Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाइफा में 14-15-16 जून को क्या हुआ, इसराइल की मुख्य रिफाइनरी तबाह
    • मायावती की गद्दी हिलाने या अंत करने आया रावण! यूपी की सियासत में नई बगावत, दलित वोटर्स का नया वारिस कौन?
    • ईरान परमाणु अप्रसार संधि छोड़ने की तैयारी में; हथियार बनाने या दबाव बनाने की रणनीति?
    • Satya Hindi News Bulletin। 16 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • Satya Hindi News Bulletin। 16 जून, सुबह तक की ख़बरें
    • जनगणना की अधिसूचना जारी, सबसे पहले उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में
    • ईरान ट्रंप की हत्या कराना चाहता है- क्या नेन्याहू ने यह बयान हताशा में दिया
    • इसराइल-ईरान War Live: दोनों तरफ से हमले तेज, तेलअवीव-तेहरान में काफी तबाही
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, किन राशियों के जीवन में आएगा तूफान? जानें
    राशिफल

    मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, किन राशियों के जीवन में आएगा तूफान? जानें

    By October 20, 2024No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंगल का कर्क राशि में गोचर:  हम इस बात को भली-भांति जानते हैं कि ग्रहों की स्थिति, दशा एवं चाल में होने वाले परिवर्तन मनुष्य जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करते हैं। इसी क्रम में, वैदिक ज्योतिष में मंगल नवग्रहों में सबसे उग्र ग्रह कहा जाता है जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह जुनून, मनोकामनाओं और पराक्रम आदि को नियंत्रित करते हैं। बता दें कि वैसे तो मंगल ग्रह एक नहीं अनेक नामों से जाने जाते हैं और इन नामों में ‘भौम पुत्र’ ‘कुजा’ और ‘लोहिता’ आदि भी शामिल हैं। लोहिता का अर्थ लाल रंग से है। हालांकि, अब मंगल ग्रह का जल्द ही गोचर होने जा रहा है जो कि 20 अक्टूबर 2024 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आपको मंगल का कर्क राशि में गोचर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त होगी। 

    यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

    भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

    ऐसे में, मंगल के कर्क राशि में प्रवेश का असर सभी राशियों समेत देश-दुनिया पर भी दिखाई दे सकता है। मंगल ग्रह का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा,तो कुछ को अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। किस राशि के जातकों को इस अवधि में बरतनी होगी सावधानी और करियर, व्यापार एवं प्रेम जीवन में कैसे मिलेंगे परिणाम? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख के माध्यम से प्राप्त होंगे। साथ ही, कुंडली में मंगल को मज़बूत करने के लिए किन उपायों को करना होगा फलदायी, इससे भी हम आपको रूबरू करवाएंगे। तो चलिए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं मंगल गोचर का समय। 

    बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

    कब और किस समय होगा मंगल का गोचर?

    लाल ग्रह और पराक्रम के ग्रह के नाम से विख्यात मंगल 20 अक्टूबर 2024 की दोपहर 03 बजकर 04 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं और अब इनकी राशि में मंगल ग्रह विराजमान रहेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, इस राशि में मंगल ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए वक्री भी होंगे। कर्क राशि मंगल की नीच राशि है और ऐसे में, इनकी स्थिति कमज़ोर कही जाएगी। इसके फलस्वरूप,  मंगल ग्रह का नीच का होना राशियों को कुछ हद तक नकारात्मक परिणाम देने का काम कर सकता है। अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं मंगल ग्रह के ज्योतिष में महत्व पर। 

    ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मंगल 

    मंगल महाराज को वैदिक ज्योतिष में शक्ति, साहस, क्रोध, उत्तेजना और सेना के कारक ग्रह माना जाता है। राशि चक्र में मंगल मेष और वृश्चिक राशि के अधिपति देव हैं। नक्षत्रों में इन्हें चित्रा, मृगशिरा और धनिष्ठा नक्षत्र पर आधिपत्य प्राप्त है। बात करें मंगल के उच्च और नीच राशि की, तो मकर राशि में मंगल ग्रह उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के हो जाते हैं। हालांकि, जहाँ सूर्य, शुक्र, चंद्रमा  और बुध जैसे बड़े ग्रहों का गोचर हर महीने होता है, वहीं मंगल देव को एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाने में लगभग 45 दिनों का समय लगता है। 

    नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

    वैदिक ज्योतिष में मंगल को उग्र स्वभाव का ग्रह माना जाता है जो कि युद्ध के देवता और सेनापति के नाम से जाने जाते है। हमारे जीवन में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई एवं भूमि आदि के प्रमुख माने गए हैं। यह एक पुरुष प्रधान ग्रह हैं जिन्हें अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। मनुष्य जीवन में मंगल ऊर्जा को बढ़ाने का काम करते हैं और इसके फलस्वरूप, कोई व्यक्ति आपके कार्य को अपनी पूरी शक्ति और क्षमता के साथ करता हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल मज़बूत स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति के स्वभाव में निडरता और साहस दिखाई देता है और इस वजह से वह अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है। इसके अलावा, मंगल दोष के लिए भी मंगल ग्रह ही जिम्मेदार होता है। 

    जीवन को कैसे प्रभावित करता है मंगल?

    हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि मनुष्य जीवन में मंगल ग्रह महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। ऐसे में, कुंडली में मंगल ग्रह का शुभ स्थिति में होना बेहद जरूरी होता है। जिन जातकों की कुंडली में इनकी स्थिति कमज़ोर या अशुभ होती है, उन्हें अपने जीवन में अनेक तरह की परेशानियों या समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में जब मंगल मजबूत होता है, परंतु अशुभ होता है, तो यह जातक को अपराधी बनाने का काम कर सकता है। 

    पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

    इसके विपरीत, जिन जातकों की कुंडली में मंगल महाराज मजबूत होते हैं, तब वह व्यक्ति को सेना में भर्ती करवा सकते हैं और देश की सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इनके बलवान होने पर भूमि और जमीन से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होती है। व्यक्ति को अपने जीवन में भूमि, भवन और मकान का अभाव नहीं होता है। मंगल ग्रह के बलवान होने पर शत्रु आपसे जीतने में समर्थ नहीं होते हैं।     

    कुंडली में कमज़ोर मंगल कैसे पहचाने?

    जिन जातकों की कुंडली में मंगल पीड़ित होता है, उन्हें ब्लड प्रेशर, गुर्दे में पथरी, फोड़े-फुंसी, गठ‍िया आदि स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शादीशुदा लोगों का जीवन कमज़ोर मंगल होने पर अशांति या कलह से भर जाता है या फिर शादी टूटने की भी संभावना होती है। किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष की मौजूदगी विवाह में देरी की वजह बनती है। व्यक्ति के जीवन पर मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव होने से संतान प्राप्ति की राह में समस्याएं बनी रहती हैं। मंगल का पीड़ित या कमज़ोर होना आपको कानून या फिर कोर्ट-कचहरी के चक्करों में फंसाने का काम कर सकता है। साथ ही, करीबी आपको धोखा दे सकते हैं। 

    कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

    कुंडली में मज़बूत मंगल के लक्षण 

    कुंडली में मज़बूत मंगल वाले लोग बेहद दृढ़ निश्चयी होते हैं और यह एकदम से उत्साहित नहीं होते हैं। यह जातक अपना लक्ष्य पाने तक बिना रुके और हार माने आगे बढ़ते रहते हैं। शुभ मंगल के प्रभाव से व्यक्ति हमेशा आत्मविश्वास से भरा रहता है और दूसरों के सामने अपने मन की बात बिना घबराए रख देते हैं। साथ ही, ऐसे लोग अपने लिए आवाज़ बुलंद करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।जिन जातकों का मंगल ग्रह बलवान होता है, उनके व्यक्तित्व में साहस कूट-कूटकर भरा होता है इसलिए अक्सर, यह जातक बहादुर होते हैं और जोख़िम उठाने से डरते नहीं हैं।  इन लोगों के स्वभाव में प्रतिस्पर्धा के भाव देखने को मिलते हैं और इसके परिणामस्वरूप, इन्हें खुद को या फिर दूसरों को चुनौती देते हुए देखा जा सकता है।  कुंडली में मंगल महाराज के बलवान होने पर व्यक्ति ऊर्जावान और भावुक होता है। ऐसे में, यह जातक हर काम में आगे रहते हैं। 

    करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

    इन सरल उपायों से मिलेगा मंगल ग्रह का आशीर्वाद 

    मंगल ग्रह के लिए मंगलवार के दिन व्रत करना शुभ साबित होता है। यदि आपकी कुंडली में मंगल कमज़ोर होता है, तो मंगलवार के दिन स्नान करें और लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके पश्चात, मंगल देव के मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:’ का जाप करें। मंगलवार के दिन गरीबों एवं जरूरतमंदों को भोजन करवाने से मंगल के दुष्प्रभावों से राहत मिलती है। कुंडली में मंगल के दुर्बल अवस्था में होने पर मूंगा रत्न धारण करना शुभ रहता है, परन्तु ऐसा करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें। हनुमान जी को मंगलवार के दिन चमेली का तेल मिलाकर सिंदूर चढ़ाएं और इसके बाद, संकटमोचन को चोला भी अर्पित करें। 

    फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

    मंगल का कर्क राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए मंगल महाराज आपके पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं। अब मंगल का कर्क…(विस्तार से पढ़ें)

    वृषभ राशि 

    वृषभ राशि वालों की कुंडली में मंगल देव को सातवें और बारहवें भाव का स्वामित्व प्राप्त है। अब……(विस्तार से पढ़ें)

    मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल महाराज आपके छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब मंगल का कर्क राशि में गोचर आपके … (विस्तार से पढ़ें)

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए मंगल ग्रह आपके पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जो कि अब आपके पहले/लग्न … (विस्तार से पढ़ें)

    सिंह राशि 

    सिंह राशि वालों के लिए मंगल महाराज आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। अब मंगल का कर्क राशि में… (विस्तार से पढ़ें)

    कन्या राशि 

    कन्या राशि वालों के लिए मंगल देव आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं। अब मंगल कर्क राशि में गोचर करके…(विस्तार से पढ़ें)

    तुला राशि 

    तुला राशि वालों के लिए मंगल ग्रह आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में…(विस्तार से पढ़ें)

    वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में मंगल देव आपके पहले/लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी हैं। अब इनका…(विस्तार से पढ़ें)

    धनु राशि 

    धनु राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह आपके पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब मंगल का कर्क राशि में…(विस्तार से पढ़ें)

    मकर राशि 

    मकर राशि वालों के लिए मंगल महाराज आपके ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके सातवें… (विस्तार से पढ़ें)

    कुंभ राशि 

    कुंभ राशि वालों के लिए मंगल देव आपके तीसरे और दसवें भाव के अधिपति देव हैं। अब मंगल का कर्क राशि में… (विस्तार से पढ़ें)

    मीन राशि 

    मीन राशि वालों की कुंडली में मंगल महाराज आपके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो कि अब आपके पांचवें… (विस्तार से पढ़ें)

    सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

    इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

    मंगल ग्रह का गोचर कितने दिनों में होता है?

    ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह लगभग 45 दिन के बाद अपनी राशि परिवर्तन करते हैं।

    कर्क राशि के स्वामी कौन हैं?

    राशि चक्र की चौथी राशि कर्क के स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं। 

    मंगल का कर्क राशि में गोचर कब होगा?

    कर्क राशि में मंगल का गोचर 20 अक्टूबर को होगा।

    The post मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, किन राशियों के जीवन में आएगा तूफान? जानें appeared first on AstroSage Blog.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटैरो साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 अक्टूबर, 2024): इन राशियों के जीवन से दूर होंगे आर्थिक संकट!
    Next Article अहोई अष्टमी का यह सप्ताह आपकी संतान के लिए रहेगा कैसा, जानने के लिए अभी पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल!

    Related Posts

    मंगल का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया और स्‍टॉक मार्केट में आएंगे उतार-चढ़ाव!

    April 1, 2025

    रामनवमी और हनुमान जयंती से सजा अप्रैल का महीना, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में करेगा वृद्धि

    April 1, 2025

    बुध का मीन राशि में उदय होने से, सोने की तरह चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य!

    March 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.