Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Haunted Place Pari Tibba: क्या सच में यहाँ परियों का डेरा है? या है आत्माओं का वास, आखिर क्या है परी डिब्बा का डरावना रहस्य? जानें!
    • Satya Hindi News Bulletin । 19 जून, दिनभर की ख़बरें
    • इसराइली मिसाइलों पर सवार होकर ईरान लौटेंगे शाह?
    • ईरान पर हमले से क्या डर रहे हैं ट्रंप?
    • दूधसागर- जहां झरने की धार में बहता है दूध, जानिए इसका रहस्य और रोमांच
    • इसराइल अस्पताल पर ईरानी हमले से बौखलाया, ग़ज़ा में अस्पतालों पर 700 हमलों का क्या?
    • Satya Hindi News Bulletin। 19 जून, शाम तक की ख़बरें
    • तेजस्वी यादव होंगे बिहार के नये मुख्यमंत्री! राजद प्रमुख ने किया ऐलान, कांग्रेस ने साधी चुप्पी
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » नाजी सैल्यूट के बाद सबसे अमीर मस्क दक्षिणपंथी राजनीति को क्यों बढ़ा रहे 
    भारत

    नाजी सैल्यूट के बाद सबसे अमीर मस्क दक्षिणपंथी राजनीति को क्यों बढ़ा रहे 

    By January 27, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया के सबसे अमीर एलोन मस्क ने 2021 में एक्स यानी ट्विटर पर अपने समर्थकों से कहा था- “मैं राजनीति से दूर रहना पसंद करूंगा।” लेकिन तब से बहुत कुछ बदल गया है। एक्स प्लेटफॉर्म उनकी जेब में जा चुका है। दुनिया ने देखा कि कैसे उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक्स पर प्रचारित किया। वो अब किस तरह धुर दक्षिणपंथी आंदोलनों को समर्थन दे रहे हैं। सवाल यही उठ रहा है कि आखिर मस्क यह सब क्यों कर रहे हैं। ट्रम्प तक तो बात ठीक थी, क्योंकि दोनों एक ही देश के नागरिक हैं। लेकिन यूरोप में मस्क की दिलचस्पी क्यों बढ़ रही है। 

    मस्क ने ट्रम्प को फिर से चुनने में मदद करने के लिए एक चौथाई अरब डॉलर खर्च किए। और जब ट्रम्प ने पद की शपथ ली तो मस्क चंद फीट की दूरी पर थे। मानों दुनिया के सबसे अमीर इंसान का अपने आदमी को राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठाने के बाद मस्क का एक सपना पूरा हो गया। इसी खुशी में उन्होंने नाजी सलाम तक कर डाला। लेकिन अब इस अमीर आदमी ने शायद नया लक्ष्य तय कर लिया। यूरोप के हर देश में दक्षिणपंथी पार्टी या संगठन को ऊपर उठाना और एक समय में एक सरकार को टारगेट करना।

    यूरोपीय संघ के नेताओं ने खुलकर मस्क पर उनके मामलों में हस्तक्षेप करने और खतरनाक हस्तियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। मस्क ने ब्रिटेन की सरकार के खिलाफ एक क्रूर और व्यक्तिगत ऑनलाइन अभियान चलाया है। वहां एक कार्यकर्ता को जेल से रिहा करने के लिए रैली की। जर्मनी में कट्टर राष्ट्रवादियों और कुछ घोटालों में घिरी पार्टी का समर्थन किया है। मस्क के मंच एक्स पर गलत सूचनाओं की बाढ़ आ गई है। अप्रवासियों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

    इन स्थितियों ने यूरोप की सरकारों को परेशान कर दिया है। ब्रिटेन में तमाम लोग पिछली गर्मियों में धुर दक्षिणपंथी दंगों के लिए मस्क को ही जिम्मेदार मानते हैं।

    ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान बोस्निया और हर्जेगोविना में राजदूत रहे एरिक नेल्सन ने एक इंटरव्यू में कहा कि  “मैं यह सोचकर हैरान हूं कि वह शख्स कई देशों में हस्तक्षेप कर रहा है, जहां कई जटिल मुद्दे हैं। वो ये दावा कर रहा है कि वही काबिल है, उसे सबसे अच्छी जानकारी है। यह काफी अहंकार वाली बात है।”

    “

    यूरोप के तमाम देशों में आम लोगों से लेकर राजनीतिक हस्तियां तक दो सवालों से जूझ रही हैं: मस्क को हमारी परवाह क्यों है, और हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं इसका जवाब आसान नहीं है।


    सेंटर फॉर यूरोपियन पॉलिसी एनालिसिस (सीईपीए) थिंक टैंक के बिल इचिक्सन ने कहा, “यूरोप के लोग फंस गए हैं।” उन्होंने कहा, यूरोप के नेता निश्चित रूप से चिंतित हैं। वे यूरोपीय चुनावों में समस्याएं पैदा करने और गलत प्रेक्टिस को बढ़ावा देने के लिए दुष्प्रचार और ट्रोलिंग और स्वचालित बॉट्स को दोषी मानते हैं। लेकिन उनके पास इसका मुकाबला करने की कोई योजना नहीं है। यहां बताना जरूरी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई देशों में चुनाव प्रभावित करने का आरोप लग चुका है। जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव भी अछूता नहीं है। 

    “

    आज मस्क दुनियाभर में विघटनकारी प्रभाव का एक्स पर आनंद लेते हैं। वो कट्टरपंथी हस्तियों की तारीफ कर रहे हैं। वो यूरोप भर में सत्ता-विरोधी दक्षिणपंथी लोगों का जमकर समर्थन कर रहे है।


    यह अभी तक साफ नहीं है कि ट्रम्प की विदेश नीति पर मस्क की खतरनाक राजनीति का कितना असर पड़ेगा। यही वजह है कि फिलहाल यूरोपीय सरकारें मस्क के दखल से निपटने के लिए सक्रिय नहीं हुई हैं। ट्रम्प और मस्क ने पहले ही यूरोप की उन हस्तियों के साथ घनिष्ठ संबंध बना लिए हैं जो धुर दक्षिणपंथी हैं। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी इसकी ताजा मिसाल हैं। जिन्हें ट्रम्प ने न सिर्फ अपने शपथग्रहण समारोह में बुलाया बल्कि शपथ से पहले जो एक खास डिनर था, वहां भी मेलोनी को आमंत्रित किया गया था। मेलोनी अपनी कट्टर आव्रजन (इमीग्रेशन) नीति के लिए जानी जाती हैं। 

     - Satya Hindi

    जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़

    जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने एलोन मस्क पर जबरदस्त हमला बोला है। मस्क अक्सर जर्मन चांसलर पर टिप्पणी करते रहते हैं। जर्मन चांसलर ने डेवोस, स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में एक पैनल को बताया: ” जर्मनी और यूरोप में तमाम अरबपति सहित हर कोई अपनी राय बताने के लिए आजाद है… लेकिन हम धुर-दक्षिणपंथी विचारों का समर्थन स्वीकार नहीं करते हैं।” मस्क ने एक्स पर जवाब दिया: “ओफ़ शर्म करो!” बहुत साफ है कि मस्क की बातों को पसंद नहीं किया जा रहा है।

    लेकिन इस सवाल का जवाब भी तो मिलना चाहिए कि आखिर मस्क यह सब क्यों कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि एलोन मस्क यूरोपीय देशों में अपनी टेस्ला कार कंपनी के लिए फ्रीहैंड चाहते हैं। जर्मनी में उन्होंने बहुत पहले ही टेस्ला फैक्ट्री खोल रखी है। लेकिन ब्रसेल्ज ने हाल ही में चीन से बनकर आने वाली इलेक्ट्रिक कारों पर टैरिफ लगा दिया। अब मस्क इस मामले को कोर्ट में ले जा रहे हैं। यूरोपीय कोर्ट ने सोमवार सुबह अपनी वेबसाइट पर इस केस को लिस्ट किया है।

    यूरोपीय संघ ने अक्टूबर में टेस्ला पर 7.8 प्रतिशत और अन्य कंपनियों पर 35.3 प्रतिशत तक सब्सिडी-विरोधी टैरिफ लगाया। यह 10 प्रतिशत मानक आयात शुल्क के अतिरिक्त है। यह यूरोपीय संघ और टेस्ला के अरबपति मालिक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार एलन मस्क के बीच नवीनतम टकराव है। मस्क यूरोपीय संघ की प्रौद्योगिकी नियमों के मुखर आलोचक हैं और उन्होंने जर्मनी के चुनाव अभियान में धुर दक्षिणपंथियों का समर्थन किया है। यूरोपीय आयोग ने कहा है कि वह दावों का बचाव करेगा।

     

     - Satya Hindi

    जर्मन पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) की सह-नेता ऐलिस वीडेल

    एलोन मस्क ने पिछले हफ्ते जर्मन पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) के सह-नेता की तारीफ की थी। मस्क ने जर्मनी के लोगों से इस पार्टी को वोट देने का आग्रह किया। मस्क ने पार्टी के सह-नेता ऐलिस वीडेल के साथ एक ऑडियो लाइवस्ट्रीम के दौरान कहा, “केवल एएफडी ही जर्मनी को बचा सकता है। लोगों को वास्तव में एएफडी के पीछे जाने की जरूरत है। अन्यथा जर्मनी में चीजें बहुत, बहुत खराब होने वाली हैं।” 

    ट्रंप के करीबी सहयोगी मस्क ने जर्मनी के राजनीतिक माहौल की तुलना संयुक्त राज्य अमेरिका से की। नवंबर में ट्रंप के लिए मतदान करते समय लोग नाखुश थे और बदलाव की मांग कर रहे थे। जर्मनी में 23 फरवरी को अपना चुनाव है।

    मस्क ने जर्मनी के लोगों से कहा, “अगर आप स्थिति से नाखुश हैं, तो आपको बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए, और यही वजह है कि मैं वास्तव में दृढ़ता से कह रहा हूं कि लोग एएफडी के लिए मतदान करें।” 

    मस्क ने दावा किया कि नवनिर्वाचित यूएस राष्ट्रपति यूक्रेन में रूस के युद्ध को “बहुत जल्दी” हल कर देंगे। जर्मनी की नेता वीडेल ने मस्क से कहा कि वह चाहती हैं कि ट्रम्प प्रशासन “उस भयानक युद्ध को समाप्त कर दे” क्योंकि “यूरोपीय नेताओं के बस का नहीं है। वे नहीं कर सकते। वे पूरी तरह से अमेरिका पर निर्भर हैं। हम रूस के खिलाफ पूरे संघर्ष को बढ़ा रहे हैं। यह बहुत खतरनाक है, यहां क्या हो रहा है, और केवल आप (मस्क) ही इसे मूल रूप से रोक सकते हैं।”

    (इस रिपोर्ट का संपादन यूसुफ किरमानी ने किया)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजेपी, RSS वाले हमला करें तो संविधान की रक्षा करें कांग्रेस के लोग: राहुल
    Next Article Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव में भी चलेगा फ्री फॉर्मूला, मीसा भारती ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

    Related Posts

    Satya Hindi News Bulletin । 19 जून, दिनभर की ख़बरें

    June 19, 2025

    इसराइली मिसाइलों पर सवार होकर ईरान लौटेंगे शाह?

    June 19, 2025

    ईरान पर हमले से क्या डर रहे हैं ट्रंप?

    June 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.