Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान
    • टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा अपडेट: 72 घंटे पहले तक मिलेगा ज्यादा रिफंड
    • दिल्ली के पास छुपा फिल्मी खजाना, ‘Dhurandhar-2’ की ये लोकेशन कर देगी हैरान
    • UAE India Flights: मध्य पूर्व संकट में फंसे भारतीयों की वापसी तेज, कई देशों से स्पेशल फ्लाइट्स
    • Navratri Day 6: छठे दिन करें माँ कात्यायनी के इन मंदिरों के दर्शन, मिलेगा विशेष फल
    • Bihar Tourist Places: बिहार की इन 5 जगहों में बसती है प्रकृति की असली खूबसूरती
    • लखनऊ का सिद्धनाथ धाम बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, सौंदर्यीकरण अंतिम दौर में
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कपाट खुलने की तिथियां
    Tourism

    चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कपाट खुलने की तिथियां

    Janta YojanaBy Janta YojanaMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Char Dham Yatra 2026 Registration (Image Credit-Social Media)

    Char Dham Yatra 2026 Registration

    Char Dham Yatra 2026 Registration: चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। जबकि 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट रजिस्ट्रेशनडीटूरिस्टकेयर.यूके.जीओवी.इन और मोबाइल ऐप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड से कर सकते हैं।

    उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। श्रीहेमकुण्ड साहिब की आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

    उत्तराखंड सरकार की ओर से बताया गया है कि चारधाम यात्रा 2026 में आने के लिए भारतीय श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से कर सकेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंजीकरण काउंटरों की व्यवस्था की गई है। इन काउंटरों पर रजिस्ट्रेशन कपाट खुलने से दो दिन पूर्व, 17 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ की जाएगी। पंजीकरण केन्द्र एवं ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल ग्राउंड हरिद्वार और पंजीकरण केंद्र विकास नगर देहरादून में खुलेंगे।

    श्रद्धालु किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा से पूर्व अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमुनोत्री से यात्रा शुरू करने पर चारधाम यात्रा में किसी भी प्रकार की रुकावट भक्तों को नहीं आती है। यमुनोत्री, यमुना नदी का उद्गम स्थल है। यमुना जी यमराज की बहन हैं और उन्हें वरदान प्राप्त है कि वह अपने जल के माध्यम से सभी का दुख दूर करेंगी। मान्यता है कि जो श्रद्धालु यमुनोत्री में स्नान करता है, उसे मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाती है। हर साल की तरह इस बार भी बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहोली के दिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चला अभियान, नशे में ड्राइव करने वालों पर हुई सख्ती
    Next Article Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026

    चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान

    March 27, 2026

    टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा अपडेट: 72 घंटे पहले तक मिलेगा ज्यादा रिफंड

    March 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026

    अब खत्म होगा विद्यार्थियों का इंतजार, जल्द जारी होने वाला है BSEB 12th का रिजल्ट

    March 13, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.