Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खंडित हुए शिवलिंग, मिटाए गए निशान…लेकिन अडिग रहे महादेव, जानें कब-कब मुस्लिम शासकों ने तोड़ा सोमनाथ मंदिर?
    • UP Famous Temple: ये है आगरा का सबसे चमत्कारिक मंदिर, इसकी कहानी कर देगी आपको हैरान
    • Thailand Tourism: क्यों भारतियों को पसंद आ रहा थाईलैंड? बिना वीजा और पॉकेट फ्रेंडली हो रही यात्रा
    • अयोध्या में अब ऑनलाइन भी नहीं मिलेगा नॉनवेज? राम मंदिर,गेस्ट हाउस और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग भी रडार
    • Kanpur Non Veg Restaurants: कानपुर के 5 बेस्ट नॉन वेज पॉइंट्स, जहाँ आपको मिलेगा लाजवाब स्वाद
    • Top 5 Banarasi Saree Shops: वाराणसी जाएं तो इन जगहों से लें बनारसी साड़ी, ये हैं टॉप 5 दुकानें
    • Lucknow Medical Store : ये हैं लखनऊ के टॉप 5 मेडिकल स्टोर, जहाँ 24 घंटे मिलती है हर दवा
    • Medical Stores in Kanpur: कानपुर के सबसे अच्छे मेडिकल स्टोर्स जहाँ मिलती हैं दवाइयाँ उचित कीमत पर
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Bansi Narayan Mandir Story: सिर्फ रक्षाबंधन के पर्व पर ही खुलता है देवभूमि उत्तराखंड में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित वंशीनारायण मंदिर, जाने क्या है वजह ?
    Tourism

    Bansi Narayan Mandir Story: सिर्फ रक्षाबंधन के पर्व पर ही खुलता है देवभूमि उत्तराखंड में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित वंशीनारायण मंदिर, जाने क्या है वजह ?

    By January 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Uttarakhand Bansi Narayan Temple History

    Uttarakhand Bansi Narayan Temple History: देवभूमि उत्तराखंड, जिसे ‘भगवानों की भूमि’ भी कहा जाता है, भारत के उत्तरी भाग में स्थित एक सुंदर और आध्यात्मिक राज्य है। यह राज्य हिमालय की गोद में बसा हुआ है और अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और पवित्र नदियों जैसे गंगा और यमुना के लिए प्रसिद्ध है। उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे धार्मिक स्थल हैं, जो पूरे विश्व से श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है, उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ऐसा मंदिर स्थित है, जिसके कपाट सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही श्रद्धालुओं के लिए खुलते हैं।

    चमोली जिले में कई मंदिर अपनी खास मान्यताओं और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं, जो साल भर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहते हैं। लेकिन इन्हीं में से एक ऐसा मंदिर भी है, जहां सिर्फ रक्षाबंधन के दिन विशेष पूजा आयोजित की जाती है। वंशीनारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक पवित्र स्थल है, जो सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही खुलता है । इस मंदिर तक पहुंचने का मार्ग काफी चुनौतीपूर्ण है और यहां जाने के लिए उर्गम घाटी की ओर रुख करना पड़ता है। भगवान विष्णु के साथ ही इस मंदिर में भगवान शिव, गणेश जी और वन देवी की मूर्तियां भी स्थापित हैं, जो इसे और अधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व प्रदान करती हैं।

    क्या है मान्यता

    ऐसा माना जाता है कि देवभूमि की उर्गम घाटी के सुदूर बुग्याल क्षेत्र में स्थित वंशीनारायण मंदिर के द्वार सालभर बंद रहते हैं और केवल रक्षाबंधन के अवसर पर ही खोले जाते हैं। इस खास दिन पर स्थानीय लोग मंदिर की सफाई करते हैं और वहां पूजा-अर्चना करते हैं। यह भी कहा जाता है कि मंदिर में ही राखी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन आसपास के गांवों की महिलाएं भगवान नारायण को रक्षासूत्र अर्पित करती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जाती है।

    वंशीनारायण मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह और परंपरा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर किमाणा, डुमक, कलगोठ, जखोला, पल्ला और उर्गम घाटी की महिलाएं भगवान विष्णु को राखी बांधती हैं, जबकि ग्रामीण पुरुष उन्हें राखी अर्पित करते हैं। इसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी शामिल होते हैं। यहां पूजा का कार्य कलगोठ गांव के जाख देवता के पुजारी द्वारा संपन्न किया जाता है।

    वंशीनारायण मंदिर, जो समुद्र तल से लगभग 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, उर्गम घाटी के सुरम्य बुग्यालों के बीच बना हुआ है। माना जाता है कि इस प्राचीन मंदिर का निर्माण छठी शताब्दी में राजा यशोधवल के शासनकाल में हुआ था। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, और मंदिर में भगवान नारायण की चतुर्भुज मूर्ति है।और यहां उनकी आराधना श्रद्धा और भक्ति के साथ की जाती है।

    मान्यताओं के अनुसार, देवताओ के आग्रह पर भगवान विष्णु ने राजा बलि के अभिमान को समाप्त करने के लिए वामन अवतार लिया था ।भगवान विष्णु राजा बलि घमंड चूर करते है ।जिसके बाद राजा बलि पाताल लोक जाकर कठोर तपस्या करता है और भगवान विष्णु से अपना द्वारपाल बनने का आशीर्वाद मांगता है ।प्रसन्न होकर भगवान विष्णु बलि को वचन देते हैं और पाताल लोक में राजा बलि के द्वारपाल बन जाते हैं। तो वहीं, माता लक्ष्मी भगवान नारायण को पाताल लोक से वापस लाना चाहती है।इसपर नारद मुनि ने उन्हें राजा बलि के हातो पर रक्षासूत्र बांधकर भगवान विष्णु को बलि के वचन से मुक्त करने सुझाव देते है। तब पति को बलि के वचन से मुक्त करने के लिए माता लक्ष्मी पाताल लोक जाकर राजा बलि के हाथ पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भगवान विष्णु को द्वारपाल से मुक्त करने का वचन मांगती हैं।तब राजा बलि उन्हें द्वारपाल से मुक्त कर देते हैं।

    माना जाता है कि माता लक्ष्मी के दुर्गम घाटी में ठहरने के बाद से यहां रक्षाबंधन का पर्व मनाने की परंपरा शुरू हुई। साथ ही, यह भी विश्वास है कि भगवान विष्णु के वामन अवतार को इसी स्थान पर मुक्ति प्राप्त हुई थी। मंदिर के समीप लोग प्रसाद बनाने की तैयारी करते हैं, जिसमें हर घर से मक्खन एकत्रित किया जाता है। प्रसाद बन जाने के बाद उसे भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंभल में बिजली चोरी के नोटिस और FIR सिर्फ मुस्लिमों पर क्यों?
    Next Article शहजाद पूनावाला के बयान से पूर्वांचली भड़के तो बीजेपी की क्या हालत होगी?

    Related Posts

    खंडित हुए शिवलिंग, मिटाए गए निशान…लेकिन अडिग रहे महादेव, जानें कब-कब मुस्लिम शासकों ने तोड़ा सोमनाथ मंदिर?

    January 11, 2026

    UP Famous Temple: ये है आगरा का सबसे चमत्कारिक मंदिर, इसकी कहानी कर देगी आपको हैरान

    January 11, 2026

    Thailand Tourism: क्यों भारतियों को पसंद आ रहा थाईलैंड? बिना वीजा और पॉकेट फ्रेंडली हो रही यात्रा

    January 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.