Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Azamghar News: पूर्व मुख्यमंत्री बोले – “भाजपा की प्राथमिकता शराब की दुकानें हैं, न कि स्कूल”
    • Bhool Bhulaiya Ka Itihas: लखनऊ की भूल भुलैया किसी रहस्य से कम नहीं, आइए जानें इसके पीछे के इतिहास को
    • Politician Devesh Thakur Wikipedia: बिहार की सियासत में एक पुराना चेहरा, नई ताकत- देवेश ठाकुर
    • पहले ही बिगड़ गया खेल! तेजस्वी की इस चाल से बिहार का बदल जाएगा ‘चुनावी गणित’, ओवैसी रह गए अकेले
    • बिहार में ‘AAP’ अकेली पड़ेगी भारी! केजरीवाल बोले- अब किसी की जरूरत नहीं.. विरोधियों के उड़ गए होश
    • Meghalay Tourist Place: कश्मीर भूल जाएँगे मॉसिनराम आ कर, दुनिया का सबसे गीला ठिकाना
    • Odanthurai Village History: ओदन्थुराई, एक ऐसा गांव जो देता है सरकार को बिजली, आइए इसे जानते हैं
    • E.T Muhammad Basheer Wikipedia: ई.टी. मुहम्मद बशीर का मिशन शिक्षा, संविधान और समावेश: संसद में IUML की एक सशक्त आवाज
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » आप की मुश्किलेंः दिल्ली को बदलने चले केजरीवाल खुद कितना बदले
    भारत

    आप की मुश्किलेंः दिल्ली को बदलने चले केजरीवाल खुद कितना बदले

    By December 14, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘ मेरा तो कलेजा कांप उठता है, यह सोचकर कि जब दिल्ली की 40% जनता झुग्गियों में रहती है, तब कोई CM कैसे ऐसे आलीशान घर में रह सकता है।’  शीला दीक्षित जी के आधिकारिक आवास में लगे 10 AC के लिए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कौन भरता है इन सब का बिल मैं और आप भरते हैं।  

    6 स्टाफ रोड बंगले की हकीकत अब सब के सामने है। खुद को आम आदमी बताकर कभी बंगला और कार नहीं लेने की बात कहकर सत्ता में आए मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी आवास में लगे सामान की सूची सार्वजनिक होते ही इसकी भव्यता जानकर सब हैरान हैं। 9 साल तक केजरीवाल इस बंगले में रहे है। मुख्यमंत्री पद त्यागने के बाद यह बंगला खाली करना पड़ा है ।  

    अन्ना हजारे आंदोलन के बाद 2 अक्टूबर 2012 में एक  नयी राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर नए तरह की राजनीति करने के ख्वाब पुरे देश को भी दिखाए गए थे। परिवारवाद  भष्टाचार और साम्प्रदायिकता से मुक्त एक पार्टी की कल्पना ने अधिकाशं उदार विचारधारा के मानने वाली जनता को अपनी और खींचा और भरपूर समर्थन पाया। जड़ भ्रष्ट अलोकतान्त्रिक एकाधिकारवादी राजनीति के विपरीत एक प्रगतिवादी भागीदारी व सुगम कल्याणकारी प्रसाशनिक व्यवस्था आधारित राजनीति को विकल्प के रूप में स्थापित करने के संदेश और लक्ष्य में ढाल कर बनायी आम आदमी पार्टी को केजरीवल ने धीरे धीरे पूरी तरह से अपनी महत्वाकांक्षा के इर्दगिर्द ही समेट लिया ।

    जनता के विश्वास ने 2013 के दिल्ली विधानसभा के पहले ही चुनाव में 29.48 % मत और 70 में से 28 सीट पार्टी की झोली में डाल दिए और आम आदमी पार्टी दूसरी बड़ी पार्टी बन कर उभरी। भाजपा को 33 % मत हासिल कर 31 सीट जीती तो कंग्रेस ने भी 24.6 % मत हासिल किये और 8 सीटों पर सिमट गयी थी। बहुजन समाज पार्टी को 5.35 % ही मत मिल सके थे। कांग्रेस के बाहरी समर्थन से केजरीवाल मुख्यमंत्री बने।

    भाजपा ने दिल्ली के चारों और बाहरी क्षेत्रों में सफलता हासिल की थी तो आम आदमी ने मध्य दिल्ली के क्षेत्र में अपनी पैठ बनाई। 66 % मतदान हुआ था। 2014 के लोकसभा चुनावों मे दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ा 32.9 % मत हासिल किये लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अरविन्द केजरीवाल बनारस से नरेंद्र मोदी के सामने मुकाबले में बुरी तरह मात खा गए।    

    2015 में एक साल के राष्ट्रपति शासनकाल के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस के 15 % वोट भी आम आदमी पार्टी की और चले गए और कांग्रेस के पास केवल 9.7 % ही मत रह गए। दिल्ली की जनता ने 54.3 % के बड़े समर्थन से 67 सीट पार्टी की झोली में डाली। भाजपा को केवल 3 सीट ही मिली लेकिन उसका मत 32.3 % रहा।

    2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 53.57% मत आम आदमी पार्टी को मिले लेकिन अबके सीटें कम हो गई। 62 सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की लेकिन भाजपा के मत में लगभग 6.2%(38. 51%) की बढ़ोतरी से सीटों का ग्राफ बढ़ कर 8 पहुँच गया। 2024 के लोकसभा चुनावों में आम  आदमी पार्टी का मत  2019 के मुकाबले 32.9 % से घट कर 24.17% आ गया। दिल्ली विधान सभा चुनावों में अबकी बार आम आदमी पार्टी के कई नेता चिंता में घिरे हुए हैं की कई मुद्दों की वजह से जनता में लोकप्रियता की कमी मत प्रतिशत कितना अंतर डालेगी।   

    एक दशक बीत जाने के बाद भी पार्टी को पूरी तरह संरचना में नहीं ढाला गया बल्कि पूरा वर्चस्व केवल एक व्यक्ति केंद्रित ही बना हुआ है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए राष्ट्रवाद के समांतर हिंदुत्व की पहचान को निरंतर बनाए रखा गया है। दिल्ली के स्कूल पाठ्यक्रम में देशभक्ति के अध्याय जोड़ने और खुद को हनुमान भक्त घोषित करने के यत्न इसी कड़ी का अंग हैं। विभिन्न सम्प्रदायों को राजनीतिक उद्देश्य के लिए साथ जरूर लिया गया लेकिन धर्मनिरपेक्षता के संवैधानिक सिद्धांत को स्पष्टता से स्थापित करने के लिए गंभीर संघर्ष करने में प्राथमिकता तय नहीं की गई।  

    आज आम आदमी पार्टी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। पार्टी के सामने उन्हीं मूल्यों की चुनौतियां हैं जो एक समय में पार्टी के गठन का आधार बने  थे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा लोगों के प्रति प्रतिबद्धता से आगे निकल गई है और कई वादे अधूरे रह गए हैं।यमुना को स्वच्छ नदी बनाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा कभी नहीं कर पाए। यमुना नदी अब पहले से भी अधिक प्रदूषित है। हर साल प्रदूषण के कारण दिल्ली की जनता को जो दंश  झेलना पड़ता है उसक कोई स्थाई समाधान  केजरीवाल सरकार अभी तक खोज नहीं पायी।

    जो बुनियादी सेवाओं को देने का जोर शोर से प्रचार किया गया था अभी तक वैसी बुनियादी सेवाएं दे पाने के स्तर तक नहीं पहुंच पाए। उपराज्यपाल से तकरार और टकराव के चलते दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने में भी कठिनाई हो रही है। लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय  केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं।  

    केजरीवाल के नए बंगले की भव्यता उजागर होने के बाद और बंगले में हुए स्वाति मालीवाल जैसे कई विवाद ,लोक सभा चुनाव में अन्य राज्यों में प्रचार के लिए पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर का उपयोग  हैं, जो लोगों को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या अब भी केजरीवाल आम आदमी हैं या नहीं।  यह साफ है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में लगाती रहेगी तो दिल्ली का कुछ नहीं हो सकता। पंजाब के चुनाव में राज्य की तस्वीर बदलने के लिए एक मौका मांग कर सत्ता में आयी आम आदमी पार्टी की हालत किये गए वादे पूरे नहीं कर पाने के चलते कमजोर ही मानी जाने लगी है।  

    अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के आम लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू करने वाले  और ऐसा करना जारी रखने की कसम उठाने वाले केजरीवाल की प्राथमिकताएं बदलते हुए दिल्ली देख रही है। भाजपा सरकार द्वारा प्रताड़ित किये जाने की सहानुभूति के प्रयोग करने की रणनीति पर चुनाव में केजरीवाल अपना दांव मजबूत करने में लगे हैं।  

    राजनीति में बुद्धत्व प्राप्त करने के लिए महत्वाकांक्षा के शीशमहल की कोमल चांदनी नहीं बल्कि त्याग की कड़ी धुप में झुलसना होता है।  

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूं सुक योल के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव पास, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की छिन जाएगी कुर्सी?
    Next Article मेक्सिको की राष्ट्रपति ने कहा- ट्रंप की धमकियों पर हम मेक्सिको में मेक्सिकन लोगों के स्वाग्त के लिए तैयार हैं

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.