Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत के टॉप 5 सबसे हॉन्टेड होटल्स, जहाँ एक रात गुज़ारना भी बन सकता है बेहद खतरनाक
    • एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा
    • Union Budget 2026: 50 पर्यटन स्थलों का कायाकल्प, छोटे शहरों को मिलेगा बड़ा बूस्ट
    • 800 साल पुराना रहस्य, साल भर बंद रहता है कपाट…फिर भी जलता मिलता है इस मंदिर का दीया, जानें चमत्कार
    • बर्फबारी देखने के लिए शिमला-मनाली नहीं, ये 7 ऑफबीट हिल स्टेशन हैं बेस्ट
    • कम खर्च में कश्मीर ट्रिप: दिल्ली से सड़क मार्ग बना यात्रियों की पहली पसंद
    • कश्मीर में बर्फबारी का जादू, किराये आसमान पर, सैलानियों से गुलजार विंटर डेस्टिनेशन
    • Haunted Places in UP: उत्तर प्रदेश की सबसे डरावनी जगहें: जहाँ आज भी महसूस होती है रहस्यमयी मौजूदगी
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Delhi Election 2025: भाजपा की बढ़त के साथ ही इंडिया गठबंधन में घमासान, उमर अब्दुल्ला बोलेः खूब लड़ो आपस में..
    राजनीति

    Delhi Election 2025: भाजपा की बढ़त के साथ ही इंडिया गठबंधन में घमासान, उमर अब्दुल्ला बोलेः खूब लड़ो आपस में..

    By February 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    omar abdullah

    Delhi Election 2025: दिल्ली के विधानसभा चुनाव की शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बढ़त बना ली है जबकि आम आदमी पार्टी पिछड़ती हुई दिख रही है। शुरुआती रुझानों के बाद दिल्ली की सत्ता से आप की विदाई तय हो गई है। फाइनल नतीजे की घोषणा से पहले ही विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में घमासान भी शुरू हो गया है।

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कान्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में गठबंधन न होने पर तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि खूब लड़ो आपस में, समाप्त कर दो एक-दूसरे को। इसके जरिए उन्होंने कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया है। उमर अब्दुल्ला इससे पहले भी इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका को लेकर सवाल उठा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि गठबंधन को मजबूत बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने अपनी भूमिका नहीं निभाई।

    उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी

    दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो सका था और दोनों दलों ने एक-दूसरे को चुनौती देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। इसे लेकर उमर अब्दुल्ला ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एक मीम शेयर किया है जिसमें एक साधु कहते हैं कि खूब लड़ो आपस में,समाप्त कर दो एक-दूसरे को।

    उमर अब्दुल्ला का मानना है कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन न होने के कारण ही दिल्ली चुनाव का ऐसा नतीजा सामने आ रहा है और भाजपा मजबूत बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि यदि एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा गया होता तो दिल्ली में भाजपा को चैलेंज किया जा सकता था। उमर अब्दुल्ला से पहले विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं ने भी दिल्ली चुनाव में गठबंधन न होने पर सवाल उठाए थे।

    कांग्रेस ने दिया उमर अब्दुल्ला को जवाब

    उमर अब्दुल्ला की ओर से दिए गए बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि उमर अब्दुल्ला को जो कहना हो,वे कहते रहें मगर उन्हें यह भी समझना चाहिए कि कांग्रेस चुनाव लड़ना तो नहीं बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना हमारा अधिकार है और लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ना चाहिए।

    वैसे यह बात भी उल्लेखनीय है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर चर्चा हुई थी। हालांकि इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका। बाद में आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।

    दिल्ली में खत्म होने वाला है भाजपा का सूखा

    लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली और हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था मगर हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं हो सका था। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा भी हुई थी मगर बाद में बातचीत टूट गई थी।

    हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने बाजी मार ली थी और अब दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने भारी बढ़त बना ली है। दिल्ली के रुझानों को देखते हुए जानकारों का मानना है कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा का सूखा खत्म होने वाला है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना लाइव | Delhi Election Results Live
    Next Article दिल्ली विधानसभा चुनाव शुरुआती रुझान

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.