Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रंप के बाद अब क्या पुतिन भी देंगे मोदी को धोखा?
    • राहुल गांधी के निर्देश पर क्या हरियाणा में थम जाएगी गुटबाजी?
    • शहरों के नामों में छिपी भाषाई पहचान! जानिए कैसे ‘पुर’ और ‘आबाद’ जैसे शब्द भारत के शहरों के नामों का हिस्सा बने
    • कनाडा ने आख़िरकार पीएम मोदी को जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया
    • अरुण जेटली को बताकर गया था… मैं चोर नहीं हूँ: विजय माल्या
    • सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव हटाए गए, कर्नाटक इंटेलिजेंस प्रमुख का तबादला
    • पाक ने पर्यटन को निशाना बनाया, भारत में दंगे भड़काने की थी साजिश: पीएम
    • बेंगलुरू में भगदड़: मुख्यमंत्री ने की बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » संघ के दबाव में वसुंधरा से मिले मोदी, क्या कोई गुड न्यूज है?
    भारत

    संघ के दबाव में वसुंधरा से मिले मोदी, क्या कोई गुड न्यूज है?

    By December 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्रोनोलॉजी समझिये। मोदी राजस्थान आते हैं। वसुंधरा राजे की तारीफ़ करते हैं और दिल्ली आने का न्यौता देते हैं। वसुंधरा दिल्ली में गुलदस्ता लेकर मोदी से मिलती हैं और पिक एक्स पर शेयर करती हैं।

    अब यहां तीन बातें एक साल में पहली बार हो रही हैं। एक, मोदी का वसुंधरा की तारीफ़ करना। दो, वसुंधरा को बात करने के लिए बुलाना। तीन, वसुंधरा का इतनी आत्मीयता से मोदी से मिलना और मोदी की खुलकर तारीफ़ करना।

    अब इसके सियासी मायने क्या हैं। आखिर जो मोदी वसुंधरा की तरफ़ देखते तक नहीं थे वह क्यों मिलने का समय देने लगे अभी लोकसभा चुनाव साढ़े चार साल दूर है, राजस्थान का विधानसभा चुनाव चार साल दूर है। ऐसे में अभी से मोदी को वसुंधरा क्यों याद आ गयी जो वसुंधरा पिछले एक साल में कम से कम चार बार इशारों ही इशारों में मोदी कैम्प को निशाने पर ले चुकी हैं वह क्यों अचानक दिल्ली दौड़ी दौड़ी चली गयी

    कुछ पक रहा है। क्या पक रहा है चार तरह की बातें की जा रही हैं।

    एक, वसुंधरा को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

    दो, वसुंधरा को केन्द्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    तीन, वसुंधरा को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

    चार, वसुंधरा के चार-पांच समर्थकों को भजनलाल सरकार के एक दो महीने बाद होने वाले संभावित मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

    पांच, कुछ कह रहे हैं कि वसुंधरा राज्यपाल बनने के लिए तैयार हो गयी हैं। बदले में उनके बेटे दुष्यंत सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

    सच्चाई क्या है। तीन लोग ही जानते हैं। एक मोदी, दो वसुंधरा और तीन मोहन भागवत। तीसरा नाम आपको चौंका रहा होगा लेकिन बड़ी सच्चाई इसी नाम में छुपी है। बताएंगे आगे। पहले पांच तरह की चर्चा की चर्चा करते हैं। 

    वसुंधरा राज्यपाल किसी भी क़ीमत पर नहीं बनेंगी। ऐसा प्रस्ताव तो पांच साल पहले ही उनको दिया गया था जिसे ठुकरा दिया था। वसुंधरा कई बार संकेत दे चुकी हैं कि वह राजस्थान में ही रह कर सक्रिय राजनीति करना चाहती है। एक बार उन्होंने कहा था कि राजनीति का नाम ही उतार-चढ़ाव है। राजनीति में तो ऐसा होता रहता है।

    वसुंधरा के समर्थकों को ज़रुर भजन लाल के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। लेकिन इससे वसुंधरा की नाराजगी दूर होने वाली नहीं है। बेटे का मंत्री बनना भी संभव नजर नहीं आता है। इस पर कोई सौदेबाजी भी नहीं हो रही है। तो अब दो ही पद बचते हैं। एक बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना और दूसरा राजस्थान का मुख्यमंत्री।

    एक बहुत बड़ा खुलासा 

    आपको भी जानकर हैरानी हो रही होगी कि आखिर मोदी ने वसुंधरा को बात करने क्यों बुलाया पता चला है कि संघ ने इसके लिए मोदी पर दबाव डाला। संघ का कहना था कि वसुंधरा जैसे अनुभवी नेताओं को किनारे नहीं किया जा सकता है। मोदीजी जो स्थानीय क्षत्रपों को हाशिए पर डालना चाहते हैं वह पार्टी के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में सूत्रों के अनुसार संघ ने मोदी से कहा कि उन्हें वसुंधरा को बुलाकर उनके गिले शिकवे सुनने चाहिए और उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए। 

    एक सूत्र ने बताया कि संघ चाहता है कि वसुंधरा सक्रिय राजनीति में बनी रहें और उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। सूत्र ने कहा कि वसुंधरा को जल्द ही एडजस्ट किया जाएगा।

    तो क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा 

    अगर ऐसा होता है तो बीजेपी को पहली महिला अध्यक्ष मिलेगी। बीजेपी में सुषमा स्वराज के बाद महिला नेताओं का लगभग अकाल है। वसुंधरा इस कमी को पूरी कर सकती हैं। महिला वोटरों में वसुंधरा की अच्छी पैठ है और यह दौर महिला वोटरों के नाम रहा है। चूंकि वसुंधरा और मोदी की पटती नहीं है लिहाजा वह हर बात में हां में हां मिलाने से रही और ऐसा ही कोई अध्यक्ष संघ भी चाहता है। प्रियंका गांधी के सियासी चढ़ाव का तोड़ भी वसुंधरा में देखा जा सकता है।

    मोदी कैम्प के हिसाब से भी देखा जाए तो वसुंधरा राजे संजय जोशी से तो ज्यादा ठीक ही रहेंगी। तो क्या मोदी संघ के दबाव में वसुंधरा से इसलिए मिले कि पुरानी बातें भुलाई जा सकें और नये रिश्ते के लिए तैयार हुआ जा सके। हो सकता है। बिल्कुल हो सकता है। 

    वसुंधरा के चार बयान 

    पिछले एक साल में वसुंधरा के चार बयान चर्चा में रहे हैं। एक, कोई नेता पद के मद में रहता है तो उसका सिसासी कद कम होना शुरू हो जाता है। यह बयान लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद दिया गया था। उस समय मोहन भागवत ने भी कहा था कि कुछ लोग खुद को सुपरमैन मानने लगते हैं।

    दो, पहले कहा जाता था कि जियो और जीने दो। अब कहा जाता है कि हम तो जिए लेकिन दूसरों को संताप दें, दुख दें। तीन, जिन लोगों को अंगुली पकड़ कर चलना सिखाया वही लोग अंगुली काटने में लगे हैं। चार, राजनीति का नाम ही उतार चढ़ाव है।

    तो वसुंधरा उतार पर है लेकिन चढ़ाव क्या नये साल में आने वाला है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAtal Bihari Vajpayee News: भारत के इतिहास के पहले नेता जिनका था विपक्ष भी कायल
    Next Article जेईई एडवांस्ड 2025 का शेड्यूल जारी, आवेदन शुल्क में हुए बदलाव

    Related Posts

    ट्रंप के बाद अब क्या पुतिन भी देंगे मोदी को धोखा?

    June 6, 2025

    राहुल गांधी के निर्देश पर क्या हरियाणा में थम जाएगी गुटबाजी?

    June 6, 2025

    कनाडा ने आख़िरकार पीएम मोदी को जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया

    June 6, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.