Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Azamghar News: पूर्व मुख्यमंत्री बोले – “भाजपा की प्राथमिकता शराब की दुकानें हैं, न कि स्कूल”
    • Bhool Bhulaiya Ka Itihas: लखनऊ की भूल भुलैया किसी रहस्य से कम नहीं, आइए जानें इसके पीछे के इतिहास को
    • Politician Devesh Thakur Wikipedia: बिहार की सियासत में एक पुराना चेहरा, नई ताकत- देवेश ठाकुर
    • पहले ही बिगड़ गया खेल! तेजस्वी की इस चाल से बिहार का बदल जाएगा ‘चुनावी गणित’, ओवैसी रह गए अकेले
    • बिहार में ‘AAP’ अकेली पड़ेगी भारी! केजरीवाल बोले- अब किसी की जरूरत नहीं.. विरोधियों के उड़ गए होश
    • Meghalay Tourist Place: कश्मीर भूल जाएँगे मॉसिनराम आ कर, दुनिया का सबसे गीला ठिकाना
    • Odanthurai Village History: ओदन्थुराई, एक ऐसा गांव जो देता है सरकार को बिजली, आइए इसे जानते हैं
    • E.T Muhammad Basheer Wikipedia: ई.टी. मुहम्मद बशीर का मिशन शिक्षा, संविधान और समावेश: संसद में IUML की एक सशक्त आवाज
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » मैक्सिको का ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब, ‘मैक्सिकन अमेरिका क्यों न कहें?’
    भारत

    मैक्सिको का ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब, ‘मैक्सिकन अमेरिका क्यों न कहें?’

    By January 9, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डोनाल्ड ट्रंप कहाँ तो मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने चले थे, मैक्सिको ने उत्तरी अमेरिका का ही नाम बदलकर ‘मैक्सिकन अमेरिका’ करने की सलाह दे डाली है। वह भी क़रीब 400 साल पुराने एक मैप को सबूत के तौर पर दिखाते हुए। ट्रंप ने क्या मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति से इस तरह के मुँहतोड़ जवाब की उम्मीद की होगी

    लेकिन मेक्सिको की नई राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने बेखौफ होकर डोनाल्ड ट्रंप के ताज़ा भू-राजनीतिक हमले पर जोरदार पलटवार किया है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिनबाम ने 1607 का उत्तरी अमेरिका का एक विशाल नक्शा पेश किया, जिसमें महाद्वीप को ‘अमेरिका मेक्सिकाना’ यानी मैक्सिकन अमेरिका के रूप में बताया गया है। शिनबाम जब ट्रंप को सीधे निशाने पर लेते हुए यह जवाब दे रही थीं तो वह मुस्करा रही थीं। सोशल मीडिया पर शिनबाम का यह वीडियो काफ़ी साझा किया जा रहा है और लोग उन पर प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। शिनबाम ने खुद भी वह वीडियो एक्स पर साझा किया है।

    En este mapa que presento de 1607, América del Norte es llamada América Mexicana, que es el mismo título que tiene la Constitución de Apatzingán. pic.twitter.com/BwtHDxYhdn

    — Claudia Sheinbaum Pardo (@Claudiashein) January 9, 2025

    वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्कुराते हुए शिनबाम ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘हम इसे मैक्सिकन अमेरिका क्यों नहीं कहते यह अच्छा लगता है, है न’ 400 साल पुराने नक्शे के साथ शिनबाम की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब ट्रंप ने मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ करने का सुझाव दिया।

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी धौंस दिखाने के लिए मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने का प्रस्ताव देकर मेक्सिको के साथ तनाव को फिर से बढ़ा दिया है। ट्रम्प ने मंगलवार को घोषणा की थी, ‘अमेरिका की खाड़ी, कितना सुंदर नाम है।’ उन्होंने मेक्सिको पर और तीखा हमला किया और कहा कि यह मूल रूप से कार्टेल द्वारा चलाया जाता है।

    रिपब्लिकन मार्जोरी टेलर ग्रीन ने तुरन्त ट्रम्प का समर्थन किया और उन्होंने नाम बदलने को आधिकारिक बनाने के लिए कानून लाने का संकल्प लिया। उन्होंने वादा किया कि जल्द से जल्द ऐसा करने की कोशिश की जाएगी। उनके साथ ही MAGA यानी ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के समर्थकों ने इस विचार को बढ़ाना शुरू कर दिया।

    शिनबाम का जवाब

    मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति और वामपंथी वैज्ञानिक शिनबाम ने विनम्रता से कहा, ‘उन्होंने उन्हें गलत जानकारी दी’। फिर एक और तीखे लहजे में उन्होंने कहा, ‘मेक्सिको में लोग शासन करते हैं। और हम एक स्वतंत्र, आज़ाद और संप्रभु देश के रूप में अपनी संप्रभुता की रक्षा करते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प की सरकार के साथ सहयोग करने और एक-दूसरे को समझने जा रहे हैं।’ 

    शिनबाम और ट्रंप के बीच तनाव नक्शों और कार्टेल तक सीमित नहीं है। ट्रंप ने मैक्सिकन आयात पर 25% टैरिफ का प्रस्ताव रखा है। इसपर शिनबाम ने समान टैरिफ के साथ जवाब देने का संकल्प लिया है।

    उन्होंने इमीग्रेशन पर भी रणनीतिक रुख अपनाया है। उन्होंने संकेत दिया है कि मेक्सिको कुछ देशों के निर्वासित अप्रवासियों को स्वीकार करने की सीमा को सीमित कर सकता है। 

    दोनों देशों के बीच बड़े विवाद की स्थिति बन रही है। हालाँकि उत्तरी अमेरिका का नाम बदलकर मैक्सिकन अमेरिका करने का शिनबाम का सुझाव संभवतः मज़ाकिया था, लेकिन यह दोनों नेताओं के बीच बढ़ती दुश्मनी को दिखाता है। उन्होंने जो नक्शा पेश किया वह मेक्सिको की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ों की याद दिलाता है। इससे यह भी पता चलता है कि शिनबाम अपनी बात पर अड़ी रहने से नहीं डरती हैं। 

    कनाडा, पनामा और ग्रीनलैंड पर विवादित बयान

    वैसे, ट्रंप ने हाल में कनाडा, पनामा और ग्रीनलैंड पर भी विवादित बयान दिया है और इन देशों में भी अपनी धौंस जमाने की कोशिश की है। ट्रंप ने ग्रीनलैंड को हासिल करने की अपनी इच्छा दोहराई और इसे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। दिलचस्प बात यह है कि ग्रीनलैंड पर ट्रम्प की टिप्पणी आई और कुछ घंटों में ही उनके बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक पहुँच गए। रोचक बात एक और हुई कि डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने कथित तौर पर ‘ग्रीनलैंड को फिर से महान बनाओ’ की टोपियां बाँटीं। हालाँकि उन्होंने दावा किया कि वे विशुद्ध रूप से एक पर्यटक के रूप में वहां पहुँचे हैं। 

    एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए अमेरिकी सैन्य बल का इस्तेमाल करने की संभावना ख़ारिज करने से इनकार कर दिया। ग्रीनलैंड डेनमार्क साम्राज्य के एक स्वायत्त क्षेत्र में आता है। 

    5 नवंबर 2024 को चुनाव जीतने और जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात के बाद से ही ट्रंप कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने की बात करते रहे हैं। उन्होंने कई सोशल मीडिया पोस्ट में भी इसका ज़िक्र किया है और कुछ में ‘गवर्नर ट्रूडो’ के रूप में भी संबोधित किया है। मंगलवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह कनाडा को अमेरिका में शामिल करने के अपने विचार को पूरा करने के लिए सैन्य कार्रवाई का इस्तेमाल करेंगे, तो ट्रंप ने कहा, ‘नहीं, आर्थिक बल।’ 

    इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप पनामा नहर संधि को ख़त्म करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि ट्रंप का विस्तारवादी रवैया उनके दूसरे कार्यकाल में अति आत्मविश्वास को दिखाता है, जिसका इस्तेमाल वे अमेरिका की वैश्विक भूमिका पर अपनी छाप छोड़ने के लिए कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleChitrakoot Dharmik Sthal: यहां आज भी मौजूद हैं भगवान राम और सीता के वनवास के दौरान के साक्ष्य
    Next Article यूके के ‘ग्रूमिंग गैंग’ अपराध में ‘पाकिस्तानियों’ पर आरोप क्यों? जानें सच क्या 

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.