Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Akhilesh Yadav news : हमें ‘ट्युशन’ दे रही सरकार…
    • Bihar Voter List Hearing: ‘साबित करिए, चुनाव आयोग गलत कर रहा’, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल
    • Baroda Riyasat Ka Itihas: बड़ौदा रियासत का भारत मे विलय क्यों हुआ, क्या था इतिहास, क्या थी पूरी कहानी , चलिए समझते हैं
    • राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव: एक किसान पुत्र से सांसद तक, पंचमहल की उम्मीद की नई आवाज़
    • ऑर्डर- ऑर्डर! बिहार की वोटर लिस्ट पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में दो पक्षों के बीच घमासान
    • अखिलेश यादव ने बिहार के एथलीट राजा यादव को सपा में दिलाई सदस्यता, BJP पर साधा निशाना
    • Gangtok Top Tourist Destination: नेचर लवर्स के लिए जन्नत है गंगटोक, जानिए घूमने की टॉप लोकेशंस
    • बिहार बंद पर राहुल गांधी का बड़ा एक्शन! सड़क पर रोकी गाड़ी, तेजस्वी के साथ शुरू किया हल्ला बोल मार्च
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले पीएम मोदी ने किया खेला, केजरीवाल की डिमांड से ज्यादा मिडिल क्लास पर मेहरबानी
    राजनीति

    Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले पीएम मोदी ने किया खेला, केजरीवाल की डिमांड से ज्यादा मिडिल क्लास पर मेहरबानी

    By February 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Delhi Assembly Election 2025

    Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मतदान से चार दिन पहले मोदी सरकार ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करते हुए देश के टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब 12 लाख रुपए तक की आय टैक्स से पूरी तरह मुक्त होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से की गई इस घोषणा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी।

    दिल्ली के विधानसभा चुनाव पर भी इसका बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय बात यह है कि मोदी सरकार ने मिडिल क्लास पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की डिमांड से अधिक मेहरबानी दिखाई है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले बड़ा खेला कर दिया है।

    केजरीवाल की डिमांड से अधिक मेहरबानी

    दरअसल आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने हाल में मिडिल क्लास के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी करते हुए मोदी सरकार के सामने सात मांगें रखी थीं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण मांग मिडिल क्लास को आयकर स्लैब में छूट दिए जाने से संबंधित थी। केजरीवाल ने मांग की थी कि आयकर में छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर कम से कम 10 लाख तक किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि इससे मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

    दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होने वाला है और मतदान से चार दिन पहले मोदी सरकार की ओर से पेश किए गए आम बजट में मिडिल क्लास पर केजरीवाल की डिमांड से अधिक मेहरबानी दिखाई गई है। केजरीवाल ने तो 10 लाख तक की आय को ही आयकर से छूट देने की मांग की थी मगर मोदी सरकार ने उनकी डिमांड से 2 लाख अधिक तक की आय को आयकर से छूट देने का ऐलान कर दिया है।

    दिल्ली चुनाव में पड़ सकता है बड़ा असर

    दरअसल दिल्ली में मिडिल क्लास का एक बड़ा वर्ग है जिसकी ओर से आयकर में छूट की सीमा को बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। इसी वर्ग की आवाज को बुलंद करते हुए केजरीवाल ने आयकर छूट की सीमा को 10 लाख तक बढ़ाए जाने की डिमांड रखी थी। केजरीवाल इस बार खुद नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कड़े मुकाबले में फंसे हुए हैं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित की ओर से कड़ी चुनौती मिल रही है।

    नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में काफी संख्या में सरकारी कर्मचारी रहते हैं। ऐसे में सरकार की ओर से की गई घोषणा का इन सरकारी कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। यही कारण है कि सियासी जानकार इसे पीएम मोदी की ओर से उठाया गया बड़ा कदम मान रहे हैं जिसका चुनाव में बड़ा असर दिख सकता है।

    नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के साथ ही दिल्ली के अन्य इलाकों में भी मध्यम वर्ग के मतदाताओं की काफी बड़ी संख्या है। ऐसे में अब यह और देखने वाली बात होगी कि भाजपा इस वर्ग का समर्थन हासिल करने में कहां तक कामयाब हो पाती है।

    इनकम टैक्स स्लैब में किया गया बड़ा बदलाव

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आज बजट भाषण में किए गए ऐलान के मुताबिक 12 लाख रुपए तक की आय टैक्स से पूरी तरह मुक्त होगी। नई आयकर व्यवस्था में यह छूट देने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही 75000 के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ नौकरीपेशा लोगों को अब 12.75 लाख रुपए की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके साथ ही नए इनकम टैक्स बिल का ऐलान भी किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा।

    इसके साथ ही अलग-अलग कर स्लैब में भी बदलाव किया गया है। इसके मुताबिक 4 लाख रुपये तक 0% टैक्स,4 लाख से 8 लाख रुपये तक 5% टैक्स,8 लाख से 12 लाख रुपये तक 10% टैक्स,12 लाख से 16 लाख रुपये तक 15% टैक्स,16 लाख से 20 लाख रुपये तक 20% टैक्स,20 लाख से 24 लाख रुपये से तक 25% टैक्स और 24 लाख से ऊपर 30% टैक्स देना होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAmerica में फिर हुआ विमान क्रैश, CCTV फुटेज आया सामने
    Next Article बजट 2025: क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ?

    Related Posts

    Akhilesh Yadav news : हमें ‘ट्युशन’ दे रही सरकार…

    July 10, 2025

    Bihar Voter List Hearing: ‘साबित करिए, चुनाव आयोग गलत कर रहा’, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल

    July 10, 2025

    राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव: एक किसान पुत्र से सांसद तक, पंचमहल की उम्मीद की नई आवाज़

    July 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.