Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Raj Thackeray News: राज ठाकरे को ‘खुला छोड़ना खतरनाक, इस नेता ने कर दी ऐसी कार्रवाई की मंग
    • Bihar Politics: ‘एक्टर हैं, उनकी कोई विचारधारा नहीं, ऊल-जुलूल बयान देने में माहिर…’ तेजस्वी ने चिराग पासवान पर कसा तंज
    • ‘सन ऑफ बिहार’ मनीष कश्यप हुये जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हुई एंट्री
    • विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह का निधन, टाइगर ऑफ UP से थे मशहूर, परिवार में छाया मातम
    • Lucknow news: …तो इस लिए बीजेपी नहीं चुन पा रही प्रदेश अध्यक्ष
    • Bajrang Manohar Sonawane Wikipedia: संघर्ष, सेवा और सफलता का प्रतीक, बीड से लोकतंत्र की आवाज़-बजरंग मनोहर सोनवाने
    • Bihar Elections 2025: PM मोदी के ‘हनुमान’ चिराग ने BJP की पीठ में घोंपा छुरा, सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
    • Bhakt Pundalik Story: माँ-बाप की सेवा ने भगवान को रुकने पर मजबूर कर दिया, जानिए पुंडलिक की कहानी
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » ट्रम्पः H1B वीजा धारकों के बच्चों को नागरिकता नहीं, किनकी होगी घर वापसी?
    भारत

    ट्रम्पः H1B वीजा धारकों के बच्चों को नागरिकता नहीं, किनकी होगी घर वापसी?

    By January 22, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि जब तक अमेरिका में नवजात शिशु के पैरंट्स में से कम से कम एक अमेरिकी नागरिक या ग्रीन कार्ड धारक नहीं है, तब तक बच्चा अमेरिकी नागरिक नहीं होगा। यह एक ऐसा अधिकार है जो अमेरिका में जन्म लेने वाले सभी लोगों को काफी समय से मिला हुआ है।

    ट्रम्प के फैसले का अमेरिका में अस्थायी वीजा स्थिति वाले सभी लोगों पर व्यापक असर पड़ेगा। इससे सबसे ज्यादा भारत, पाकिस्तान सहित तमाम एशियाई देशों के लोग प्रभावित हो सकते हैं। हजारों भारतीय अस्थायी वर्क वीजा (एच -1 बी और एल 1), आश्रित वीजा (एच 4), अध्ययन वीजा (एफ 1) पर हैं। लेकिन ट्रम्प का नया आदेश 30 दिन बाद यानी 20 फरवरी से अमेरिका में पैदा हुए सभी बच्चों पर लागू होगा।

    अमेरिका में भारतीय मूल के 50 लाख से अधिक लोग हैं। लेकिन इसमें भारतीय-अमेरिकी और भारतीय दोनों शामिल हैं। हालांकि इस आदेश को न्यू हैम्पशायर और मैसाचुसेट्स की अदालतों में मंगलवार को ही चुनौती दी जा चुकी है और अगर अगले महीने अदालतें इस पर रोक लगा देती हैं तो ट्रम्प का आदेश प्रभावी नहीं होगा। विशेषज्ञ ट्रम्प के इस आदेश को अमेरिकी संविधान की मूल भावना के खिलाफ भी बता रहे हैं। इसलिए अदालत ट्रम्प के आदेश पर रोक जरूर लगाएगा। 

    हालांकि ट्रम्प ने बाद में एच 1 बी वीजा पर बहस के दौरान अपनी बात में सुधार किया। लेकिन आदेश को नहीं बदला। व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रम्प ने कहा कि उन्हें एच-1बी विदेशी मेहमान वीजा, श्रमिक वीजा पर बहस के दोनों पक्ष पसंद हैं। वह देश में आने वाले “काबिल लोगों” का स्वागत करते हैं।

    ट्रम्प ने कहा- “मुझे हमारे देश में बहुत सक्षम लोगों का आना पसंद है, भले ही इसमें उन्हें ट्रेनिंग देना और अन्य लोगों की मदद करना शामिल हो, जिनके पास उनके जैसी योग्यता नहीं है। मैं रुकना नहीं चाहता…।” ट्रम्प जब यह सब बोल रहे थे तो उनके साथ ओरेकल के सीटीओ लैरी एलिसन, सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सोन और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन मौजूद थे।

    20 हजार भारतीयों पर लटकी तलवार, भारत चिंतितः ट्रम्प ने भले ही कई देशों से अवैध आव्रजन (इमीग्रेशन) को रोकने के लिए कड़ा उठाया है। लेकिन उसकी बेचैनी भारत में भी महसूस की जा रही है। मोदी सरकार इस बात को लेकर परेशान है कि यूएस से बड़ी तादाद में ऐसे भारतीयों की वापसी हो सकती है जो अवैध अप्रवासी श्रेणी में आते हैं। करीब 300,000 भारतीय छात्र अमेरिका में हैं, जो कि किसी भी विदेशी देश का सबसे बड़ा समूह हैं। कुल मिलाकर 20,000 से अधिक की स्थिति पर बादल मंडरा रहे हैं।

    अगर ट्रम्प प्रशासन अपने फैसले पर आगे बढ़ता है, तो सबसे पहले प्रभावित होने वालों में नवंबर 2024 तक 20,407 “अप्रमाणित” भारतीय हो सकते हैं। वे भी प्रभावित होंगे जो “अंतिम निष्कासन आदेश” का सामना कर रहे हैं या वर्तमान में, अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के हिरासत केंद्रों में हैं। इनमें से 17,940 “पेपरलेस” भारतीय हिरासत में नहीं हैं, लेकिन “अंतिम निष्कासन आदेश” के तहत हैं। अन्य 2,467 आईसीई के प्रवर्तन और निष्कासन संचालन (ईआरओ) के तहत हिरासत में हैं।

    अमेरिकी एजेंसी आईसीई ने भारत को इराक, दक्षिण सूडान और बोस्निया-हर्जेगोविना के साथ उन 15 “असहयोगी” देशों की सूची में रखा है जो अमेरिका से अपने “अवैध” नागरिकों को वापस स्वीकार करने में अनिच्छुक हैं। “असहयोगी” के वर्गीकरण में फिर कई श्रेणियां हैं।

    आईसीई की 2024 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, निर्वासित भारतीयों की संख्या चार वर्षों में पांच गुना बढ़ गई है: 2021 में 292 से 2024 में 1,529 तक।

    विवादः ट्रंप ने डार्क वेब ‘सिल्क रोड’ के निर्माता रॉस उलब्रिच्ट को माफ़ किया

    ट्रम्प ने मंगलवार को कुख्यात डार्क वेब साइट सिल्क रोड के संस्थापक रॉस उलब्रिच्ट को “पूर्ण और बिना शर्त” माफी की घोषणा की।

    उन्होंने ट्रुथ सोशल पर उलब्रिच्ट को क्षमादान देने के अपने फैसले की घोषणा की। यह शख्स डार्क वेब पर तमाम अवैध काम के लिए कुख्यात था। ऑस्टिन, टेक्सास के रहने वाले उलब्रिच्ट ने 2011 में सिल्क रोड की शुरुआत की, जो एक डार्कनेट मार्केटप्लेस है। यह व्यापार के लिए एक गुमनाम और फ्रीव्हीलिंग प्लेटफॉर्म था और क्रिप्टोकरेंसी के जरिये चलता था।

    इसने बिटकॉइन को अपनी मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया और टोर नेटवर्क पर काम किया। प्लेटफ़ॉर्म ने यूजर्स को अपने स्थान या पहचान का खुलासा किए बिना लेनदेन करने की अनुमति दी।

    BREAKING: Silk Road founder Ross Ulbricht leaves prison following pardon from President Trump pic.twitter.com/MjOxRww7vj

    — The Spectator Index (@spectatorindex) January 22, 2025

    दो साल की अवधि में, सिल्क रोड अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गया और 200 मिलियन डॉलर से अधिक की आमदनी करने लगा।

    अभियोजकों के अनुसार, उलब्रिच्ट ‘ड्रेड पाइरेट रॉबर्ट्स’ उपनाम के तहत काम करता था और सिल्क रोड का संचालन करता था।

    उन पर कई तरह के आरोप लगे जिनमें इस मंच को बचाने के लिए हत्याओं तक का आरोप शामिल है।

    अक्टूबर 2013 में, उलब्रिच्ट को सैन फ्रांसिस्को में गिरफ्तार किया गया। फरवरी 2015 में, उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और कंप्यूटर हैकिंग जैसे आरोपों में दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अपनी सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए, उलब्रिच्ट ने कहा था, “मैं लोगों को अपने जीवन में विकल्प चुनने और गोपनीयता और गुमनामी में जीने के लिए मजबूत बनाना चाहता था।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली की 9 सीटों पर बीजेपी, आप में होगी कड़ी टक्कर, दोनों की साँसें अटकीं?
    Next Article साजन मिश्र के साथ आई ऋतु नवेली!

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.