Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पहले मुझसे निपट लो, PM को कहां बुलाओगे? अमित शाह ने कांग्रेस को ललकारा
    • जब सिंदूर ही उजड़ गया तो नाम क्यों रखा ‘ऑपरेशन सिंदूर’? संसद में जया बच्चन का फूटा गुस्सा!
    • Kolhapuri Chappals Markets: कोल्हापुरी स्टाइल बनी आज की यूथ की पहली पसंद, जानिए भारत के प्रमुख कोल्हापुरी चप्पल बाज़ार
    • Sahasralinga Temple Story: शलमाला नदी में बसा सहस्रलिंग मंदिर, जहां जल में छिपे हैं हजारों शिवलिंग
    • Sri Padmanabhaswamy Temple: केरल का ऐतिहासिक और रहस्यमयी मंदिर
    • बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, आशा और ममता कार्यकर्ताओं की सैलरी में बढ़ोतरी
    • UP BJP New President: इंतजार खत्म, ब्राह्मण होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष! जल्द होगा ऐलान
    • PM मोदी हुये आग-बबूला, ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘तमाशा’ कहने पर कांग्रेस सांसद को जमकर लताड़ा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » भारत की आजादी का श्रेय किसी एक को नहींः RSS, लेकिन क्या इससे सच बदल जाएगा
    भारत

    भारत की आजादी का श्रेय किसी एक को नहींः RSS, लेकिन क्या इससे सच बदल जाएगा

    Janta YojanaBy Janta YojanaJune 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि अंग्रेजों से भारत की आजादी की “उपलब्धि” के लिए “कोई भी एक इकाई” “विशेष श्रेय” का दावा नहीं कर सकती है, उन्होंने रेखांकित किया कि यह असंख्य व्यक्तियों और समूहों के कार्यों का परिणाम है। भारत में आजादी की लड़ाई में आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में संघ प्रमुख भागवत का यह बयान इस बहस को तेज करेगा। 
    भागवत ने नागपुर में एक पुस्तक विमोचन के अवसर पर शुक्रवार रात को इस बात पर जोर दिया था कि स्वतंत्रता आंदोलन 1857 के विद्रोह से शुरू हुआ, जिसने एक संघर्ष को जन्म दिया, जिसके कारण भारत को आजादी मिली। उन्होंने कहा, “देश को अपनी आजादी कैसे मिली, इस बारे में चर्चा में अक्सर एक महत्वपूर्ण सच्चाई को नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुआ। 1857 के बाद पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम की लपटें भड़क उठीं…”
    भागवत ने स्वतंत्रता में अनगिनत व्यक्तियों और समूहों के योगदान का हवाला दिया तथा किसी का नाम लिए बिना इस धारणा को खारिज कर दिया कि कोई एक इकाई इस उपलब्धि का “विशेष श्रेय” ले सकती है।
    बीजेपी और आरएसएस स्वतंत्रता आंदोलन में आरएसएस की भूमिका की आलोचना का मुकाबला करने के लिए ऐसे बयान जब तब देते ही रहते हैं। इससे हर बार बहस छिड़ जाती है। कई बार नेता विपक्ष और कांग्रेस के कई नेताओं ने इस बहस को इतनी धार दी कि संघ के नेता उन तर्कों को काट नहीं सके। संघ प्रमुख के ताजा बयान ने फिर से इस बहस को छेड़ दिया है। 
    इतिहास इन तथ्यों से भरा हुआ है कि आरएसएस पूरे स्वतंत्रता आंदोलन से दूर रहा। हालांकि अब संघ वाले दावा करने लगे हैं कि स्वतंत्रता आंदोलन में संघ संस्थापक केबी हेडगेवार जैसे नेताओं ने लोकमान्य तिलक के प्रभाव में उपनिवेशवाद विरोधी संघर्ष में भाग लिया था। 1921 में ब्रिटिश विरोधी भाषण के लिए एक साल की सजा पाने वाले हेगडेवार को ब्रिटिश नमक एकाधिकार के खिलाफ 1930 के आंदोलन में शामिल होने के लिए भी जेल भेजा गया था। लेकिन सच्चाई यह नहीं है जो आरएसएस के लोग बताते फिर रहे हैं।
    दरअसल, आरएसएस नेता एमएस गोलवलकर ने अपने लेखों में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन को प्रतिक्रियावादी और अस्थायी कहा था। उन्होंने कहा था कि अंग्रेजों से लड़ने की बजाय आंतरिक दुश्मनों से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने अपने लेखों में लिखा कि आरएसएस का मकसद ब्रिटिश शासन का अंत नहीं बल्कि एक ‘हिंदू राष्ट्र’ की स्थापना करना है। 
    RSS की स्थापना 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इतिहासकारों और आलोचकों के बीच यह आम सहमति है कि संगठन ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी नहीं की। इस पर कई कारणों से सवाल उठते हैं:

    कांग्रेस और गांधी के आंदोलनों से दूरी

    RSS ने महात्मा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले प्रमुख स्वतंत्रता आंदोलनों, जैसे सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930) और भारत छोड़ो आंदोलन (1942), में भाग नहीं लिया। हेडगेवार, जो पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, ने 1925 के बाद कांग्रेस के छुआछूत उन्मूलन और जातीय एकता के एजेंडे से असहमति के कारण RSS की स्थापना की। RSS ने ब्रिटिश विरोधी आंदोलनों से दूरी बनाए रखी और अपने प्रयासों को हिंदू संगठन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित किया।

    गांधी का हत्यारा कौन था

    1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद RSS पर प्रतिबंध लगाया गया था, क्योंकि हत्यारा नाथूराम गोडसे RSS से जुड़ा हुआ था। हालांकि, RSS ने हमेशा इस घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है, लेकिन इसने संगठन की छवि को प्रभावित किया और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर सवाल उठाए। तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने RSS पर प्रतिबंध लगाते समय इसके सांप्रदायिक नजरिए की आलोचना की थी।

    स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की कमी

    ऐतिहासिक दस्तावेजों में RSS के स्वयंसेवकों के जेल जाने, शहीद होने, या ब्रिटिश शासन के खिलाफ प्रदर्शन करने के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलते। 1930 का गांधी का सत्याग्रह आंदोलन एकमात्र ऐसा अवसर था जिसमें RSS दावा करता है कि उसने सीमित भागीदारी की थी। लेकिन उसके सबूत वो नहीं दे पाया। इस कमी ने RSS की देशभक्ति पर सवाल उठाए हैं। गांधी का 1930 का सत्याग्रह आंदोलन ऐसा आंदोलन था, जिसमें पूरे भारत के तमाम संगठन शामिल हुए थे। सिर्फ आरएसएस ने उससे दूरी बना ली थी।
    RSS की हिंदू राष्ट्र की अवधारणा और सांप्रदायिक बयानों ने इसे अल्पसंख्यक समुदायों खासकर मुस्लिम-ईसाई और स्वतंत्रता संग्राम के समावेशी नेताओं के बीच विवादास्पद बना दिया। इसके कुछ नेताओं के बयान, जैसे सावरकर और गोलवलकर के, ब्रिटिश शासन के प्रति नरम रुख और अल्पसंख्यकों के खिलाफ टिप्पणियों के लिए आलोचना के शिकार हुए।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेता, अभिनेता, धर्मगुरु के बाद अब ‘मां” भी यौन शोषण में शामिल
    Next Article Satya Hindi News Bulletin। 8 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.