Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या फ़िल्म ‘पायर’ है भारत की ‘नो मैन्स लैंड’? जानें क्यों हो रही है तुलना
    • क्या ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई इसराइल के हमलों का तूफ़ान झेल पाएँगे?
    • Satya Hindi News Bulletin। 15 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • Aral Sea Dried: जान समंदर बन गया रेगिस्तान! अराल सागर की कहानी आपको हैरान कर देगी
    • बिहारः आरजेडी और लालू को आंबेडकर फोटो विवाद में घसीटने की कोशिश
    • उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 के मरने की आशंका, दो महीने में पांचवी घटना
    • न्यायपालिका को ‘असली भारत’ के साथ खड़ा होना चाहिए
    • ईरान ने किया इज़राइल पर जवाबी हमला
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » परदे में रहने दो…इस अर्थशास्त्री ने भारत से ज्यादा इनकम टैक्स डेटा क्यों मांगा?
    भारत

    परदे में रहने दो…इस अर्थशास्त्री ने भारत से ज्यादा इनकम टैक्स डेटा क्यों मांगा?

    By December 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फ्रांसीसी अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी ने कहा है कि भारत सरकार देश के अरबपतियों और सबसे अमीर 100 लोगों के विस्तृत इनकम टैक्स डेटा को जारी करे। उन्होंने कहा कि इसके जरिये यह पता लग सकेगा कि ऐसे लोगों पर संपत्ति और विरासत कर (Wealth and Inheritance Tax) क्यों लगना चाहिए। वर्ल्ड इनइक्वलिटी लैब के सह-निदेशक पिकेटी ने सुझाव दिया कि उस पैसे से भारत में स्वास्थ्य और शिक्षा पर अधिक खर्च करने में मदद मिलेगी। पिकेटी ने कहा कि पिछले छह दशकों से अधिक समय से “सूचना की पारदर्शिता और गुणवत्ता” में गिरावट आई है। यानी अमीर लोगों का विस्तृत आयकर डेटा जारी नहीं किया जा रहा है।

    भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने फौरन ही अमीरों पर अधिक टैक्स लगाने के सुझाव का विरोध किया। नागेश्वरन ने कहा कि टैक्स की ऊंची दर से पूंजी का पलायन हो सकता है। सीईए ने कहा कि डेटा यह बता रहा है कि 2014 और 2023 के बीच 248 मिलियन लोग गरीबी रेखा पार करने से बच गए, जो भारत में अरबपतियों की संख्या से कहीं अधिक मायने रखता है। उन्होंने कहा, “गरीबी में कमी, असमानता नहीं, समावेशी विकास की परीक्षा है।”

    भारत में अरबपति अमीरों के बारे में विस्तृत डेटा नहीं

    फ्रांसीसी अर्थशास्त्री पिकेटी ने कहा कि उन्होंने कई देशों के आय आंकड़ों पर काम किया है। लेकिन, भारत की काफी अनोखी स्थिति है, यहां सूचना की पारदर्शिता और गुणवत्ता में गिरावट है। यानी अरबपतियों और अमीरों से संबंधित विस्तृत डेटा उपलब्ध नहीं है। आज हमारे पास जो आयकर आंकड़ा है… वह 1960 और 1970 के दशक की तुलना में बहुत कम साफ सुथरा है। इसका मतलब यह नहीं है कि ’60, 70 के दशक में, कोई टैक्स चोरी नहीं होती थी… लेकिन अगर आप डेटा प्रकाशित नहीं करते हैं, तो हम स्थिति में सुधार करने में कैसे सक्षम होंगे दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स  ने ‘असमानता, आय वृद्धि और समावेशन’ पर चर्चा आयोजित की थी। पिकेटी ने उसी चर्चा में भारत से संबंधित तमाम बातें रखीं। पिकेटी ने कहा, ”मैं अपने अनुमानों को बेहतर बनाने के लिए चर्चा करने के पक्ष में हूं, लेकिन कृपया भारत में टैक्स प्रणाली के कामकाज के बारे में अधिक पारदर्शी रहें।” 

    लोकसभा चुनाव याद कीजिएः लोकसभा चुनाव 2024 का समय याद कीजिए। कांग्रेस एक घोषणापत्र लाई। जिसमें उसने कहा कि अरबपतियों पर टैक्स की सीमा बढ़ाकर उस पैसे को जनता के स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य कल्याण पर खर्च किया जाएगा। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इसी बात को दूसरी तरह से कहा था। पित्रोदा का सुझाव था कि भारत के अमीरों पर विरासत कर लगाना चाहिए। भाजपा और पीएम मोदी ने इस बात को तोड़मरोड़ कर चुनावी सभाओं में पेश करना शुरू कर दिया। मोदी और भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हिन्दुओं की संपत्ति का हिस्सा छीनकर मुसलमानों को बांट देगी। वो हिन्दू महिलाओं का मंगलसूत्र मुस्लिम महिलाओं को दे देगी। जिनके पास दो घर या दो भैंस हुई, उनमें से एक मुसलमान को दे देगी। विपक्ष ने केंद्रीय चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। लेकिन चुनाव आयोग ने क्या किया होगा, इसका अंदाजा आपको होगा। फ्रांसीसी अर्थशास्त्री पिकेटी के बहाने उन बयानों को याद करने की जरूरत है।

    पिकेटी स्कूल फॉर एडवांस्ड स्टडीज इन सोशल साइंसेज फ्रांस और पेरिस स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र और आर्थिक इतिहास के प्रोफेसर भी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो भी डेटा है, उसमें जो भी कमी या अपूर्णता है, वही असमानता भी है। निष्कर्ष यह है कि भारत एक बहुत बड़ा देश है। यहां असमानता कम करके गरीबी को तेजी से कम किया जा सकता है। 

    पिकेटी ने कहा “मैं आपसे एक आसान सवाल पूछ रहा हूं – पिछले 10 वर्षों में बड़े अरबपतियों ने कितना इनकम टैक्स चुकाया है यदि आप भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों को लेते हैं – मैं नाम नहीं पूछ रहा हूं – लेकिन बस हमें 100 सबसे अमीर करदाताओं का औसत बताएं। मुझे जो पता है, मेरे पास जो भी डेटा है, उससे पता चलता है कि वे जिस आय की रिपोर्ट भारत के इनकम टैक्स सिस्टम को देते हैं, वह उनकी संपत्ति का 0.01 प्रतिशत है। तो आप अपनी टैक्स दर को 43 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत या 99 प्रतिशत कर सकते हैं…लेकिन अगर वे जो इनकम बताते हैं वह वास्तव में उनकी संपत्ति का एक छोटा सा अंश है, तो टैक्स बढ़ाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”

    (इस रिपोर्ट का संपादन यूसुफ किरमानी ने किया)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleParliament Winter Session 2024 Live Update: पीएम मोदी आज संसद में देंगे संबोधन, विपक्ष द्वारा भारी हंगामे की संभावना
    Next Article Maharashtra Cabinet Expansion: महायुति सरकार का आज कैबिनेट विस्तार, शिंदे को नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय

    Related Posts

    क्या फ़िल्म ‘पायर’ है भारत की ‘नो मैन्स लैंड’? जानें क्यों हो रही है तुलना

    June 15, 2025

    क्या ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई इसराइल के हमलों का तूफ़ान झेल पाएँगे?

    June 15, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 15 जून, दोपहर तक की ख़बरें

    June 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.