Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Live खबरेंः केरल में मानसून 8 दिनों पहले ही पहुंचा
    • Anup Sanjay Dhotre Wikipedia: विरासत के वारिस से व्यापारिक दिग्गज तक, अकोला के नए क्षितिज के निर्माता
    • सावधान रहें महिलाएँ! इन देशों में अकेले सफर करना बन सकता है जान की आफत, यहां ट्रैवल से पहले जरूर जानें ये जरूरी बातें
    • राहुल गांधी का जमीनी दौरा, पुंछ में पाकिस्तानी हमलों के पीड़ितों से मिले, जताई एकजुटता
    • इंडिगो की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट का विवाद बढ़ा, DGCA दोनों पायलट को ग्राउंड क्यों किया
    • इंदिरा गांधी पर बड़ा खुलासा,1968 में पाकिस्तान को सौंपा रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर इलाका, निशिकांत दुबे के आरोप से सियासत गरमाई!
    • विदेशी छात्रः हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ ट्रम्प प्रशासन के आदेश को कोर्ट ने रोका
    • जमानत के लिए रिश्वतः जज की तरफ इशारा, हाईकोर्ट ने सिर्फ ट्रांसफर किया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » बीजेपी ने तय किए 2027 के सिपहसालार, कैसे दिलाएंगे हारी सीटों पर जीत
    राजनीति

    बीजेपी ने तय किए 2027 के सिपहसालार, कैसे दिलाएंगे हारी सीटों पर जीत

    By March 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    BJP 

    BJP 

    BJP Jiladhyaksh: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को करीब 55 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। भाजपा के ये जिलाध्यक्ष ही 2027 के विधानसभा चुनाव में सिपहसालार होंगे। चुनाव परिणाम में मुख्य भूमिका इन जिलाध्यक्षों की रहेगी। इसके मद्देनजर रखते हुए भाजपा ने ओबीसी और बाह्मण चेहरों पर ही पूरी रणनीति तैयार की है।

    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में 312 सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2022 के चुनाव में ये सीटें 255 ही रह गईं। भाजपा ने इस गिरते ग्राफ फिर से ऊपर चढ़ाने के लिए इस बार ब्राह्मण और ओबीसी चेहरों पर दांव खेला है। अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित औऱ अल्पसंख्यक) फॉर्मूले का काट तैयार किया है। भाजपा ने इस बार सबसे अधिक 22 ओबीसी जिलाध्यक्ष चुना है, दूसरे स्थान में ब्राह्मणों को प्राथमिकता दी है। सूची में 14 ब्राह्मण चेहरों को जगह मिली है। वहीं, 11 क्षत्रिय, एक जाट और दो भूमिहार को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा पांच एससी एसटी को सिपहसालार चुना है। वहीं, 55 नामों में दो महिलाओं को भी जगह दी गई है। भाजपा ने कुछ जिलों के अध्यक्षों को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर एक बार फिर से मौका दिया है। 

    भाजपा की जातीय समीकरण

    ब्राह्मण – 14 जिलाध्यक्ष

    क्षत्रिय – 11 जिलाध्यक्ष

    ओबीसी – 22 जिलाध्यक्ष

    एससी/एसटी – 5 जिलाध्यक्ष

    जाट – 1 जिलाध्यक्ष

    भूमिहार – 2

    जहां भाजपा की जमानत हुई थी जब्त, वहां किसको मौका?

    प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा की जमानत जब्त हो गई थी। यहां राजा भैया और गुलशन यादव मुकाबले में रहे। राजा भैया ने 50.58 फीसदी, गुलशन यादव को 35.19 फीसदी वोट मिले जबकि भाजपा की सिंधुजा मिश्रा को महज 8.36 फीसदी यानी 16,347 वोट मिले। वर्ष 2017 के चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार को इस सीट पर 16.72 फीसदी वोट मिले थे। 2022 में राजा भैया ने गुलशन यादव को 30,315 वोटों से मात दी थी। बाबागंज सीट भी राजा भैया के खाते में गई। अब यहां पर आशीष श्रीवास्तव को भाजपा के लिए जमीन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। दरअसल, किसी भी विधानसभा सीट पर जमानत बचाने के लिए 16.66 फीसदी वोट हासिल करना जरूरी होता है।

    वहीं, मल्हानी विधानसभा सीट से कृष्ण प्रताप सिंह की भी जमानत जब्त हुई थी। यहां मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के लकी यादव और जदयू के धनंजय सिंह के बीच हुआ। लकी यादव ने 97 हजार 357 वोट हासिल कर धनंजय सिंह को मात दे दी। धनंजय सिंह को 79 हजार 830 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर बसपा के शैलेंद्र यादव 24,007 वोट लाकर रहे। वहीं बीजेपी उम्मीदवार केपी को केवल 18 हजार 319 वोट मिला। यह कुल वोट का 8.01 फीसदी ही रहा। 

    बलिया के रसड़ा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी तीसरे स्थान पर ही थी। यहां मुख्य मुकाबला बहुजन समाज पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच हुई। बसपा के उमाशंकर सिंह 87,887 वोट लाकर जीते। वहीं, सुभासपा के महेंद्र 81,304 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे। बसपा उम्मीदवार को 43.82 फीसदी वोट हासिल हुए। वहीं, सुभासपा उम्मीदवार ने 40.54 फीसदी वोट हासिल किया। भाजपा के बब्बन को केवल 24,235 वोट ही मिला। यह कुल वोट प्रतिशत का 12.08 फीसदी रहा।

    न भुला पाने वाली भाजपा के लिए ये हार 

    भारतीय जनता पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर ऐसी हार हुई कि अभी तक भुला पाना मुश्किल हो रहा होगा। लेकिन भाजपा की रणनीतियों को देखें तो इस बार पार्टी अपनी इन कमियों को मजबूत करने के लिए ही जिलाध्यक्षों को चुनने में इतना समय लगा दिया। भाजपा की इन छह सीटों की हार-

    वि.स. सीट विजेता प्रत्याशी हारने वाला प्रत्याशी वोट मार्जिन

    डुमरियागंज

    सैय्यदा खातून (सपा)

      राघवेंद्र प्रताप सिंह (बीजेपी) 

    771

    जसराना  

    सचिन यादव (सपा)

    मानवेंद्र प्रताप सिंह (बीजेपी)

    836

    राम नगर

    फरीद महफूज़ (सपा) 

    शरद अवस्थी (बीजेपी)

      261

    इसौली 

    मो. ताहिर खान (सपा) 

    ओम प्रकाश पांडे (बीजेपी)

    269

    दिबियापुर

    प्रदीप यादव (सपा) 

    लखन सिंह राजपूत (बीजेपी)

      473

    चांदपुर सीट             

    स्वामी ओमवेश (सपा)  

    कमलेश सैनी (बीजेपी)

       234

    उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी की स्थिति

    1.

    (पार्टी)

    भारतीय जनता पार्टी

    (2022)

    255

    (2017)

    312

    2.

    समाजवादी पार्टी

    111 47
    3.

    अपना दल (सोनीलाल)

    12 09
    4.

    राष्ट्रीय लोक दल

    08 01
    5.

    निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल

    06 01
    6.

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

    06 04
    7.

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

    02 07
    8.

    जनसत्ता दल लोकतांत्रिक

    02 –
    9.

    बहुजन समाज पार्टी

    01 19
    10. निर्दलीय 03 09

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअकाल तख्त पैनल ने पंजाबियों से 18 मार्च को स्वर्ण मंदिर आने को क्यों कहा?
    Next Article Chandrakant Raghunath Patil Wikipedia: एक अनुशासित और संगठनात्मक रूप से दक्ष नेता के तौर पर लोकप्रिय हैं चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल

    Related Posts

    Anup Sanjay Dhotre Wikipedia: विरासत के वारिस से व्यापारिक दिग्गज तक, अकोला के नए क्षितिज के निर्माता

    May 24, 2025

    राहुल गांधी का जमीनी दौरा, पुंछ में पाकिस्तानी हमलों के पीड़ितों से मिले, जताई एकजुटता

    May 24, 2025

    इंदिरा गांधी पर बड़ा खुलासा,1968 में पाकिस्तान को सौंपा रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर इलाका, निशिकांत दुबे के आरोप से सियासत गरमाई!

    May 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.