Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेवात दिवस: गांधी जी का वचन, भरोसे की वो तारीख, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी
    • उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनेगा 7 मंज़िला बस स्टैंड, 400 बसों की एक साथ होगी पार्किंग
    • IRCTC Tour: क्रिसमस पर घूमने का शानदार मौका! IRCTC के बजट टूर पैकेज से करें सस्ती और आरामदायक यात्रा
    • Best Adventure Parks: ये हैं लखनऊ के बेस्ट पार्क, सर्दी की धुप के साथ लीजिये एडवेंचर का भी मज़ा
    • Sonbhadra 10 New Bridges Approved: सोनभद्र में 10 पुलों के निर्माण कार्य को मिली मंज़ूरी, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
    • IRCTC जनवरी 2026 से शुरू कर रहा लखनऊ-गोवा टूर पैकेज, बस इतने रूपए करने होंगें खर्च
    • Magh Mela 2026: कितने दिनों तक चलेगा माघ मेला, क्या रहेंगी शाही स्नान की तिथियां?
    • Travel abroad on a Low Budget: कम बजट में विदेश यात्रा? ये हैं भारतीयों के लिए सबसे सस्ते 5 देश
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » History of Bikaner: बीकानेर, रेगिस्तान के बीच राजस्थान का दिल
    Tourism

    History of Bikaner: बीकानेर, रेगिस्तान के बीच राजस्थान का दिल

    By December 5, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    History of Bikaner

    History of Bikaner: भारत के राजस्थान राज्य में थार रेगिस्तान के बीच स्थित बीकानेर को ‘राजस्थान का दिल’ कहा जाता है। बीकानेर में दुनिया के अच्छे किस्म के ऊंट पाए जाते हैं । इसलिए इसे ‘ऊंटों का देश’ भी कहते हैं। बीकानेर शहर पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और यहां के थार रेगिस्तान में रेत के बने सुनहरे टीले पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं।

    बीकानेर शहर का नमकीन अपने स्वाद के लिए देश दुनिया में मशहूर है। सन् 1877 के दौरान महाराजा डूंगर के शासनकाल में यहां मशहूर बीकानेर भुजिया बनाना शुरू किया गया था।

    बीकानेर शहर की स्थापना सन् 1488 में हुई थी और राजपूत वंश के राव बीका जी ने इस शहर का विकास करवाया। महाभारत ग्रन्थ में भी इस शहर का जिक्र है, जो उस समय जांगल देश के नाम से प्रचलित था। इस शहर में कई प्राचीन मंदिर,लाल बलुआ पत्थर से बने किले, महल और हड़प्पा संस्कृति के अवशेष देखने को मिल जाएंगे।

    यहां घूमने के लिए कई प्रसिद्ध जगह है जिनमें प्रमुख है

    1 – जूनागढ़ का किला�

    जूनागढ़ के राजा राय सिंह ने सन् 1594 में इस किले का निर्माण कराया था। राजपूत, मुगल और गुजराती स्थापत्य शैली में निर्मित यह भव्य किला एक शानदार संरचना है। यह किला पहले चिंतामणि किला के नाम से मशहूर था । बाद में 20 वीं शताब्दी में इस किले का नाम जूनागढ़ या पुराना किला पड़ गया।

    इस किले के अंदर बने कई महल जैसे करण महल, अनूप महल, चंद्र महल और फूल महल, किले की गैलरी, लॉन, प्रांगण, मंडप और खिड़कियां पर्यटकों को आकर्षित करती नज़र आती है। इस किले से चारों ओर बीकानेर शहर का नज़ारा देख सकते हैं।

    2 – करणी माता मंदिर

    बीकानेर से लगभग 30 किमी दूर करीब 600 साल पुराने मुगल शैली में बने इस करणी माता मंदिर को ‘नारी माता मंदिर’ या ‘चूहा मंदिर’ के नाम से भी लोग जानते हैं।

    देवी दुर्गा का अवतार माने जाने वाली इस करणी माता मंदिर की खासियत यह है कि इस मंदिर में हजारों की तादाद में काले चूहे रहते हैं जिनकी पूजा की जाती है और इन चूहों द्वारा खाया जाने वाला खाना प्रसाद के रूप में खाया जाता है, जिसे लोग यहां पवित्र मानते हैं। इन पवित्र चूहों के दर्शन करने दुनिया के कई कोने से लोग आते हैं।

    3 – गजनेर पैलेस और वन्यजीव अभयारण्य�

    झील के किनारे स्थित इस लोकप्रिय पैलेस का निर्माण पूर्व शासक महाराजा गंगा सिंह जी ने करवाया था।

    उस दौरान इस पैलेस को शिकार और छुट्टियों में रहने के लिए किया जाता था। इस महल के भीतर स्तंभ, झरोखे और परदे मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।

    यहां बोटिंग, रेगिस्तानी सफारी जैसे कई मनोरंजक गतिविधियों के अलावा कई प्रकार के खेल जैसे बिलियर्ड्स, लॉन टेनिस, साइकिलिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस हरे भरे वातावरण में पक्षियों को देखने और वन्यजीव सफारी का मज़ा भी पर्यटक ले सकते हैं। सैलानी ऊंट और जीप सफारी से यहां के वन्यजीवों को देख सकते हैं।

    4 – लालगढ़ पैलेस

    लालगढ़ पैलेस का निर्माण बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह के शासन काल में हुआ था। यूरोपीय वास्तुकला शैली में बना यह महल एक हेरिटेज होटल के रूप में परिवर्तित किया जा चुका है। इस महल में एक संग्रहालय भी है जिसे सादुल सिंह संग्रहालय के नाम से जाना जाता है और पर्यटक यहां हड़प्पा संस्कृति और कुषाण और गुप्त युग से संबंधित कलाकृतियों को देख सकते हैं।

    इस संग्रहालय में शाही राज घराने से जुड़ी वस्तुओं, तस्वीरों और कलाकृतियों के प्रदर्शित व्यापक संग्रह को निकट से देख सकते हैं।

    5 – रामपुरिया हवेली

    अपनी हवेलियों के लिए मशहूर बीकानेर शहर में इस हवेली का निर्माण 19वीं सदी में एक रामपुरिया नामक व्यापारी ने कराया था।

    इस हवेली में राजपूत और विक्टोरियन वास्तुकला का मिश्रण देखने को मिलता है।लाल बलुआ पत्थर से बनी इस हवेली के भीतर आप पुराने ज़माने के जटिल नक्काशी, प्राचीन लकड़ी के दरवाज़े, जालीदार झरोखे, खूबसूरत भित्तिचित्र और सजे हुए बालकनी करीब से देख सकते हैं।

    6 – लक्ष्मी निवास पैलेस

    बीकानेर का लक्ष्मी निवास पैलेस यहां के महाराजा गंगा सिंह का निवास स्थान था जिसके वास्तुकार ब्रिटेन के सर सैमुअल स्विंटन जैकब थे।

    अब यह भव्य महल एक हेरिटेज होटल का रूप ले चुका है जहां पर्यटक महल की स्थापत्य कला की सुंदरता के साथ इसमें बने संग्रहालय में इसके समृद्ध इतिहास के बारे में भी जान सकते हैं।

    7 – कैमल सफारी�

    थार रेगिस्तान के खूबसूरत सुनहरे रेत के टीलों के बीच ऊंट सफारी बीकानेर में पर्यटकों का खास आकर्षण रहता है।

    सैलानी यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान रेत कम गर्म होने से सफारी का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस जगह जाड़ों और गर्मी में तापमान अपने चरम पर रहता है। शाम में राजस्थानी नृत्य संगीत के साथ यहां के भोजन का आनंद भी लिया जा सकता है।

    8 – राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र

    यह संस्थान विभिन्न नस्ल के ऊंटों के अनुसंधान और विकास के लिए मशहूर है।

    ऊंट राजस्थान की संस्कृति और अर्थव्यवस्था से जुड़ा है जिसकी जानकारी पर्यटक यहां ले सकते हैं। इस जगह ऊंटनी के दूध से बने मिल्कशेक, लस्सी, आइस्क्रीम का आनंद भी ले सकते हैं।

    9 – बीकानेर शाही स्मारक

    यह जगह बीकानेर के शाही परिवार के सदस्यों का अंतिम विश्राम स्थल है। यहां अलंकृत मकबरे जो देवी कुंड सागर के नाम से जाने जाते हैं श्रद्धांजलि देने और खास नक्काशी देखने वाले जगहों में से एक है।

    10 – कोटे गेट

    रात में बीकानेर की रौनक माने जाने वाले जगहों में कोटे गेट का खास महत्व है।

    यह जगह पुराने शहर का प्रवेश द्वार है और इसके आसपास बाज़ार से पर्यटक स्थानीय कारीगरों के बने समानों के दुकान से खरीदारी कर और लोकल खान पान का आनंद ले सकते हैं।

    11 – भंडासर जैन मंदिर

    15वीं शताब्दी में बना यह जैन मंदिर 5वें जैन तीर्थंकर सुमतिनाथ को समर्पित है।

    इस मंदिर के भीतर की जटिल नक्काशी, भित्तिचित्र और कांच का कार्य पर्यटकों को आश्चर्यचकित कर देता है।

    12 – शिव बाड़ी मंदिर

    भगवान शिव को समर्पित इस शिव बाड़ी मंदिर का निर्माण 19वीं सदी में किया गया था।

    यहां भक्तों को शांत वातावरण के साथ उत्कृष्ट वास्तुकला का नमूना भी देखने को मिलता है।

    13 – रतन बिहारी मंदिर�

    भगवान कृष्ण को समर्पित बीकानेर का यह रतन बिहारी मंदिर पर्यटकों को शांति और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है।

    इस मंदिर के भीतर सुंदर भित्तिचित्रों और जटिल नक्काशी देखने का अवसर मिलता है।

    14 – सूरसागर झील :

    यह मानव निर्मित झील पर्यटकों के लिए पिकनिक के साथ पक्षी दर्शन, नौका विहार और सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए पसंदीदा जगह है।

    सर्दियों के मौसम में यहां भारी तादाद में प्रवासी पक्षी आते हैं जिसे देखने दूर दूर से लोग आते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए रेगिस्तान के बीच यह एक खास जगह है।

    15 – रॉयल बीकानेर गोल्फ कोर्स�

    बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह द्वारा बनवाया गया 18-होल वाला यह गोल्फ कोर्स आम जनता के घूमने के लिए खोला गया है। इस शाही गोल्फ कोर्स में आस-पास के खूबसूरत नज़ारे का मज़ा लिया जा सकता है।

    कैसे पहुंचें ?

    हवाई मार्ग से बीकानेर पहुंचने के लिए जोधपुर हवाई अड्डा सबसे निकटतम हवाई अड्डा है। यहां से बीकानेर लगभग 251 किमी की दूरी पर स्थित है। हवाई अड्डे से बस या टैक्सी से आप यहां पहुंच सकते हैं।

    रेल मार्ग से बीकानेर जंक्शन और लालगढ़ रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है। इनके बीच की दूरी लगभग 6 किमी है। यह दोनों स्टेशन भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं ।

    सड़क मार्ग से बीकानेर पहुंचने के लिए भारत के प्रमुख बड़े नगरों जैसे दिल्ली, आगरा, जोधपुर, अजमेर, अहमदाबाद, जयपुर, कोटा, उदयपुर आदि से प्रतिदिन बस सेवा है उसके माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं। टैक्सी या अपने निजी साधन से भी बीकानेर पहुंचा जा सकता है।

    बीकानेर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। गर्मियों में ज्यादा गर्म होने से यहां का आनंद नहीं लिया जा सकता। सर्दियों के इस मौसम में इसका आनंद लेना न भूलें।

    ( लेखिका वरिष्ठ पत्रकार हैं ।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM मोदी की ‘इंडिया-फर्स्ट’ नीति से दुनिया के पटल पर छाया भारत, पुतिन ने की जमकर तारीफ
    Next Article Maharashtra : सीएम योगी बोले, फडणवीस के नेतृत्व में सुशासन के पथ पर बढ़ते हुए प्रगति करेगा महाराष्ट्र

    Related Posts

    मेवात दिवस: गांधी जी का वचन, भरोसे की वो तारीख, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी

    December 20, 2025

    उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनेगा 7 मंज़िला बस स्टैंड, 400 बसों की एक साथ होगी पार्किंग

    December 20, 2025

    IRCTC Tour: क्रिसमस पर घूमने का शानदार मौका! IRCTC के बजट टूर पैकेज से करें सस्ती और आरामदायक यात्रा

    December 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.