Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • LoC भारत-पाकिस्तान के बीच विवादित क्यों?
    • हम UN से बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य की आजादी को मान्यता देने सदस्यों की बैठक बुलाने का गुजारिश करते है – मीर यार बलूच
    • पाकिस्तान ने इंटरनेशनल पार्टनर्स से मांगा लोन, शहबाज सरकार ने किया ट्वीट, युद्ध में भारी नुकसान का दिया हवाला
    • भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?
    • नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की
    • भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध
    • Live ताज़ा ख़बरेंः चंडीगढ़ में हमले के मद्देनज़र सायरन गूंजा, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
    • वेटिकन में नया नेतृत्व, लेकिन ट्रम्प और वेंस की नीतियों से असहमत हैं पोप लियो
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » संघ से जुड़े रहे बिहार के गवर्नर की आजादी की लड़ाई पर टिप्पणी देखिये
    भारत

    संघ से जुड़े रहे बिहार के गवर्नर की आजादी की लड़ाई पर टिप्पणी देखिये

    By December 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने कहा है कि ब्रिटिश शासकों ने भारत को ‘सत्याग्रह’ के कारण नहीं छोड़ा, बल्कि तब छोड़ा जब उन्होंने मूल भारतीय लोगों के हाथों में हथियार देखे और उन्हें एहसास हुआ कि वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। आर्लेकर आरएसएस से जुड़े रहे हैं और अभी भी विचारों में उनके संघ की आस्था झलकती है। इतिहास तोड़ने मरोड़ने के लिए दक्षिणपंथी मशहूर हैं। गोवा पर पुर्तगाली कब्जे का जिक्र करते हुए राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसी से डरे बिना इतिहास के बारे में सही नजरिया सामने लाया जाए।

    आर्लेकर ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) ने एक कहानी बनाई थी कि आप गुलाम बनने के लिए पैदा हुए हैं और तत्कालीन सरकार ने भी इसका समर्थन किया था। राज्यपाल लेखिका आनंदिता सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “भारत के उत्तर पूर्व में स्वतंत्रता संग्राम का संक्षिप्त इतिहास (1498 से 1947)” पर बोल रहे थे।

    अपने आधे घंटे लंबे भाषण में, गोवा के रहने वाले आर्लेकर ने कहा, “गोवा इंक्विजिशन क्या है वास्तव में यह क्या है अगर हम इसे सामने लाने की कोशिश करते हैं, तो गोवा में कुछ लोग परेशान हो जाते हैं। उन्हें दर्द होता है। क्या हमें यह नहीं बताना चाहिए कि आपकी जड़ें क्या हैं अगर हम उन्हें यह बताने की कोशिश करें कि आप कहां से हैं, आपकी जड़ें कहां हैं तो कुछ लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसा क्यों होना चाहिए”

    उन्होंने कहा, हमें किसी से डरे बिना अपनी बात रखनी होगी। जिन्होंने हम पर आक्रमण किया, वे कभी हमारे नहीं हो सकते। इसलिए अपना नजरिया सामने लाना जरूरी है।” गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अर्लेकर ने कहा कि अगर गुवाहाटी जैसी जगहों के लोग यहां हमें अपना इतिहास बता रहे हैं, तो गोवावासी इस भूमि का सच्चा इतिहास क्यों नहीं लिखते।

    राज्यपाल ने कहा कि “आक्रमणकारियों ने एक कहानी बनाने की कोशिश की। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन हथियारों के बिना संभव नहीं था। उन्होंने ‘सत्याग्रह’ के कारण भारत नहीं छोड़ा। लेकिन जब उन्होंने हमारे हाथों में हथियार देखे और उन्हें एहसास हुआ कि हम किसी भी हद तक जा सकते हैं, तो उन्होंने देश छोड़ने का फैसला किया।”

    अर्लेकर ने अपील की कि हमें उस दौरान ब्रिटिश संसद में सांसदों के भाषणों को पढ़ना चाहिए, जो स्पष्ट रूप से सशस्त्र संघर्ष के बारे में बताते हैं।

    उन्होंने कहा, ”उन्होंने (सांसदों ने) सिर्फ सत्याग्रह का ही जिक्र नहीं किया, बल्कि सशस्त्र संघर्ष का भी जिक्र किया, जिससे अंग्रेजों को एहसास हुआ कि अब समय आ गया है कि उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए।” यानी आर्लेकर यह कहना चाहते हैं कि हमें ब्रिटिश सांसदों द्वारा पूर्व में दी गई जानकारियों के आधार पर अपना इतिहास जानना चाहिए।

    सत्याग्रह ब्रिटिश शासन के खिलाफ महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल किया गया शांतिपूर्ण विरोध का एक तरीका था। आर्लेकर ने किताबों में लिखे भारतीय इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि आईसीएचआर ने एक नैरेटिव स्थापित किया है कि आप गुलाम बनने के लिए ही पैदा हुए हैं।आर्लेकर ने कहा, “हमें बताया जा रहा है कि भारतीय ऐतिहासिक साक्ष्यों के रख-रखाव में बहुत बुरे हैं। यह सच नहीं है। हमारे सबूत आप लोगों ने नष्ट कर दिए। लेकिन अभी भी हमारे पास सबूत हैं। हमें इसे आधार बनाना चाहिए और गोवा का असली इतिहास सामने लाने की जरूरत है। आने वाले दिनों में गोवा का असली इतिहास सामने आएगा।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePolitics: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, लॉन्च की डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप स्कीम, जानें कैसे मिलेगा इसका लाभ?
    Next Article राहुल गांधी पर एक दर्जन से ज्यादा केस, क्या मोदी सरकार रोक पाएगी नेता विपक्ष को?

    Related Posts

    LoC भारत-पाकिस्तान के बीच विवादित क्यों?

    May 9, 2025

    भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    हम UN से बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य की आजादी को मान्यता देने सदस्यों की बैठक बुलाने का गुजारिश करते है – मीर यार बलूच

    May 9, 2025

    पाकिस्तान ने इंटरनेशनल पार्टनर्स से मांगा लोन, शहबाज सरकार ने किया ट्वीट, युद्ध में भारी नुकसान का दिया हवाला

    May 9, 2025

    नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की

    May 9, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.