Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Devprayag Mein Ghoomne ki Jagah: देवप्रयाग — संस्कृतियों, आस्था और प्रकृति का पवित्र संगम
    • Amethi Mein Ghoomne Ki Jagah: राजनैतिक इतिहास, गोमती तट और मूंज–उद्योग से विकसित सांस्कृतिक–धार्मिक जनपद
    • Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र
    • Best Non Veg Restaurants in Lucknow : ये हैं नवाबों के शहर के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स, जानिए लखनऊ में कहाँ-कहाँ हैं इनके आउटलेट्स
    • Lucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट
    • महाराष्ट्र का चमत्कारिक विट्ठल मंदिर, जानिए यहां ईंट पर खड़े देव की अनोखी दास्तां
    • नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?
    • बागेश्वर : उत्तराखंड का आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक संगम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home »  दिल्ली चुनाव में AI का गोरखधंधा
    भारत

     दिल्ली चुनाव में AI का गोरखधंधा

    By January 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेजन प्राइम टाइम के लोकप्रिय सीरियल ‘पंचायत‘ के दोनों सीज़न खत्म हुए एक अर्सा हो गया है, लेकिन इस धारावाहिक के पात्र अब दिल्ली में फिर से घर-घर पंहुच रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए आमने सामने खड़ी आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी इन्हीं पात्रों के कंधे पर रखकर एक दूसरे पर बंदूक चला रहे हैं। भाजपा के वीडियो में धारावाहिक के दो पात्र भूषण और बिनोद आपस में बात कर रहे हैं कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल किस तरह लोगों को ठग रहे हैं https://www.instagram.com/bjp4delhi/reel/DEKmvi-yyA_/। दूसरी ओर आप के वीडियो में इसके पात्र एक एक करके आते हैं और दिल्ली में लोगों को क्या-क्या मिल रहा है यह गिनवाते हैं, साथ ही में भाजपा के लिए धत्त भी है https://www.instagram.com/aamaadmiparty/reel/DEKxOduhbZb/।

    दिलचस्प बात यह है कि धारावाहिक के कुछ पात्र ऐसे हैं जो दोनों ही तरफ हैं। सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे इन वीडियो में एक और समानता है ये सभी आर्टीफीशियल इंटैलीजेंस (एआई) से तैयार किए गए हैं। सिर्फ पंचायत धारावाहिक ही नहीं कईं लोकप्रिय फिल्मों के दृश्यों को भी एआई से बदल कर सोशल मीडिया में विज्ञापन की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। आप के एक वीडियो में फिल्म ‘चक दे‘ का वह दृश्य है जहां शाहरुख खान महिला हाॅकी टीम के खिलाड़ियों को कुछ समझा रहे हैं। आप ने उसकी जगह जो वाइसओवर डाला है उसमें वे लड़कियों से कह रहे हैं कि 23 दिसंबर को सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए https://www.instagram.com/aamaadmiparty/reel/DD4XlDtviWE/। 

    आयुष्मान तो सिर्फ जुमला है,
    मुफ़्त इलाज तो संजीवनी से ही होगा 🔥💯

    👉सरकारी हो या प्राइवेट, 60 साल के ऊपर हर बुजुर्ग का मुफ़्त इलाज, Income Limit की कोई पाबंदी नहीं ✨

    बेटा हो तो ऐसा, केजरीवाल जैसा 💯 pic.twitter.com/7MOnQrS6XQ

    — AAP (@AamAadmiParty) December 28, 2024

    धारावाहिक या फिल्म के दृश्य तो जस के तस उठाए गए हैं लेकिन उन पर सिर्फ दूसरी आवाज ही नहीं चस्पा की गई बल्कि इन पात्रों के बोलने के लब-ओ-लहजे यानी लिपसिंक का भी इस आवाज से मेल बिठाया गया है। यही वह काम है जिसके लिए एआई की मदद ली गई है। दोनों ही पार्टियों के सोशल मीडिया एकाउंट पर जाएं तो आपको ऐसे ढेर सारे वीडियो मिल जाएंगे।

    इसके साथ ही ऐसे वीडियो भी बनाए गए हैं जो पूरी तरह से एआई से तैयार किए गए हैं। इसकी शुरुआत आम आदमी पार्टी ने की। पहले एक वीडियो आया जिसमें बाबा साहब अंबेडकर अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद दे रहे हैं। 

    https://www.instagram.com/aamaadmiparty/reel/DDwVeU9vmJH/ फिर एक वीडियो आया जिसमें अरविंद केजरीवाल एक बच्चे की उंगली पकड़ कर उसे एक आलीशान स्कूल में ले जा रहे हैं https://www.instagram.com/aamaadmiparty/reel/DD9lE8FvZb8/। ऐसे ही एक वीडियो में वे अमित शाह के सामने बैठे हैं और उनसे कह रहे हैं कि वे बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे 

    Delhi’s own Santa delivering gifts year-round ✨ #MerryChristmas pic.twitter.com/km2IOdAPoQ

    — AAP (@AamAadmiParty) December 25, 2024

    https://www.instagram.com/aamaadmiparty/reel/DDzp6IkS2tv/। 25 दिसंबर को जारी वीडियो में केजरीवाल सांता क्लाज़ बने हैं और सबको सौगात बांट रहे हैं https://www.instagram.com/aamaadmiparty/reel/DD_Q_ZsN5Ri/।

    लेकिन पूरी तरह एआई से तैयार वीडियो में आपत्तिजनक वह है जिसे भाजपा ने जारी किया है। इसमें अरविंद केजरीवाल और आतिशी मर्लेना एक दूसरे के सामने बैठे आपस में यह बात कर रहे हैं कि उन्होंने पुजारी ग्रंथी सम्मान निधि के नाम पर दिल्ली के लोगों को किस तरह ठगा https://www.instagram.com/bjp4delhi/reel/DEPrLo3S7Tl/। पेशेवर क्वालिटी का यह वीडियो पहली नजर में फर्जी भी नहीं लगता।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है और अभी से जिस तरह से एआई का इस्तेमाल हो रहा है वह चिंता पैदा करने वाला है। ठीक यहीं पर हमें पिछले दिनों हुए महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को भी याद कर लेना चाहिए। उस समय भाजपा ने एआई से तैयार एक फर्जी आॅडियो जारी किया था जिसमें सुप्रिया सूले, नाना पटोले और अमिताभ गुप्ता आपस में बात कर रहे हैं कि उन्होंने किस तरह चुनाव में धोखाधड़ी की।

    जल्द ही चुनाव आयोग दिल्ली विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा। उसमें चुनाव की तारीखों के अलावा इस पर भी नजर रहेगी कि वह एआई के दुरुपयोग को रोकने के लिए क्या कहता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंदिरा का बांग्लादेश बनाम मोदी का बांग्लादेश
    Next Article Chennai Ka Famous Gav: इस गांव को मंदिर मानते हैं लोग, नहीं है जूता और चप्पल पहनने की इजाजत

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.