Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM मोदी हुये आग-बबूला, ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘तमाशा’ कहने पर कांग्रेस सांसद को जमकर लताड़ा
    • मोदी का जवाब सुनकर राहुल गांधी का बन गया ‘मुंह’, लोकसभा में नेता विपक्ष रह गये हक्के-बक्के
    • Noida: LIVE Debates में मचा बवाल! सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी को जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल
    • Kaziranga National Park: काज़ीरंगा में बाघों की गूंजती जीत: 100 वर्ग किलोमीटर में 18 बाघ
    • देश जानना चाहता है! 100 दिन हो गए… मोदी जवाब दें, चुप क्यों हैं? खड़गे की दहाड़, नड्डा को भी मांगनी पड़ गई माफी
    • Agra Tourism Wikipedia: आगरा जाने का बना रहे हैं प्लान? जानिए घूमने लायक जगहों, स्वादिष्ट व्यंजनों और सांस्कृतिक रंगों की पूरी जानकारी
    • Agra Ka Itihas: ताजमहल के शहर आगरा की हर जानकारी, जानिए इतिहास से लेकर राजनीति और प्रशासन तक का विस्तृत विवरण
    • सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए ऑपरेशन महादेव? अखिलेश यादव का लोकसभा में विस्फोटक आरोप, सरकार से पूछे तीखे सवाल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » भारंगम -2025: ये कैसी ज़िंदगी है?
    भारत

    भारंगम -2025: ये कैसी ज़िंदगी है?

    By February 14, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ये तो अक्सर पढ़ने और सुनने में आता है कि फलां नाटक या उपन्यास में समाज के सबसे नीचे के तबक़े के दुख-दर्द हैं। पर सबसे नीचे का तबक़ा कौन है- इस पर सर्वस्वीकृति नहीं है। बेशक इसमें ग़रीब लोग होते हैं। लेकिन ग़रीबी भी कई तरह की होती है। कुछ लोगों के जीवन में आर्थिक अभाव विकराल होते हैं। पर कुछ ऐसे भी होते हैं जिनकी ज़िंदगी की भयावहता का अंदाज़ा तब लगता है जब आप उनको क़रीब से जाकर देखते-समझते हैं और पाते हैं कि यहां सिर्फ़ ग़रीबी नहीं है, बल्कि आर्थिक से इतर संकट भी है। फिर आप उस घुटन का अंदाज़ा लगा पाते हैं जिसे सुनने के लिए कान को दिल के पास जाना पड़ता है।

    2025 के भारत रंग महोत्सव में रणधीर कुमार और कृष्ण समृद्ध के निर्देशन में हुई `स्मॉल टाइम ज़िंदगी’ एक ऐसी नाट्य प्रस्तुति थी जो हमारे समाज के उस वर्ग को सामने लाती है जो ज़्यादातर लोगों के लिए अदृश्य रहता है। ये वर्ग है कब्र खोदनेवाले का। दुनिया के हर शहर में कब्रगाह होते हैं। ये तो सब जानते हैं। पर कौन होते हैं जो कब्र खोदते हैं वे कहां रहते हैं उनका परिवार कैसा होता है उनके बाल-बच्चे क्या करते हैं उनकी पीड़ाएं या दुखदर्द क्या होते हैं इनके बारे में अक्सर हम नहीं सोचते। इनको जान भी नहीं पाते। इस तरह ऐसे लोग अदृश्य ही रह जाते हैं। वो होते हैं पर होकर भी नहीं होने के बराबर होते हैं। इसे अंग्रेजी में `नॉन-इंटीटी’ कहते हैं। `स्मॉल टाइम ज़िंदगी’ नाम का ये नाटक इन्हीं `अदृश्यों’ को दिखाता है। इसी कड़ी में ये बता दिया जाए कि ये नाटक हृषिकेश सुलभ के `दातापीर’ उपन्यास का रूपांतर है। ये उपन्यास कुछ साल पहले ही आया है और काफी चर्चित रहा है।

    उपन्यास बड़ा है और उसमें कई चरित्र हैं। पर इस नाटक में हम सिर्फ़ उन नौ चरित्रों से मिलते हैं (जिनकी भूमिकाएँ आठ कलाकारों ने निभाई हैं) जो उपन्यास के सार को सामने ला देते हैं। ये हैं रशीदन (अंजलि शर्मा), उसकी दो बेटियाँ- अमीना (प्रियांशी) और चुन्नी (रोशनी), बेटा फजलू (सौरभ सागर), फजलू का दोस्त और अमीना का प्रेमी साबिर (राहुल रवि), रशीदन का दूसरा शौहर सत्तार (सुनील बिहारी), समद फकीर (आदिल रशीद) और चुन्नी का प्रेमी बबलू (संदेश)। एक चायवाला भी है जिसकी भूमिका संदेश ने ही निभाई है।

    रशीदन के पहले शौहर का इंतकाल हो गया है। सत्तार ने धोखे से उसको मारा और फिर रशीदन को अपना लिया। उसकी निगाह बड़ी बेटी अमीना पर भी है। रशीदन लगातार तनाव में रहती है और सत्तार से डरी हुई भी। बेटा फजलू बचपन में ही पोलियो ग्रस्त हो गया था इसलिए पैर से लाचार है पर उसके हाथ मज़बूत हैं और उनसे ही कब्र खोदता है। उसी से घर का ख़र्च चलता है। छोटी बेटी चुन्नी घर से भागकर प्रेमी बबलू से शादी कर लेती है। पर अमीना उसकी झोली में गम ही गम हैं। प्रेमी छोड़कर चला जाता है और धीरे-धीरे वो अपनी  मां रशीदन की तरह होती जाती है यानी उसकी तरह दिखने लगती है। बाकी काल जीवन उसी कब्रगाह में बिताने को अभिशप्त। उसके जीवन के सारे उमंग धरे के धरे रह जाते हैं। या कहिए कब्र में दफन हो जाते हैं।

    वैसे तो इस नाटक में एक दुख से भरे परिवार की कहानी है पर कुछ लम्हें हंसी मजाक के भी हैं। चुन्नी और बबलू वाला प्रसंग हंसने- हंसानेवाला है। चुन्नी शोख है पर मां से प्यार करती है। वो कब्रगाह से निकल पाने में कामयाब होती है।

     - Satya Hindi

    नाटक की एक बड़ी खूबी इसका डिजाइन है। मंच पर रॉड से बनीं तीन लंबी खोमचेनुमा निर्मितियाँ हैं। इसमें सूटकेश से लेकर चाय बनाने के बर्तन भी रखे रहते हैं। ये तीनों खोमचेनुमा आकृतियाँ दरअसल कब्रों के ऊर्ध्वाधार रूप हैं। ये जताते हैं कि इस परिवार का घर कब्रिस्तान ही है। ये खोमचे बतौर रूपक पिंजड़े भी हैं। चुन्नी इस पिंजड़े से निकल कर फुर्र हो जाती है। लेकिन अमीना तो पिंजड़े की पंछी ही बनी रहने के लिए अभिशप्त है। दर्शक के मन में सवाल उठता है कि इसी कब्रगाह में रहते हुए वो मृतात्मा की तरह जीवित रहेगी क्या एक बेहद मानीखेज डिजाइन जिसमें नाटक शब्दों से परे जाकर बहुत कुछ कहता है। निर्देशक द्वय में से एक रणधीर कुमार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के प्रशिक्षित स्नातक हैं। डिजाइन उनकी विशेषज्ञता रही है। उनके दूसरे नाटकों में ये कुशलता दिखती रही है। वे डिजाइन को अलंकार नहीं बनाते बल्कि उसे कथ्य के भाव को विस्तारित करने का माध्यम बना देते हैं। इस नाटक में भी उन्होंने यही किया है।

    नाटक में एक और कहानी है। फकीर समद की। रशीदन उसके पास सलाह-मशवरे के लिए जाती रहती है। समद एक मजार पर रहता है। उसका एक इतिहास है। वो उर्दू अदब का जानकार है। मीर की शायरी का प्रेमी। कभी पटना विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में शोधार्थी। पर उसकी प्रेमिका को पिता ने ही मार डाला था क्योंकि वो समद से शादी करना चाहती थी। पर प्रेमिका के पिता को ये मंजूर नहीं था। उसी त्रासदी ने समद को फकीर बना दिया। समद जिस मजार पर रहता है वो उसकी हसरतों की भी कब्र है।

    इस नाटक को देखते हुए मैक्सिम गोर्की के नाटक `लोवर डेप्थ’ (हिंदी नाम `तलघर’) की याद आती है। पूरी तरह से नहीं बल्कि आंशिक रूप से। गोर्की के इस नाटक के चरित्र भी सबसे निचले तबक़े के हैं। दरिद्र और फटेहाल। `स्म़ॉल टाइम ज़िंदगी’ के चरित्र भी। बिना मरे कब्र में दफ्न। कब्र खोदनेवाले वहीं के वासी हो गए हैं। ज़िंदगी का वो कोना जहां कभी रोशनी नहीं आती। हमेशा अंधेरा छाया रहता है।

    नाटक की वेशभूषा में इस्लामी तहजीब से काफी कुछ लिया गया है। इसके रूपांतरकार कृष्ण समृद्ध की भी तारीफ़ की जानी चाहिए उन्होंने उपन्यास के बड़े स्वरूप को दो घंटे में कस दिया है। नाटक का संगीत भी दिल को छूनेवाला है।

    एक बात और। नाटक का पूरा लहजा बिहारी है। ये स्वाभाविक भी है क्योंकि लेखक से लेकर निर्देशक द्वय और अभिनेता- सब बिहारी हैं। हालाँकि भाषा हिंदी है लेकिन संवाद अदायगी के अंजाज में बिहारीपन है। बिहारीपन भी पटनावाला। दर्शक शुरू में संक्षिप्त रूप से पाटलिपुत्र का इतिहास भी जान लेता है। बोनस के रूप में।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने भारत को दिया चीन सीमा विवाद मध्यस्थता का ऑफर, भारत ने तुरंत किया खारिज, कहा हम सक्षम हैं
    Next Article पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट, 11 की मौत, चार मजदूर जख्मी

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.