Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मालेगांव केस में BJP का Congress पर तीखा हमला! कहा – राहुल-सोनिया अब हिंदुओं से मांगे माफी
    • समोसे की ‘साइज’ पर भड़के रवि किशन, लोग बोले- बस अब यही बचा है, धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो
    • प्रियंका गांधी का तीखा वार, बोलीं: मोदी ने इतने दोस्त बनाए, बदले में क्या मिला
    • पहले मुझसे निपट लो, PM को कहां बुलाओगे? अमित शाह ने कांग्रेस को ललकारा
    • जब सिंदूर ही उजड़ गया तो नाम क्यों रखा ‘ऑपरेशन सिंदूर’? संसद में जया बच्चन का फूटा गुस्सा!
    • Kolhapuri Chappals Markets: कोल्हापुरी स्टाइल बनी आज की यूथ की पहली पसंद, जानिए भारत के प्रमुख कोल्हापुरी चप्पल बाज़ार
    • Sahasralinga Temple Story: शलमाला नदी में बसा सहस्रलिंग मंदिर, जहां जल में छिपे हैं हजारों शिवलिंग
    • Sri Padmanabhaswamy Temple: केरल का ऐतिहासिक और रहस्यमयी मंदिर
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » नज़ीर की शायरी में जो उल्लास है…
    भारत

    नज़ीर की शायरी में जो उल्लास है…

    By March 22, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब किसी बड़े व्यक्ति पर आधारित कोई सफल नाटक होता है तो उसकी याद हमेशा बनी रहती है। नाटक की भी और व्यक्ति की भी। लेकिन साथ-साथ ये भी होता है कि उस व्यक्ति के बारे में कई तरह की जिज्ञासाएँ भी सक्रिय हो जाती हैं। सहृदय समाज के मन में ये प्रश्न उठने लगते हैं कि जिस शख्स को लेकर नाटक हुआ, उसने और क्या क्या किया फिर इसी कड़ी में ये भी संभावना बनती जाती है कि उस व्यक्ति को केंद्र मे रखकर कोई और भी नया नाटक हो। नज़ीर अकबराबादी (1735-1830) के साथ भी यही हो रहा है। 

    सन् 1954 में हबीब तनवीर ने `आगरा बाज़ार’ नाम का जो नाटक किया था वो नज़ीर अकबराबादी की शख्सियत पर ही आधारित था। जिसे कहते हैं न – छा जाना, वही इस नाटक के साथ हुआ। `आगरा बाज़ार’ हिंदी भाषी इलाके में छा गया और और आज भी छाया हुआ है। हबीब तनवीर अब नहीं रहे लेकिन `आगरा बाज़ार’ अभी भी हो रहा है और कई बार इसे देख चुके दर्शक भी इसे फिर से देखने जाते हैं। हबीब तनवीर द्वारा स्थापित `नया थिएटर’ भी इसे करता है और दूसरे निर्देशक भी इसे खेलते हैं। 

    पर जैसा कि पहले कहा गया, `आगरा बाज़ार’ ने नज़ीर अकबराबादी के बारे में कई जिज्ञासाएं भी जगा दीं। नज़ीर के नए प्रशंसक भी बनने लगे। उसी का नतीजा है कि रंगकर्मी रजनीश बिष्ट ने `नज़ीर कथा कीर्तन’ नाम से एक नया नाटक तैयार किया है। ये नाटक अभी चल रहे `त्रिवेणी नाट्य समारोह -2025’ में पहले ही दिन खेला गया। ये `आगरा बाज़ार’ किस्म का नाटक नहीं है। इसमें उस तरह के चरित्र भी नहीं हैं। बल्कि इसमें आम नाटकों जैसे चरित्र या किरदार भी नहीं हैं। नज़ीर एक किरदार के रूप में इसमें हैं पर मंच पर उनकी भूमिका बतौर चरित्र बहुत कम हैं। ये संगीतात्मक नाटक है और इसमें नजीर के लिखे नज्म और अशआर ही किरदार हैं। उनकी संगीतात्मक प्रस्तुतियां ही इसमें हुई हैं। कई तरह के वाद्यों के साथ गायकों- गायिकाओं- अभिनेताओं की टोली ने नज़ीर की रचनाओं को मंच पर रंगारंग तरीके से लाया। साथ ही इस शायर की रचनाओं के मर्म को भी। पर सवाल तो ये भी उठता है न कि नज़ीर का रचनाओं का मर्म क्या है

    जवाब आसान भी है और कठिन भी। आसान इसलिए कि नज़ीर के एक जानेमाने शायर हैं। कठिन इसलिए कि उनकी रचनाओं की संख्या इतनी बड़ी है कि डेढ़ -दो घंटे की प्रस्तुति में उनको समेटना मुश्किल है। उनकी लगभग छह हजार से अधिक रचनाएं हैं। वे अपने जमाने में भी लोगों की जुबां पर बस गए थे। यानी उनके लिखे को तरबूज और ककड़ी बेचने वाले भी गाते थे और मिठाई बेचनेवाले भी। होली खेलने वाले भी उनको गाते रहे हैं। आज भी गाते हैं। खुदा को माननेवाले भी नजीर को गुनगुनाते हैं और शिव तथा कृष्ण के भक्त भी। गुरु नानक के प्रशंसक भी। जिसे मोटे तौर पर गंगा जमुनी तहजीब कहते हैं नज़ीर उसके आरंभिक प्रवक्ताओं में रहे हैं। और आज भी हैं।

    रजनीश बिष्ट द्वारा निर्देशित इस नाटक में उनकी कई ऐसी रचनाएं गायन के माध्यम से मंच पर आईं जिनमें भारतीय जनजीवन के कई रंग उभरते हैं। इस शायर ने सिर्फ मनुष्य की सक्रियताओं को ही सामने नहीं लाया बल्कि अलग अलग तरह की चिड़ियों की आवाजों को भी अपनी शायरी में जगह दी। ये आवाजें – चहचहाटें- भी दर्शकों ने त्रिवेणी परिसर में सुनी। 

    नाटक के दौरान ऐसा समा बंध गया मानो कोई बड़ा लोक उत्सव हो रहा है। दर्शक भी कलाकारों के साथ ही नाचने लगे। ऐसा हो भी क्यों न, नज़ीर एक लोकशायर जो ठहरे। उनकी रचनाओं का लोक और बाहर का लोक एकमेव हो जाता है।

    पर थोड़ा ठहरकर नज़ीर के अवदान को समझने की कोशिश करें तो ये कहना पड़ेगा कि वे सिर्फ़ लोकशायर भर नहीं है। सामंतवाद के उस दौर में सामाजिक जीवन में बराबरी का बोध नहीं के बराबर था। भारत में ही नहीं दुनिया भर में उस तरह की राजनैतिक विचारधारा भी नहीं थी जिसमें समाज के हर वर्ग को मनुष्यता के नाम पर एक समान समझा जाए।  नज़ीर ने `आदमीनामा’ लिखा  उसकी आरंभिक पंक्तियां इस तरह हैं- 

    दुनिया में पादशाह है सो है वो भी आदमी

    और मुफ़्लिस- ओ- गदा है सो है वो भी आदमी

    ज़रदार- ए- नवा है सो है वो भी आदमी

    नेमत जो खा रहा है सो है वो भी आदमी 

    टुकड़े चबा रहा है सो है वो भी आदमी

     - Satya Hindi

    इन पंक्तियों या इस नज्म को लिखे जाते समय दुनिया में धन-दौलत, ताकत, सत्ता आदि के आधार पर आदमी आदमी में फर्क किया जाता था। आज भी किया जाता है पर वैचारिक स्तर पर नहीं। लेकिन तब बादशाह और गरीब किसी स्तर पर एक ही तरह के मनुष्य हैं ये बतानेवाली विचारधारा नहीं थी। उस वक्त समाजवाद की धारणा का उदय जैसा कुछ हो रहा था। नज़ीर के जीवन के प्रौढ़ काल के समय फ्रांसीसी राज्यक्रांति हुई थी पर उसका असर मुख्य रूप से यूरोप तक सीमित था। तब साम्यवाद की परिकल्पना भी सामने नहीं आई नहीं थी। कार्ल मार्क्स का जन्म (1818 में) तो हो गया था पर मार्क्सवाद नाम की कोई चीज नहीं थी। प्रगतिशील लेखक संघ जैसे किसी लेखक संघ की स्थापना नहीं हुई थी जो लेखकों से कहे कि मनुष्य की सामाजिक- आर्थिक स्थिति को बदलने का भाव रखनेवाले साहित्य का सृजन हो। 

    ऐसे समय में नज़ीर ने `आदमीनामा’ की रचना की। समझा जा सकता है कि वैचारिकता की दृष्टि से साहित्य के माध्यम से उन्होंने क्या किया

    बेशक नजीर के पहले भारत में बड़े साहित्यकार हुए। उनके बाद भी। पर इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि नज़ीर इन सभी मूर्धन्यों के बीच भी विशिष्ट इसलिए हैं कि उनके लिखे के माध्यम से समाज में कई नवीन धारणाएं सामने आईं जो आज भी प्रासंगिक हैं और आगे भी रहेंगी। इनमें एक धारणा सेकुलरिज्म भी है। नज़ीर-साहित्य में जीवन का उल्लास भी है, इहलौकिकता भी, सामाजिक बराबरी के प्रति आग्रह भी है, रोटी का स्वाद भी। और इन सबके साथ मृत्यु नाम रूपी सत्य का साक्षात्कार भी है। नज़ीर मृत्यु को बंजारा कहते हैं और अपनी `बंजारानामा’ नाम के नज्म में वे लिखते हैं- 

    तू बधिया लादे बैल भरे जो पूरब पश्चिम जावेगा

    या सूद बढ़ाकार लावेगा या टोटो घाटा पावेगा

    कज़्ज़ाक अजल का रस्ते में जब भाला मार गिरावेगा

    धन-दौलत नाती पोता क्या इक कुनबा काम ना आवेगासब ठाट बड़ा रह जावेगा जब लाद चलेगा बंजारा

    नज़ीर जीवन के शायर है, पर वे जीवन के अटल सत्य मृत्यु के भी शायर है। जब जब जीवन के सार की बात होगी तब तब नज़ीर का बात होगी। धर्म के मुहावरे में नहीं बल्कि रोजमर्रे की शैली में उन्होंने जीवन के दार्शनिक पहलू को भी उन्होंने उजागर किया। उनका काव्य तो पहले से लोगों की जुबान पर था पर हबीब तनवीर ने नए परिप्रेक्ष्य में उसके महत्त्व को प्रतिपादित किया। और इसी का नतीजा है कि नज़ीर की कथा आज के रंगकर्मियों द्वारा गाई जा रही है।

     

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजस्टिस यशवंत वर्मा पर आरोपों की जाँच के लिए CJI ने बनाई 3 सदस्यीय समिति
    Next Article अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 23 मार्च से 29 मार्च, 2025

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.