Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • Noida Flower Show: नोएडा में 19 से 22 फरवरी तक भव्य फ्लावर शो, फूलों से सजेगा केदारनाथ मंदिर
    • Indian Railways Fare Structure:आरएसी टिकट पर पूरा किराया क्यों? ‘सुपरफास्ट’ ट्रेनें इतनी धीमी क्यों?
    • Indri Dham Prayagraj: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: प्रयागराज के इंद्री धाम का होगा सौंदर्यीकरण
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Dark Tourism: क्या है ‘डार्क टूरिज्म’, क्यों GenZ के बीच बढ़ रहा है ऐसी जगहों पर घूमने का क्रेज, आइए जानते हैं विस्तार से
    Tourism

    Dark Tourism: क्या है ‘डार्क टूरिज्म’, क्यों GenZ के बीच बढ़ रहा है ऐसी जगहों पर घूमने का क्रेज, आइए जानते हैं विस्तार से

    Janta YojanaBy Janta YojanaApril 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Dark Tourism (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Dark Tourism (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Dark Tourism Kya Hai In Hindi: पर्यटन सिर्फ मनोरंजन, प्रकृति और विरासत स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय इतिहास के सबसे अंधेरे अध्यायों की ओर भी लोगों को आकर्षित करता है। ऐसे स्थलों की यात्रा को ‘डार्क टूरिज्म’ ( Dark Tourism) कहा जाता है, जो हाल के वर्षों में विशेष रूप से Gen Z के बीच एक नई यात्रा अनुभव के रूप में उभरा है। आइए इस बारे में- जानते हैं विस्तार से:-

    डार्क टूरिज्म क्या है (What is Dark Tourism)?

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    डार्क टूरिज्म का अर्थ है – उन स्थानों की यात्रा करना जो मृत्यु, त्रासदी, हिंसा या ऐतिहासिक रूप से दुखद घटनाओं से जुड़े होते हैं। ये स्थल पर्यटकों को इतिहास, मानवीय पीड़ा और सामाजिक चेतना से जोड़ते हैं।

    यह शब्द सबसे पहले 1996 में मैल्कम फोली और जॉन लेनन द्वारा गढ़ा गया था। वे ग्लासगो कैल्डोनियन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर थे और उन्होंने इसे ‘अंधेरे अतीत की ओर यात्रा’ के रूप में परिभाषित किया था।डार्क टूरिज्म को कई तरह से परिभाषित किया जाता है। आइए जानते हैं उनके बारे में –

    डार्क टूरिज्म के प्रमुख प्रकार (Major Types of Dark Tourism)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    1. नरसंहार और युद्ध स्थल

    ऑशविट्ज़ कंसन्ट्रेशन कैंप (पोलैंड) – जहां लाखों यहूदियों की हत्या की गई थी।

    जालियांवाला बाग (भारत) – 1919 के नरसंहार का स्थल।

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    2. प्राकृतिक या मानवीय आपदा स्थल

    चेरनोबिल (यूक्रेन) – 1986 की परमाणु दुर्घटना का स्थल।

    भोपाल गैस त्रासदी स्थल (भारत) – यूनियन कार्बाइड संयंत्र क्षेत्र।

    कालापानी जेल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    कालापानी जेल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    3. पूर्व जेल व फांसी स्थल

    अलकाट्राज़ जेल (अमेरिका) – खतरनाक अपराधियों की कुख्यात जेल।

    कालापानी जेल (अंडमान) – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों का अत्याचारी कारावास।

    भानगढ़ किला (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    भानगढ़ किला (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    4. भूतिया और अलौकिक स्थल

    भानगढ़ किला (राजस्थान) – भारत का सबसे डरावना स्थान माने जाने वाला किला।

    अमीटीविल हाउस (अमेरिका) – अलौकिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध घर।

    अपार्थाइड म्यूज़ियम (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

    अपार्थाइड म्यूज़ियम (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

    5. इतिहास में अन्याय से जुड़े स्थल

    अपार्थाइड म्यूज़ियम (दक्षिण अफ्रीका) – नस्लीय भेदभाव के अतीत की कहानी।

    जलियांवाला बाग (भारत) – ब्रिटिश राज में जनसंहार।

    इनके अतिरिक्त

    चेरनोबिल, यूक्रेन, हिरोशिमा पीस मेमोरियल म्यूज़ियम, जापान,

    मुरांबी नरसंहार स्मारक केंद्र, रवांडा, आओकिगाहारा वन, जापान, ऑराडोर-सुर-ग्लेन, फ्रांस आदि का नाम आता है।

    इसलिए Gen Z के बीच डार्क टूरिज्म का बढ़ रहा क्रेज (Dark Tourism: A Growing Craze Among Genz)

    वर्तमान समय में संस्कृति और शिक्षा के बदलते आयामों के फलस्वरूप Gen Z की नई पीढ़ी ऐतिहासिक तथ्यों और सामाजिक मुद्दों को जानने के लिए उत्साहित है। इस पीढ़ी के युवा सतही पर्यटन की बजाय गहराई से सोचने वाले अनुभवों को प्राथमिकता देते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ये पीढ़ी अनूठा कंटेंट तलाशने के लिए बेचैन देखी जाती है। अद्भुत, रहस्यमय और ऐतिहासिक रूप से गंभीर जगहें Instagram, YouTube और TikTok पर वायरल होती हैं। Gen Z को ऐसे ‘ऑफबीट’ और ‘थॉट-प्रोवोकिंग’ स्थलों की तलाश रहती है। इनकी तलाश का तीसरा चरण मानवता की गहराई को समझना होता है।

    जिसके अंतर्गत इन स्थानों की यात्रा मानवता की गलतियों, युद्धों, नस्लीय भेदभाव और अन्य त्रासदियों को समझने और सीखने का अवसर प्राप्त होता है। यह आत्मचिंतन और करुणा को प्रेरित करता है। इसके अलावा यह पीढ़ी भीड़-भाड़ वाले स्थलों से हटकर असामान्य और प्रामाणिक अनुभवों की ओर आकर्षित हो रही है, जिसमें डार्क टूरिज्म खास भूमिका निभा रहा है।

    डार्क टूरिज्म से जुड़ी नैतिक चुनौतियां (Ethical Challenges Associated With Dark Tourism)

    डार्क टूरिज्म से जुड़ी कई रोचक खूबियां हैं तो कई नैतिक चुनौतियां भी सामने आती हैं –

    1. पीड़ितों और उनके परिवारों का सम्मान

    ऐसे स्थलों पर फोटो शूट, मस्ती या अनुचित व्यवहार न सिर्फ असंवेदनशील होता है, बल्कि पीड़ितों के प्रति अपमानजनक भी हो सकता है।

    2. वाणिज्यीकरण का खतरा

    कई बार दुखद घटनाओं के स्थलों को व्यावसायिक आकर्षण में बदलने की कोशिश उन्हें ‘ट्रैजेडी पोर्न’ बना देती है।

    3. स्थानीय संस्कृति पर असर

    स्थानीय लोगों को कभी-कभी ऐसे पर्यटन से संवेदनात्मक या सांस्कृतिक आघात पहुंचता है।

    इसलिए, डार्क टूरिज्म को करते समय संवेदनशीलता, जानकारी और सम्मान अनिवार्य है।

    इन चिंताओं के बावजूद, यदि डार्क टूरिज्म को संवेदनशीलता और सम्मान के साथ किया जाए, तो यह इतिहास से सीखने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरएलडी में भड़का असंतोषः कितना बदलेगी जयंत और पश्चिमी यूपी की राजनीति
    Next Article BJP Foundation Day: दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने के पीछे ये पांच ‘मूलमंत्र’, फिर जहां चाहा वहां सरकार बनाई
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    February 11, 2026

    India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार

    February 11, 2026

    Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा

    February 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.