर चाहे वह धार्मिक, ज्योतिषीय या वैज्ञानिक दृष्टि से हो। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, यह साल का ग्यारहवां महीना होता है और इस माह की शुरुआत इशारा करती है कि हम धीरे-धीरे करके साल की समाप्ति की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इसी के साथ नए साल का आगाज़ होने में सिर्फ एक महीना रह जाता है। नवंबर का महीना अधिकतर लोगों को पसद होता है क्योंकि इस माह में सर्दियाँ धीमी रफ़्तार से अपने पैर पसारने लगती है। ऐसे में, अब अक्टूबर विदा लेने और नवंबर में प्रवेश करने के लिए हम तैयार हैं। हालांकि, आने वाले नए महीने के बारे में जानने के लिए हम सभी उत्सुक रहते हैं और हमारे मन में यह सवाल जरूर आते हैं कि क्या इस महीने मिलेगी मनपसंद नौकरी? कैसा होगा सेहत का हाल? पारिवारिक जीवन में रहेगी ख़ुशहाली या बढ़ेगा तनाव? इन सभी सवालों का जवाब मिलेगा आपको नवंबर 2024 के इस विशेष ब्लॉग में।

    यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

    भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

    नवंबर का महीना कई मायनों से महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इस माह में कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने देवोत्थान एकादशी व्रत किया जाएगा जिसके साथ ही चातुर्मास का अंत होगा और एक बार पुनः शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। इसके अलावा, नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा और तुलसी विवाह जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही, एस्ट्रोसेज के नवंबर 2024 के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको नवंबर में पैदा होने वाले लोगों के व्यक्तित्व के बारे में दिलचस्प तथ्यों से अवगत कराएंगे। इस महीने होने वाले ग्रह-गोचर एवं ग्रहण से जुड़ी जानकारी भी प्रदान करेंगे। तो अब बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की और जानते हैं नवंबर 2024 के बारे में विस्तार से।

    नवंबर 2024 का यह ब्लॉग क्यों है इतना ख़ास?

    एस्ट्रोसेज के इस लेख में आपको नवंबर 2024 में मनाए जाने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की तिथियों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी जिससे आप उनकी तैयारियां समय रहते कर सकें। नवंबर में जन्म लेने वाले जातकों को कौन सी बातें बनाती है सबसे हटके? इस बारे में हम आपको बताएंगे और साथ ही, इन लोगों के व्यक्तित्व से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों से रूबरू करवाएंगे। कब-कब पड़ेंगे नवंबर 2024 में बैंक हॉलिडे?नवंबर 2024 में कौन सा ग्रह कब-कब करेगा अपनी राशि, स्थिति और चाल में बदलाव? नवंबर में लगेगा क्या कोई ग्रहण? इसकी बारे में भी हम आपको अवगत कराएंगे। नवंबर राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और इस माह किस तरह के परिणाम आपको मिलेंगे? इसके बारे में भी विस्तारपूर्वक बात करेंगे। 

     अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं नवंबर 2024 पर आधारित इस ब्लॉग में।

    नवंबर 2024 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

    नवंबर 2024 का पंचांग देखें, तो साल 2024 के ग्यारहवें महीने नवंबर का आरंभ चित्रा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी कि 01 नवंबर 2024, शुक्रवार को होगा जबकि इस माह का अंत अनुराधा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि अर्थात 30 नवंबर 2024 को हो जाएगा। एक बात जो इस माह को विशेष बना रही है वह है कि नवंबर की शुरुआत से लेकर इस महीने की समाप्ति दोनों अमावस्या तिथि पर होगी। नवंबर के पंचांग को जानने के बाद अब हम आपको इस माह से जुड़े कुछ रोचक पहलू बताएंगे।

    नवंबर 2024 से जुड़ी कुछ विशेष बातें

    बता दे कि नवंबर शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द ‘नोवम’ अर्थात नौवां से हुई है। रोमन कैलेंडर में नवंबर का महीना नौवां हुआ करता था और उस समय यह साल के नौवें स्थान पर आता था, लेकिन उसके बाद नवंबर ग्यारहवें स्थान पर कर दिया गया। प्राचीन रोमन कैलेंडर में सिर्फ 10 महीने हुआ करते थे और नए वर्ष की शुरुआत 01 मार्च से होती थी। इसके बाद 153 ईसा पूर्व में वर्ष का शुभारंभ 01 जनवरी से माना गया।

    बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

    नवंबर में जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व 

    एक वर्ष में कुल बारह महीने आते हैं और हर महीने की अपनी विशेषता और महत्व होता है जो इन सभी महीनों को एक-दूसरे से अलग बनाता है। इस प्रकार, नवंबर माह को एक अलग दर्जा प्राप्त है और ऐसे में, जिन लोगों का जन्मदिन इस महीने में आता है उनके लिए नवंबर का महीना बेहद खास होता है। क्या आप जानते हैं कि कैसा होता है नवंबर में पैदा होने वाले लोगों का स्वभाव? कौन सी खूबियां मौजूद होती हैं इनके व्यक्तित्व में? अगर नहीं, तो चलिए आपको रूबरू करवाते हैं नवंबर में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व की कुछ रोचक बातों से।

    सबसे पहले हम बात करेंगे नवंबर बोर्न लोगों के व्यक्तित्व की, तो सामान्य रूप से इन लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है और यह जातक महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनका चरित्र काफी मजबूत होता है इसलिए यह किसी से कम ही डरते हैं। इनके अंदर साहस कूट-कूट कर भरा होता है और इस वजह से यह अपने जीवन में आने वाली हर समस्या का सामना डटकर करते हैं।

    नवंबर में जन्मे जातकों का आशावादी दृष्टिकोण इन्हें जीवन में आने वाली समस्याओं और विपत्तियों का सामना करने के लिए प्रेरित करती हैं। इन लोगों का सारा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रहता है इसलिए जब तक इनके काम पूरे नहीं हो जाते हैं, तब तक यह शांति से बैठेते नहीं हैं। नवंबर बोर्न लोगों को अपने जीवन में प्राइवेसी बहुत पसंद होती है और इस वजह से अपनी चीजों को सीक्रेट बनाकर रखते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, अपने परिवार और दोस्तों से भी यह अपने मन की बातें या चीजें छुपाने के प्रयास में रहते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण यह आसानी से दूसरों के सामने नहीं खुलते हैं। 

    नवंबर माह के अंतर्गत पैदा होने वाले जातक जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों को अपनी बुद्धि के बल पर संभालने में माहिर होते हैं। अगर कभी इन्हें हार का सामना करना भी पड़ता है, तो उसके बाद यह स्थितियों का पुनः आकलन करते हैं और फिर उसका समाधान निकालने की कोशिश करते हैं। यह अपनी लाइफ में सफल होने के साथ-साथ दूसरों को भी सफल होने के प्रेरित करते हैं और उनकी मदद करते हैं।

    ऐसे जातक जिनका जन्मदिन नवंबर में आता है, वह बहुत जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और इस वजह से हर चीज को जल्दी से सीखने में सक्षम होते हैं। यह जातक अपनी तेज़ बुद्धि का इस्तेमाल करके विपरीत हालातों से भी बाहर निकल आते हैं और हर परिस्थिति को अपने पक्ष में करने का गुण इनके पास होने के कारण कई बार ये लोगों को भी नियंत्रण करने की कोशिश करते हैं जो इनके व्यक्तित्व का एक अवगुण होता है।

    हालांकि, नवंबर में जन्मे जातक आत्मविश्वासी होते हैं और बेहद जिद्दी स्वभाव के होते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जोखिम लेने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे लोग अपनी कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर अपने सपनों को साकार करते हैं, परन्तु इन्हें दूसरों से राय लेना रास नहीं आता है और जब कोई इनको सलाह देता है, तो यह उसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

    प्रेम जीवन और रिश्तों की बात करें, तो ज्योतिष कहता है कि नवंबर में पैदा होने वाले अपने रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं और यह अपने हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाते हैं। अगर यह जातक किसी से प्रेम करते हैं, तो उन्हें कभी धोखा नहीं देते हैं। यह लोग एक बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं और कभी अपने दोस्तों के साथ विश्वासघात नहीं करते हैं।

    नवंबर में जन्म लेने वालों के लिए भाग्यशाली अंक: 03, 01, 07  

    नवंबर में जन्म लेने वालों के लिए भाग्यशाली रंग: गुलाबी, सफ़ेद और चॉकलेटी

    नवंबर में जन्म लेने वालों के लिए शुभ दिन: गुरुवार, मंगलवार 

    नवंबर में जन्म लेने वालों के लिए भाग्यशाली रत्न: मोती, मूनस्टोन

    नवंबर में जन्म लेने वालों के लिए उपाय: एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरे देखें और फिर इस तेल को मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।  

    नवंबर के माह में पैदा होने वाले लोगों के व्यक्तित्व के बारे में रोचक एवं अज्ञात पहलुओं को जानने के बाद अब हम आपको इस महीने में पड़ने वाले बैंक अवकाशों की तिथियां प्रदान करेंगे। 

    फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

    नवंबर 2024 में आने वाले बैंक अवकाश

    दिनबैंक अवकाशकहाँ-कहाँ मान्य होगा01 नवंबर 2024 (शुक्रवार)दिवालीसभी राज्य सिवाय आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना01 नवंबर 2024 (शुक्रवार)हरियाणा दिवसहरियाणा01 नवंबर 2024 (शुक्रवार)कन्नड़ राज्योत्सवकर्नाटक01 नवंबर 2024 (शुक्रवार)कूटमणिपुर01 नवंबर 2024 (शुक्रवार)पुडुचेरी मुक्ति दिवसपांडिचेरी02 नवंबर 2024 (शनिवार)दिवाली/दीपावलीदमन और दिउ, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश02 नवंबर 2024 (शनिवार)विक्रम संवत नया सालगुजरात03 नवंबर 2024 (रविवार)भाई दूजगुजरात, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश07 नवंबर 2024 (गुरुवार)छठ पूजाअसम, बिहार, छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड15 नवंबर 2024 (शुक्रवार)गुरु नानक जयंतीसभी राज्य सिवाय आंध्र प्रदेश, बिहार, दादरा और नागर हवेली, दमन और दिउ, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर,मेघालया, उड़ीसा, पांडिचेरी, सिक्किम, तमिलनाडुऔर त्रिपुरा15 नवंबर 2024 (शुक्रवार)कार्तिक पूर्णिमाउड़ीसा और तेलंगाना18 नवंबर 2024 (सोमवार)कनकदास जयंतीकर्नाटक22 नवंबर 2024 (शुक्रवार)ल्हाबब ड्यूंचनसिक्किम23 नवंबर 2024 (शनिवार)सेंग कुट स्नेममेघालय 

    नवंबर 2024 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहार  

    आइए नज़र डालते हैं नवंबर 2024 में मनाये जाने वाले प्रमुख एवं बड़े व्रत-पर्वों की तिथियों पर।  

    तिथि दिनपर्व/ त्योहार01 नवंबर 2024शुक्रवारदिवाली, कार्तिक अमावस्या02 नवंबर 2024शनिवारगोवर्धन पूजा03 नवंबर 2024रविवारभाई दूज07 नवंबर 2024गुरुवारछठ पूजा12 नवंबर 2024मंगलवारदेवुत्थान एकादशी13 नवंबर 2024बुधवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)15 नवंबर 2024शुक्रवारकार्तिक पूर्णिमा व्रत16 नवंबर 2024शनिवारवृश्चिक संक्रांति18 नवंबर 2024सोमवारसंकष्टी चतुर्थी26 नवंबर 2024मंगलवारउत्पन्ना एकादशी28 नवंबर 2024गुरुवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)29 नवंबर 2024शुक्रवारमासिक शिवरात्रि

    नवंबर 2024 में विवाह मुहूर्त

    जो लोग शादी एवं विवाह के लिए मुहूर्त की तलाश में हैं, तो हम यहाँ आपको नवंबर 2024 में विवाह के लिए शुभ तिथियां एवं मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं: 

    तारीख मुहूर्त का समयनक्षत्रतिथि12 नवंबर 2024, मंगलवारशाम 04 बजकर 04 मिनट से शाम 07 बजकर 10 मिनट तकउत्तराभाद्रपदद्वादशी13 नवंबर 2024, बुधवारदोपहर 03 बजकर 26 मिनट से रात 09 बजकर 48 मिनट तकरेवतीत्रयोदशी16 नवंबर 2024, शनिवाररात 11 बजकर 48 मिनट से 17 नवंबर की सुबह 06 बजकर 45 मिनट तकरोहिणीद्वितीया17 नवंबर 2024, रविवारसुबह 06 बजकर 45 मिनट से 18 नवंबर की सुबह 06 बजकर 46 मिनट तकरोहिणी, मृगशिराद्वितीया, तृतीया18 नवंबर 2024, सोमवारसुबह 06 बजकर 46 मिनट से सुबह 07 बजकर 56 मिनट तकमृगशिरातृतीया22 नवंबर 2024, शुक्रवाररात 11 बजकर 44 मिनट से 23 नवंबर की सुबह 06 बजकर 50 मिनट तकमघाअष्टमी23 नवंबर 2024, शनिवारसुबह 06 बजकर 50 मिनट से रात 11 बजकर 42 मिनट तकमघाअष्टमी25 नवंबर 2024, सोमवारमध्यरात्रि 01 बजकर 01 मिनट से 26 नवंबर की सुबह 06 बजकर 53 मिनट तकहस्तएकादशी26 नवंबर 2024, मंगलवारसुबह 06 बजकर 53 मिनट से 27 नवंबर की सुबह 04 बजकर 35 मिनट तकहस्तएकादशी28 नवंबर 2024, गुरुवारसुबह 07 बजकर 36 मिनट से 26 नवंबर की सुबह 06 बजकर 55 मिनट तकस्वातित्रयोदशी29 नवंबर 2024, शुक्रवारसुबह 06 बजकर 55 मिनट से सुबह 08 बजकर 39 मिनट तकस्वाति त्रयोदशी

    नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

    नवंबर में होने वाले गोचर और ग्रहण 

    अगर हम बात करें नवंबर 2024 में होने वाले ग्रहण और गोचर की तो, इस महीने में दो बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है जबकि दो ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा और इसमें एक ग्रह दो बार अपनी स्थिति में परिवर्तन करेगा। बता दें कि नवंबर 2024 में कोई ग्रहण नहीं लगेगा। तो आइए बिना देर किये जानते हैं इन गोचरों की तिथियों एवं समय के बारे में।

    शुक्र का धनु राशि में गोचर (07 नवंबर 2024): वैदिक ज्योतिष में शुक्र को स्त्री ग्रह कहा जाता है जो प्रेम एवं सुंदरता के कारक माने गए हैं। शुक्र महाराज 07 नवंबर 2024 की देर रात 03 बजकर 21 मिनट पर गुरु ग्रह की राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे।

    शनि कुंभ राशि में मार्गी (15 नवंबर 2024): न्याय एवं कर्म के दाता शनि ग्रह काफी समय तक वक्री चाल चलने के बाद 15 नवंबर 2024 की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर अपने ही राशि कुंभ में मार्गी हो जाएंगे।

    सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर (16 नवंबर 2024): वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों में प्रमुख ग्रह माना जाता है और यह आत्मा के कारक ग्रह कहे गए हैं। अब यह 16 नवंबर 2024 की सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

    आज का गोचर

    बुध वृश्चिक राशि में वक्री (26 नवंबर 2024): बुद्धि, वाणी, तर्क और संचार कौशल के प्रमुख बुध ग्रह 26 नवंबर 2024 की सुबह 07 बजकर 39 मिनट पर वृश्चिक राशि में रहते हुए वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध की वक्री चाल सभी राशियों को प्रभावित करेगी।

    बुध वृश्चिक राशि में अस्त (30 नवंबर 2024): ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार के नाम से विख्यात बुध ग्रह एक बार फिर वृश्चिक राशि में रहते हुए 30 नवंबर 2024 के दिन रात 08 बजकर 19 मिनट पर अस्त हो जाएंगे।  

    नवंबर में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों का धार्मिक महत्व 

    दिवाली (01 नवंबर 2024, शुक्रवार): दिवाली को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है जो हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह पर्व लगातार पांच दिनों तक मनाया जाता है और धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज पर समाप्त होता है। इस त्योहार को भारत समेत दुनियाभर में लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। दिवाली को दीपावली और दीपोत्सव भी कहा जाता है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। 

    कार्तिक अमावस्या (01 नवंबर 2024, शुक्रवार): प्रत्येक वर्ष दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। यह दिन पितरों का तर्पण और दान-पुण्य आदि धार्मिक कार्यों को करने के लिए श्रेष्ठ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत के शांतिपर्व में साक्षात् स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक अमावस्या के दिन का महत्व बताते हुए कहा था कि ‘यह मेरा प्रिय दिन है और इस दिन मेरी वंदना से मनुष्य के समस्त ग्रह दोष दूर हो जाएंगे। कार्तिक अमावस्या की रात को दीपक जलाने की परंपरा है जिसे दीपावली के नाम से जाना जाता है।  

    गोवर्धन पूजा (02 नवंबर 2024, शनिवार): गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व माना है जो कि भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। यह त्योहार प्रकृति और मानव के संबंध को दर्शाता है और इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गोवर्धन का पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है और यह दिवाली के ठीक अगले दिन मनाये जाने का विधान है। गोवर्धन पूजा की एक अलग ही रौनक मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, गोकुल, बरसाना आदि में देखने को मिलती है।

    भाई दूज (03 नवंबर 2024, रविवार): भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र बंधन और प्रेम का प्रतीक माना गया है। इस पर्व को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया के नाम जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल भाई दूज को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भैया दूज का त्योहार दीपावली के दूसरे दिन आता है और इस अवसर पर हर बहन अपने भाई का तिलक करके उसकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती है। इसके बाद, भाई अपनी बहन को शगुन के रूप में उपहार देता है।

    छठ पूजा (7 नवंबर 2024, गुरुवार): छठ पर्व को भारत के सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण पर्वों में से एक माना जाता है जो कि छठ पूजा या सूर्य षष्ठी के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, छठ पूजा एक लोक पर्व है और यह हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर की जाती है। छठ पूजा को दिवाली के 6 दिन बाद किया जाता है और इस त्योहार को विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्यों बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करने की परंपरा है।

    देवउठनी एकादशी (12 नवंबर 2024, मंगलवार): देवउठनी एकादशी को हिन्दुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन श्रीहरि विष्णु के निद्रा से जागने के साथ शुभ एवं मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत हो जाती है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। यह एकादशी देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जानी जाती है। देवोत्थान एकादशी दीपावली के बाद आती है। 

    प्रदोष व्रत (कृष्ण) (13 नवंबर 2024, बुधवार): सनातन धर्म में किये जाने वाले व्रतों में से एक प्रदोष व्रत है जो कि पंचांग के अनुसार, हर माह की त्रयोदशी तिथि पर करने का विधान है। आपको बता दें कि हर महीने में प्रदोष व्रत दो बार आता है। इसी क्रम में, सोमवार के दिन पड़ने वाले व्रत को सोम प्रदोष व्रत, मंगलवार के दिन आने वाले व्रत को भौम प्रदोष और जो व्रत शनिवार को पड़ता है, उसे शनि प्रदोष व्रत कहते हैं। हर माह में आने वाला यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है।

    कार्तिक पूर्णिमा (15 नवंबर 2024,शुक्रवार): हिंदू धर्म में कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था इसलिए इसे ‘त्रिपुरी पूर्णिमा’ के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर कृतिका नक्षत्र होने पर इसे पूर्णिमा को ‘महाकार्तिकी’ कहते हैं और वहीं, इस दिन भरणी नक्षत्र होने पर कार्तिक पूर्णिमा से मिलने वाले शुभ फलों में वृद्धि हो जाती है। धर्मग्रंथों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की संध्याकाल में जगत के पालनहार भगवान विष्णु मत्स्यावतार में अवतरित हुए थे। 

    वृश्चिक संक्रांति (16 नवंबर 2024, शनिवार): वैदिक ज्योतिष में सूर्य को “राजा” का दर्जा प्राप्त है जो कि एक माह के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जब कभी भी सूर्य अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं, तो उस घटना को संक्रांति कहा जाता है। अब सूर्य देव 16 नवंबर 2024 को तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए इस संक्रांति को वृश्चिक संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, सूर्य हर महीने अपना राशि परिवर्तन करते हैं और इस प्रकार, एक वर्ष में कुल 12 संक्रांति आती हैं। सूर्य गोचर की अवधि को दान-पुण्य तथा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

    संकष्टी चतुर्थी (18 नवंबर 2024, सोमवार): हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी की गणना प्रमुख व्रतों में होती है। यह व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है। संकष्टी चतुर्थी व्रत के संबंध में मान्यता है कि जो इस व्रत को सच्चे हृदय से करता है, भगवान गणेश उनके जीवन में पैदा होने वाली सभी समस्याओं और बाधाओं का अंत कर देते हैं इसलिए श्रीगणेश की पूजा संकष्टी चतुर्थी पर पूरी आस्था और विधिपूर्वक की जाती है।

    उत्पन्ना एकादशी (26 नवंबर 2024, मंगलवार): साल भर में आने वाली सभी एकादशी तिथियों में से उत्पन्ना एकादशी को बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि उत्पन्ना एकादशी के दिन एकादशी माता का जन्म हुआ था इसलिए इसे उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। देवी एकादशी को भगवान विष्णु का शक्ति स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखता है, उसको पूर्व जन्म के बुरे कर्मों के साथ-साथ वर्तमान जन्म के पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। साथ ही, इस व्रत को बेहद कल्याणकारी कहा गया है।

    मासिक शिवरात्रि (29 नवंबर 2024, शुक्रवार): मासिक शिवरात्रि भगवान शिव का एक पावन व्रत है। पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। यह दिन भोलेशंकर की कृपा प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ होता है। हिन्दुओं के लिए मासिक शिवरात्रि व्रत महत्वपूर्ण माना गया है जो एक वर्ष में 12 बार आती है। इस व्रत को करने से भक्त के जीवन में उत्पन्न सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान हो जाता है और आपकी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती हैं।

    ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

    सभी 12 राशियों के लिए नवंबर 2024 का राशिफल 

    मेष राशि 

    मेष राशि वाले करियर में अच्छा लाभ कमाने में सक्षम होंगे। इस दौरान आपका सारा ध्यान नौकरी में तरक्की और पैसा कमाने पर केंद्रित होगा।धन से जुड़े मामलों के लिए नवंबर थोड़ा कठिन रह सकता है क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर रह सकती है और आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं।मेष राशि वालों का वैवाहिक जीवन इस महीने ज्यादा अच्छा नहीं रहने की आशंका है।वहीं, इस राशि वालों को प्रेम जीवन से जुड़े फैसले लेने में देरी का सामना करना पड़ सकता है।राहु-केतु की वजह से आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है क्योंकि यह आपके घर-परिवार की खुशियों को प्रभावित कर सकते हैं।  इन जातकों का स्वास्थ्य नवंबर के दूसरे भाग में बेहतर रहेगा क्योंकि इस माह के शुरुआती दिनों में आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

    उपाय: शनिवार के दिन ‘ॐ मंदाय नमः’ का 17 बार जाप करें। 

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों की स्थिति करियर में अच्छी बनी रहेगी। ऐसे में, आप वर्तमान नौकरी में बने रहेंगे और काम में कड़ी मेहनत करके प्रसन्न रहेंगे।अगर आप व्यापार करते हैं तो नवंबर में आपका बिज़नेस अच्छा चलेगा। इस दौरान कारोबार में आप अपनी चमक बिखरते हुए नज़र आएंगे।आपके आर्थिक जीवन के लिए नवंबर औसत रहेगा। इस अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि और बचत में कमी देखने को मिल सकती है। साथ ही, आपको सावधान रहना होगा।छात्रों का प्रदर्शन पढ़ाई में अच्छा रहेगा और पढ़ाई के सिलसिले में आपके विदेश जाने के योग बनेंगे।इन जातकों का पारिवारिक जीवन अशांत रहने की आशंका है और आपको रिश्ते में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर 2024 वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में मनचाही सफलता देने में पीछे रह सकता है और आपके मन में असुरक्षा की भावना जन्म ले सकती है।

    उपाय: गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें। 

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को नौकरी के संबंध में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिलेंगे।इस महीने आपका आर्थिक जीवन ज्यादा खास नहीं रहने की आशंका है। नवंबर में आपकी आय में कमी आएगी और आप ज्यादा पैसों की बचत भी नहीं कर सकेंगे।नवंबर में जो जातक अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ विवाह करना चाहते हैं, वह माह के दूसरे भाग में इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।इस माह में आपके रिश्ते परिवार वालों के साथ थोड़े नाज़ुक रह सकते हैं क्योंकि तालमेल की कमी की वजह से परिवार से ख़ुशियाँ नदारद रह सकती हैं।मिथुन राशि वालों को सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। नवंबर में आपको गले में संक्रमण और पाचन से जुड़ीं समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

    उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। 

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों को यह माह करियर में अच्छे परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं। इस दौरान काम में अपनी पहचान बनाना आपके लिए आसान नहीं रहेगा और आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी।इस राशि के व्यापार करने वालों को नवंबर का पहला भाग हानि करवा सकता है जबकि महीने के दूसरे भाग में व्यापार में सुधार आएगा।आर्थिक जीवन के लिए नवंबर माह अच्छा रहेगा और इस दौरान धन का प्रवाह अच्छा बना रहेगा। ऐसे में, आपको अच्छी मात्रा में पैसा प्राप्त होगा।जिन जातकों का विवाह हो चुका है, उनका वैवाहिक जीवन नवंबर में शानदार रहेगा और आप संतुष्ट नज़र आएंगे।स्वास्थ्य की दृष्टि से, कर्क राशि वालों की सेहत इस माह अच्छी बनी रहेगी जिसकी वजह आपके भीतर की ऊर्जा और उत्साह होगा।

    उपाय: प्रतिदिन ॐ सोमाय नमः’ का 20 बार जाप करें।

    कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

    सिंह राशि

    नौकरीपेशा जातक कड़ी मेहनत के बाद भी काम से असंतुष्ट दिखाई देंगे। साथ ही, आप पर काम का बढ़ता बोझ आपसे गलतियां करवा सकता है।नवंबर में व्यापार करने वाले जातकों को लाभ थोड़ा कम होने की आशंका है। ऐसे में, आप प्रतिद्वंदियों को टक्कर नहीं दे सकेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें, तो आपके परिवार में सामंजस्य का अभाव रहेगा जिसके चलते सदस्यों के बीच रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं रहेंगे।सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ बहस या विवाद का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह आपसी समझ की कमी होगी।नवंबर में इन जातकों को सावधान रहना होगा क्योंकि आप वाहन चलाते समय दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

    उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा फूलों से करें।

    कन्या राशि

    शनि देव की मौजूदगी नवंबर में आपको नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में तरक्की और लाभ प्रदान करेगी।नवंबर का दूसरा भाग आपके प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आएगा और आपको प्रेम जीवन में सफलता प्राप्त होगी। इन जातकों के लिए धन का प्रवाह उत्तम बना रहेगा, लेकिन महीने का दूसरा भाग आपकी आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाएगा और आपको अच्छा लाभ मिलेगा।इन लोगों का पारिवारिक जीवन इस महीने खुशहाल रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि इस समय आपको पाचन और त्वचा संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

    उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ केतवे नमः’ का 41 बार जाप करें।

    तुला राशि

    तुला राशि वालों को करियर में इस माह औसत परिणाम प्राप्त होंगे जिसके चलते आप पर दबाव बढ़ेगा और काम में चुनौतियां पैदा होंगी।बृहस्पति देव की कृपा से इन जातकों को विरासत के रूप में या फिर ऋण के माध्यम से धन लाभ मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में गुरु ग्रह परिवार में खुशियों का आनंद लेने की राह में बाधा बनेंगे और ऐसे में, आपका सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है।प्रेम एवं वैवाहिक जीवन के लिए यह माह ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा जिसकी वजह से आपके लिए पार्टनर के साथ खुशियां और आपसी समझ बनाए रखना मुश्किल होगा।यह महीना स्वास्थ्य के लिए थोड़ा कठिन रहेगा क्योंकि आपको गले में संक्रमण और आंखों में जलन जैसी समस्याएं घेर सकती हैं इसलिए अपना ध्यान रखें। 

    उपाय: मंगलवार के दिन राहु-केतु के लिए यज्ञ/हवन करें।

    वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि देव करियर में समस्याएं उत्पन्न करेंगे और ऐसे में, आप बेहतरी के लिए नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं।पारिवारिक जीवन की बात करें, तो इस महीने आपका परिवार खुशियों से गुलज़ार रहेगा और परिजनों से आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। वृश्चिक राशि वालों का प्रेम जीवन प्रेम और खुशियों से पूर्ण रहेगा। ऐसे में, जीवनसाथी के साथ आपसी समझ मजबूत होगी।इन जातकों को धन लाभ मिलने के योग बनेंगे और आप जीवन में संतुष्ट दिखाई देंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और गुरु देव की कृपा से इस महीने आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी।

    उपाय: प्रतिदिन “ॐ हनुमते नमः” का 27 बार जाप करें।

    पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

    धनु राशि 

    धनु राशि के जातकों को किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिलेगा। ऐसे प्रोजेक्ट्स आपके लिए फलदायी साबित होंगे।आपकी आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी जिसकी वजह से खर्चों में वृद्धि होगी। ऐसे में, इन खर्चों को पूरा करने के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है।इन जातकों के पारिवारिक जीवन में खुशियों का अभाव रहने की आशंका है। इस वजह से परिजनों के साथ रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों की साथी के साथ बहस होने की आशंका है। ऐसे में, आप रिश्ते में खुशियां बनाए रखने में असमर्थ रह सकते हैं।नवंबर में आपकी सेहत नाज़ुक रहेगी क्योंकि आपको गले में संक्रमण और मोटापे जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

    उपाय: गुरुवार के दिन गरीब एवं जरूरतमंद को भोजन कराएं।

    मकर राशि

    नवंबर का महीना करियर के क्षेत्र में मकर राशि वालों के धैर्य और बुद्धि की परीक्षा ले सकता है इसलिए आपको नौकरी में हर कदम सोच-समझकर रखना होगा।इस राशि वालों का पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आपके रिश्ते भी परिजनों के साथ मिठास भरे बने रहेंगे।प्रेम जीवन में आप सकारात्मक परिणाम पाने में सफल रहेंगे और ऐसे में, आपका रिश्ता साथी के साथ सौहार्द एवं प्रेम पूर्ण से बना रहेगा।इस माह इन लोगों का आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा और आपको कोई समस्या परेशान नहीं करेगी। खर्चे नियंत्रित रहेंगे और अच्छा खासा धन लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से, नवंबर का महीना आपके लिए उत्तम रहेगा और आप इस दौरान प्रसन्न के साथ-साथ संतुष्ट भी दिखाई देंगे। 

    उपाय: शनिवार के दिन दिव्यांगों को दही चावल खिलाएं।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों को नवंबर थोड़े नकारात्मक परिणाम दे सकता है जिसके चलते आप पर नौकरी में दबाव बढ़ सकता है।इन जातकों का परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है जिसके चलते आपके घर-परिवार से खुशियां नदारद रह सकती हैं।प्रेम एवं वैवाहिक जीवन में इस माह समस्याएं बनी रहेंगी और ऐसे में, आपके हाथ से कुछ अच्छी चीज़ें छूट सकती हैं।कुंभ राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और साथ ही, आप पर कुछ जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं जिससे आप परेशान नज़र आ सकते हैं।इस माह में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है ।

    उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का 108 बार जाप करें।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के ऊपर करियर में बढ़ता बोझ आपको नौकरी बदलने पर मज़बूर करेगा। ऐसे में, यह माह थोड़ा मुश्किल रह सकता है।नवंबर में आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही, इस माह कमाए गए पैसों की आप बचत नहीं कर सकेंगे।इन लोगों को पारिवारिक जीवन में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, बातचीत की कमी की वजह से वाद-विवाद होने की आशंका है। इस राशि के विवाहित जातकों को अपने शादीशुदा जीवन में परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है जिसकी वजह से साथी के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल होगा।सेहत के लिहाज़ से, नवंबर का महीना आपके लिए मिला-जुला रहेगा। साथ ही, आपको गर्मी और धूप से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

    उपाय: रोजाना ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

    सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

    हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

    प्रश्न 1. नवंबर 2024 में मासिक शिवरात्रि कब है?

    उत्तर 1. इस महीने मासिक शिवरात्रि 29 नवंबर 2024, शुक्रवार के दिन पड़ रही है।

    प्रश्न 2. क्या 01 नवंबर को अमावस्या है?

    उत्तर 2.  हाँ, 01 नवंबर 2024 को कार्तिक अमावस्या है और इस दिन दिवाली का पर्व मनाया जाएगा।

    प्रश्न 3. नवंबर में भाई दूज कब है?

    उत्तर 3.  इस महीने भाई दूज का त्योहार 03 नवंबर 2024 रविवार के दिन पड़ेगा। 

    प्रश्न 4. 05 नवंबर को कौन सा दिन है?

    उत्तर 4. 05 नवंबर 2024 को मंगलवार का दिन  पड़ रहा है।

    The post नवंबर में मनाए जाएंगे लक्ष्मी पूजा, भाई दूज जैसे पर्व, नोट कर लें इन प्रमुख त्योहारों की तिथियां! appeared first on AstroSage Blog.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों पर आफतों की बाढ़
    Next Article AWES Recruitment : AWES ने शिक्षक के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता

    Related Posts

    मंगल का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया और स्‍टॉक मार्केट में आएंगे उतार-चढ़ाव!

    April 1, 2025

    रामनवमी और हनुमान जयंती से सजा अप्रैल का महीना, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में करेगा वृद्धि

    April 1, 2025

    बुध का मीन राशि में उदय होने से, सोने की तरह चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य!

    March 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    रूस ने यूक्रेन पर अपनी अब तक की सबसे बड़ी ड्रोन बमबारी की, रूस ने एक साथ दागे 273 ड्रोन, हर ओर तबाही

    May 18, 2025

    डोनाल्ड ट्रंप बोले- यूक्रेन में बंद करें खूनी खेल, व्लादिमीर पुतिन से करूंगा बात

    May 18, 2025

    न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.