Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम: रहीमा बेगम को ‘बांग्लादेश में धकेला’, ग़लती पता चली तो वापस लाया
    • विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे
    • Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • बड़े मुद्दों पर चुप क्यों रहते हैं बॉलीवुड सितारे?
    • धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर
    • ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सितारों में सन्नाटा क्यों है?
    • ‘लव जिहाद’ के झूठे जाल में फंसा साक़िब, 5 साल बाद मिला इन्साफ़
    • लव जिहाद का पहला मामला यूपी कोर्ट में धराशायी, योगी सरकार लाई थी कानून
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी घिरीं; उनके कार्यक्रम में बवाल क्यों?
    भारत

    ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी घिरीं; उनके कार्यक्रम में बवाल क्यों?

    By March 28, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक तरफ लंदन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध हो रहा था, दूसरी तरफ वे अपने विरोधियों का स्वागत कर रही थीं। उन्हें मिठाई खिलाने का वादा कर रही थीं। 

    मामला है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का। ममता बनर्जी लंदन के केलॉग कॉलेज में बंगाल में स्त्रियों के सशक्तिकरण मुद्दे पर बोलने के लिए जैसे ही पहुंचीं, हंगामा शुरू हो गया। लेफ्ट विंग के छात्र संगठनों ने उनका भारी विरोध करना शुरू कर दिया। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के छात्र संगठन, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI) के यूके चैप्टर से जुड़े छात्रों ने ममता बनर्जी के पहुंचते ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों के पास काफी मुद्दे थे, मसलन आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार, पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा और पंचायत चुनावों में कथित गड़बड़ी। इसके अलावा 2023 में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए बलात्कार के मुद्दे पर भी छात्र उनसे सवाल करना चाह रहे थे।

    वे लगातार विरोध कर रहे थे। ममता बनर्जी को बोलने से रोक रहे थे। आमतौर पर अपने विरोधियों ओर कठोर मानी जाने वाली ममता बनर्जी ने वहाँ काफी नरम रुख अपनाया। यहाँ तक कि जब छात्रों ने उनसे आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुए कथित दुष्कर्म मामले पर सवाल किया, तो उन्होंने सवाल करने वालों का स्वागत करते हुए कहा, “आप अपनी आवाज उठाइए, यह लोकतंत्र है। मैं सुनूंगी।”

    ममता बनर्जी ने यह भी बताया कि जिस केस पर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसकी जांच अब केंद्र सरकार के हाथ में है और इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, “यह मामला अब केंद्र सरकार द्वारा जांच के अधीन है, हमारे पास इसका कोई नियंत्रण नहीं है।“

    उन्होंने विरोध कर रहे छात्रों को बंगाल आकर राजनीति करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि “कृपया यहाँ राजनीति मत कीजिए। अगर राजनीति करनी है तो बंगाल आइए और वहाँ मुझसे मुकाबला कीजिए।”

    एक प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की नेता ने कभी उँगलियाँ तोड़ने की धमकी दी थी। इस आरोप पर ममता बनर्जी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और पलटकर कहा, ‘आप झूठ बोल रहे हैं।’

    ममता बनर्जी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पुरुष छात्रों को भाई कहकर संबोधित किया। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि वे सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ़ लड़ें। ज़ाहिर है कि सांप्रदायिक ताकतों से ममता बनर्जी का इशारा भाजपा की ओर था। उन्होंने छात्रों से कहा, “हम आप सभी से प्यार करते हैं। इसे राजनीतिक मंच मत बनाइए। अगर आपको राजनीति करनी है, तो बंगाल आइए और अपनी पार्टी को मजबूत कीजिए, सांप्रदायिक ताकतों से लड़िए। मुझसे मत लड़िए।”

    भाजपा पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने वामपंथी दलों को भी लपेटा। उन्होंने वामपंथी दलों पर आरोप लगाया कि वे जहां भी जाती हैं, इन दलों की कोशिश अराजकता फैलाने की होती है। इस पर उन्होंने वामपंथी धड़े के प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी कि ऐसा ही माहौल तब भी तैयार हो सकता है जब आपके नेता यहाँ आएं। 

    वामपंथी छात्र संगठनों के विरोध के बीच ममता बनर्जी ने 1990 की एक घटना की याद साझा की। 1990 में उन पर कोलकाता के हाज़रा क्रॉसिंग पर सीपीएम समर्थकों ने हमला किया था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड में हुए विरोध के बाद 1990 के हमले के बाद की अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी दिखाई।

    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी बात रखते हुए ममता बनर्जी ने सर्वधर्म समभाव सिद्धांत को भी दोहराया। अपने भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने यह भी साफ़ किया कि वे सभी धर्मों की एकता में विश्वास रखती हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेरा विश्वास सभी धर्मों में है। मैं हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सबके लिए हूँ।’

    उन्होंने प्रतिरोध कर रहे स्टूडेंट्स ग्रुप पर आरोप भी लगाया कि  वे एकता के खिलाफ़ हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो एकता की बात करती हूँ पर आपलोग नहीं।

    केंद्र की बीजेपी सरकार पर लंदन से निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ‘मरने से पहले मैं एकता देखना चाहती हूं। एकता हमारी ताकत है और विभाजन हमारे पतन की ओर ले जाता है। यह स्वामी विवेकानंद का विश्वास था। एकता बनाए रखना एक मुश्किल काम है लेकिन लोगों को बाँटने में बस एक पल लगता है। क्या आपको लगता है कि दुनिया ऐसी विभाजनकारी विचारधारा को बरकरार रख सकती है’

    हालाँकि, इससे पहले भाजपा उन पर तीखी टिप्पणी कर चुकी थी। उनके एक वीडियो का छोटा सा क्लिप शेयर करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने लिखा था कि “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारत के दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से परेशानी है… यह वाकई शर्मनाक है। वह अपने संवैधानिक पद के लिए अपमान की बात है। विदेशी धरती पर ऐसा व्यवहार कौन कर सकता है”

    वहीं ताजा घटना पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें  बंगाल टाइगर करार दिया। तृणमूल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया और लिखा, “वे पीछे नहीं हटतीं, न ही घबराती हैं। जितना रोकोगे, उतनी ही तेज गरजेंगी। श्रीमती ममता बनर्जी एक रॉयल बंगाल टाइगर हैं।“

    (रिपोर्ट: अणु शक्ति सिंह)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडाई PM बोले- ट्रम्प से ट्रेड पर तभी बात जब वे कनाडा का सम्मान करेंगे, टैरिफ कानूनों से लड़ते रहेंगे
    Next Article पुलिस की नज़र में मुस्लिम: अपराधी या सिर्फ़ पूर्वाग्रह का शिकार?

    Related Posts

    असम: रहीमा बेगम को ‘बांग्लादेश में धकेला’, ग़लती पता चली तो वापस लाया

    June 1, 2025

    विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे

    May 31, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें

    May 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.