अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2025
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (09 मार्च से 15 मार्च, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनि देव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक साहसी और दृढ़ निश्चयी हो सकते हैं। आमतौर पर ये जातक सामान्य सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मधुर संबंध बनेंगे और आपका रिश्ता मज़बूत होगा। इसकी वजह से आप अपने पार्टनर के और करीब आ सकते हैं।
शिक्षा: इस समय आप शिक्षा के क्षेत्र में उच्च सफलता हासिल करेंगे और इस वजह से आपके कौशल में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध रहने की वजह से अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए उच्च मुनाफे के योग बन रहे हैं।
सेहत: इस समय शारीरिक रूप से फिट और दृढ़ निश्चयी रहने की वजह से आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। खुश रहने के कारण आप तरोताज़ा महसूस करेंगे।
उपाय: रोज़ 19 बार ‘ॐ भास्कराय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक निर्णय लेने में अस्थिर हो सकते हैं और यह चीज़ आपके विकास में रुकावट बन सकती है। आपको इस सप्ताह के लिए योजना बनाने और अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ने की ज़रूरत है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी के साथ आगे बढ़ने में कंफ्यूज़न हो सकती है। इस कंफ्यूज़न के कारण आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं।
शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई के मामले में पीछे रह सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफलत रह सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए भी यह सप्ताह अच्छा नहीं रहने वाला है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन कमज़ोर रह सकता है। इस वजह से आपके हाथ से कई नए और बेहतरीन अवसर छूट सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आप अपने प्रतिद्वंदियों की गलत रणनीतियों का शिकार हो सकते हैं। इस कारण से आपको नुकसान होने की आशंका है।
सेहत: रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमज़ोर होने की वजह से आपको तेज़ सिरदर्द होने के संकेत हैं। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की ज़रूरत है।
उपाय: आप मंगलवार के दिन मां दुर्गा के लिए यज्ञ-हवन करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक खुले विचारों वाले हो सकते हैं। इससे ये आगे बढ़ने में सक्षम होते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ घुमा-फिराकर बात करने के बजाय सीधी बात करना पसंद करेंगे। इसकी वजह से आप दोनों का रिश्ता अधिक मज़बूत होगा।
शिक्षा: इस सप्ताह पढ़ाई के मामले खासतौर पर प्रोफेशनल स्टडीज़ में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। एमबीए, फाइनेंशियल अकाउंटिंग, जैसे विषय आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। इसके लिए आपको इस सप्ताह मान-सम्मान भी मिल सकता है। वहीं व्यापारी आउटसोर्सिंग बिज़नेस में अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
सेहत: इस समय आप शारीरिक रूप से फिट रहने वाले हैं। इसकी वजह से आपके जोश और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। इससे आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में सक्षम होंगे।
उपाय: आप रोज़ 21 बार ‘ॐ गुरुवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 वाले जातक अधिक जुनून से भरे हो सकते हैं। ये कुछ चीज़ों को लेकर बहुत ज्यादा आसक्त हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के प्रति अलगाव महसूस कर सकते हैं। इस वजह से आप अपने रिश्ते में खुशियों को बनाए रखने और अपने रिश्ते को मज़बूत करने में असमर्थ रह सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है। इसके साथ ही उच्च ज्ञान प्राप्त करने को लेकर आपके अंदर उत्साह में भी कमी देखी जा सकती है। आपको इस समय प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: इस समय नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक प्रगति न मिल पाने के संकेत हैं। इसके कारण आपको समय पर काम पूरा करने में देरी हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। इसकी वजह से उनके मुनाफे में कमी आने की आशंका है।
सेहत: इस सप्ताह इम्युनिटी कमज़ोर होने की वजह से आपका स्वास्थ्य औसत रहने वाला है। आपको अपनी डाइट पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक कुशल और समझदार होते हैं। ये उच्च स्तर का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध विकसित करने में असफल हो सकते हैं। इसके कारण आपके रिश्ते में खुशियों में कमी आ सकती है।
शिक्षा: अपने आलसी रवैये के कारण आप पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं। आपको अपनी इस आदत को दूर करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से आप उच्च अंक लाने में असफल हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में मिल रहे लगातार काम के दबाव और उच्च अधिकारियों से अपने काम को लेकर मान्यता न मिल पाने की वजह से आप अच्छा प्रदर्शन करने से पीछे रह सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से हार का सामना करना पड़ सकता है।
सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत औसत रहने वाली है। तंत्रिका संबंधित समस्याओं के कारण आपका तनाव बढ़ सकता है।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो नारायण’ का जाप करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। ये ललित कला को लेकर अधिक उत्साह दिखा सकते हैं। इन लोगों की यात्रा करने या घूमने-फिरने में अधिक रुचि हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच अहंकार से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है। इससे बचने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ धैर्य से पेश आने की ज़रूरत है अन्यथा आपके रिश्ते से खुशियां गायब हो सकती हैं।
शिक्षा: इस समय छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है। इसके साथ ही आपके लिए प्रगति करना भी मुश्किल लग रहा है। अगर आप प्रोफेशनल स्टडीज़ करने की सोच रहे हैं, तो अभी आपको अपने इस फैसले को टाल देना चाहिए।
पेशेवर जीवन: इस दौरान आपके ऊपर काम का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आपमें से कुछ लोग अच्छी संभावनाओं के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं।
सेहत: इस समय आपकी इम्युनिटी कमज़ोर होने के कारण आपकी सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं ऊर्जा में कमी आने की वजह से आपकी काम करने की क्षमता भी कमज़ोर हो सकती है।
उपाय: आप रोज़ ‘ॐ शुक्राय नम:’ का जाप करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 वाले जातकों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। ये रीति-रिवाज़ में विश्वास रखते हैं और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं। ये लोग सर्व गुण संपन्न हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप खुद को अपने पार्टनर से दूर कर सकते हैं। इसके कारण आपके रिश्ते में आकर्षण और खुशियों में कमी आ सकती है। आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों को पढ़ाई को लेकर परेशानी होने के संकेत हैं। पढ़ाई में रुचि कम होने की वजह से ऐसा हो सकता है। आपको इससे बचने की आवश्यकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ने की वजह से ऐसा हो सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपको बहुत कम मुनाफा हो सकता है।
सेहत: इम्युनिटी कमज़ोर होने की वजह से आपको सनबर्न और त्वचा से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है। इसके लिए आपको दवाईयां लेनी पड़ सकती हैं।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ केतवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक इस सप्ताह अपने काम को लेकर अधिक सिद्धांतवादी और प्रतिबद्ध हो सकते हैं। आपके लिए अधिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपका धैर्य छूट सकता है और इसकी वजह से आपके रिश्ते की सुख-शांति भंग होने की आशंका है। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: यह सप्ताह छात्रों के लिए ज्यादा लाभकारी नहीं रहने वाला है। आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत है ताकि आप अच्छा प्रदर्शन कर सकें और उच्च अंक प्राप्त करने में सफल हों।
पेशेवर जीवन: काम के अधिक दबाव के कारण नौकरीपेशा जातकों से कुछ गलतियां हो सकती हैं। इस वजह से आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में पीछे रह सकते हैं। वहीं व्यापारी अपने प्रतिद्वंदियों की ओर से मिल रहे दबाव के कारण अधिक मुनाफा कमाने में असफल रह सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपको जोड़ों और कंधों में तेज़ दर्द हो सकता है। यह आपकी परेशानी को बढ़ाने का काम करेगा। इसे ठीक करने के लिए आपको योग करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक साहसी, गतिशील और उत्साह से भरपूर होते हैं। ये जातक सीधे-साधे होते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर से अपनी जिंदगी के कुछ पहलुओं को लेकर खुलकर बात कर सकते हैं। इस वजह से आप दोनों के बीच मतभेद होने की आशंका है।
शिक्षा: इस सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र में आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। आप अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे और अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
पेशेवर जीवन: आप अपने करियर में बहुत अच्छा कर रहे हैं और यह आपके प्रदर्शन में साफ नज़र आ रहा है। व्यापारी इस समय अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ सकते हैं और व्यवसाय के क्षेत्र में एक मज़बूत दावेदार के रूप में उभर सकते हैं।
सेहत: इस समय इम्युनिटी मज़बूत रहेगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर अधिक साहस देखने को मिलेगा और इसका आपकी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
उपाय: आप मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए पूजा करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. अपनी जन्मतिथि को जोड़कर मूलांक जान सकते हैं।
उत्तर. ये हंसमुख स्वभाव के होते हैं।
उत्तर. इसके स्वामी केतु ग्रह हैं।
The post अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 09 मार्च से 15 मार्च, 2025 appeared first on AstroSage Blog.