Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?
    • नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की
    • भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध
    • Live ताज़ा ख़बरेंः चंडीगढ़ में हमले के मद्देनज़र सायरन गूंजा, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
    • वेटिकन में नया नेतृत्व, लेकिन ट्रम्प और वेंस की नीतियों से असहमत हैं पोप लियो
    • US के बाद सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाकिस्तान की यात्रा न करें’
    • पाकिस्तान के हमले शुरू, भारत कर रहा नाकाम
    • अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » जानिए, दिल्ली की सीएम चुनी गईं रेखा गुप्ता के बारे में
    भारत

    जानिए, दिल्ली की सीएम चुनी गईं रेखा गुप्ता के बारे में

    By February 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कई दिनों के विचार-विमर्श के बाद बीजेपी ने दिल्ली मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा कर दी। शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनीं रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह यहाँ तक कैसे पहुँचीं, उनका राजनीतिक करियर कैसे आगे बढ़ा और इससे पहले वह किस पद पर थीं।

    50 वर्षीय रेखा गुप्ता बीजेपी में एक प्रमुख हस्ती हैं। वह वर्तमान में बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह पहले बीजेपी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव जैसे पदों पर रह चुकी हैं और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रही हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम का भी नेतृत्व किया था। उन्होंने पार्षद के रूप में कार्य किया। रेखा गुप्ता का फोकस इस दौरान सामुदायिक विकास, महिला सशक्तिकरण और शैक्षिक सुधारों पर रहा। 

    19 जुलाई 1974 को जन्मी रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने से शुरू हुई। वह बचपन से ही एक सक्रिय सदस्य रही हैं। वह आरएसएस के साथ लंबे समय से जुड़ी रहीं और इस वजह से उनका करियर इससे गहराई से प्रभावित रहा है। 

    उनके औपचारिक राजनीतिक करियर की शुरुआत 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से हुई जहाँ वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी में शामिल हुईं। वह 1996-1997 के कार्यकाल के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी डूसू की अध्यक्ष भी चुनी गईं।

    2007 में उन्होंने बड़े स्तर पर राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया। वह बीजेपी के सदस्य के रूप में उत्तरीं और उन्होंने पीतमपुरा से पार्षद का चुनाव जीता। पार्टी के भीतर उनका कद बढ़ता गया और उन्हें 2007 से 2009 तक दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी की महिला कल्याण और बाल विकास समिति की अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ सौंपी गईं, जहाँ उन्होंने लगातार दो कार्यकाल पूरे किए।

    उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा में भी पदभार संभाला जहाँ उन्होंने 2009 में दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव के रूप में कार्य किया। उनके योगदान को तब मान्यता मिली जब उन्हें 2010 में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। 

    इसके अलावा रेखा गुप्ता ने बीजेपी युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं, जिसमें 2004 से 2006 तक राष्ट्रीय सचिव का पद और 2003 से 2004 तक युवा मोर्चा दिल्ली राज्य का सचिव पद शामिल है।

    पेशे से वकील रेखा गुप्ता ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से 68,200 वोट हासिल किए। पहली बार विधायक बनी गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर के रूप में भी काम किया है। इससे उनकी प्रशासनिक साख और मजबूत हुई है।

    रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाकर बीजेपी महिला मुख्यमंत्रियों की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली ने कई महिला मुख्यमंत्रियों को देखा है, जिसमें कांग्रेस की शीला दीक्षित का 15 साल का शासन भी शामिल है। 

    दिल्ली की अन्य महिला सीएम आप की आतिशी और भाजपा की सुषमा स्वराज थीं। कालकाजी से विधायक आतिशी निवर्तमान सीएम हैं, जो पांच महीने तक कुर्सी पर रहीं। सितंबर 2024 में केजरीवाल के सीएम पद से हटने के बाद उन्हें पद पर बिठाया गया। सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की सीएम रही थीं। उन्हें विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा नेतृत्व द्वारा लाया गया था, जिसमें पार्टी अंततः हार गई।

    सुषमा स्वराज के बाद शीला दीक्षित आईं और वह 15 साल तक लगातार मुख्यमंत्री रहीं, उसके बाद केजरीवाल 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे। एक और महिला आतिशी ने 5 महीने तक मुख्यमंत्री का पद संभाला और अब रेखा गुप्ता उनके बाद हैं। बीजेपी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक विधायी बैठक की और 48 विधायकों ने रेखा गुप्ता के लिए मतदान किया। 

    8 फरवरी को घोषित विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होना है। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट पर आप की बंदना कुमारी और कांग्रेस के प्रवीण कुमार जैन को 29,595 वोटों के अंतर से हराया था। चुनाव नतीजों के दस दिन बाद सीएम का चुनाव हो पाया। नये मुख्यमंत्री की चयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। 

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUS में अडानी पर कार्रवाई तेज़, अब क्या करेंगे मोदी?
    Next Article शुक्र-बुध की युति से बन रहा है लक्ष्मीनारायण और नीचभंग योग: जाने कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

    Related Posts

    भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध

    May 9, 2025

    Live ताज़ा ख़बरेंः चंडीगढ़ में हमले के मद्देनज़र सायरन गूंजा, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की

    May 9, 2025

    US के बाद सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाकिस्तान की यात्रा न करें’

    May 8, 2025

    अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक

    May 8, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.