Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत अब डोजियर नहीं, डोज देगा, लोकसभा में गरजे अनुराग ठाकुर बोले- ये न्यू नॉर्मल
    • IND-PAK सीजफायर को लेकर जयशंकर ने ट्रंप के दावों की उड़ाई धज्जियां, बोले- भारत-पाक के बीच कोई मध्यस्थ नहीं था
    • पाकिस्तान घबराया तो रोका क्यों? राहुल गांधी का राजनाथ सिंह से किया सीधा सवाल, सीजफायर पर मांगा जवाब
    • सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ घमासान! सपा कार्यकर्ता ने हजरतगंज थाने में दर्ज कराई शिकायत
    • Lucknow Tourism: लखनऊ में क्या है खास? जानिए स्वाद और इतिहास से भरपूर शहर का संपूर्ण पर्यटन गाइड
    • खांटी संघी ही बनेगा अब उप-राष्ट्रपति, धनखड़ प्रकरण भाजपा की हालत ‘ एक बार का डरा, सौ बार का सयाना वाली हुई’
    • डिंपल यादव ही नहीं, कभी छोटी स्कर्ट तो कभी फटी हुई जीन्स… महिलाओं के कपड़ों से नेताओं को है पुरानी दुश्मनी
    • वाह नीतीश बाबू… चुनाव से पहले जनता को लुभाने में जुटे मुख्यमंत्री, फिर कर दिया एक बड़ा ऐलान
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Dr. Dinesh Sharma; कुर्सी की चाहत में समाज को बांटने की साजिश कर रहा है विपक्ष: डॉ. दिनेश शर्मा
    राजनीति

    Dr. Dinesh Sharma; कुर्सी की चाहत में समाज को बांटने की साजिश कर रहा है विपक्ष: डॉ. दिनेश शर्मा

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डा दिनेश शर्मा  (Photo- Newstrack)

    डा दिनेश शर्मा  (Photo- Newstrack)

    Dr. Dinesh Sharma;  राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर स्थित शारदा विश्वविद्यालय में इंडियन डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक विशाल समागम में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष कुर्सी की चाहत में समाज को बांटने की साजिश कर रहा है, क्योंकि देश की बढ़ती ताकत और लोगों की एकता उनके गले नहीं उतर रही है।

    डॉ. शर्मा ने जोर देकर कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और आने वाले समय में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने कहा कि आज का भारत एक समर्थ देश है जो हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। रक्षा क्षेत्र में भी देश अपने हथियार खुद बना रहा है, किसानों की उपज बढ़ी है और निर्यात भी बढ़ रहा है, जिससे उनमें नई चेतना जागृत हुई है।

    शारदा विश्वविद्यालय में भारत डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए डॉ. शर्मा ने बताया कि पिछले 11 साल में भारत तेजी से आगे बढ़ा है, क्योंकि व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने उस दौर को याद किया जब देश के लोग अमेरिका से आए खराब लाल रंग के गेहूं को खाने के लिए मजबूर थे, और आज 80 करोड़ लोगों को 10 किलो गेहूं और चावल मुफ्त मिल रहा है। उन्होंने पाकिस्तान की स्थिति से तुलना करते हुए कहा कि वहां राशन के लिए मारपीट हो रही है।

    नारी शक्ति का सशक्तिकरण और सुरक्षा:

    सांसद ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। भारत सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया है। देश में महिलाएं बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, और उत्तर प्रदेश सरकार तो कन्याओं के विवाह की व्यवस्था भी कर रही है।

    आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक पहचान:

    डॉ. शर्मा ने कहा कि भारत आज याची नहीं बल्कि दाता बनकर उभरा है। एक समय था जब गंभीर बीमारियों के टीकों के लिए भारत विदेशों पर निर्भर था, लेकिन कोरोना के समय में भारत ने तीन टीके विकसित किए। जिस अमेरिका ने कभी खराब गेहूं दिया था, वह कोविड के समय में दवा के लिए भारत के सामने विनती कर रहा था। देश ने कोरोना काल में देश और विदेश के लोगों को सुरक्षित करने का काम किया। इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है, जिसके चलते मेरठ से दिल्ली की दूरी मात्र डेढ़ घंटे में पूरी की जा रही है और पहली रैपिड रेल मेरठ-दिल्ली के बीच चली है।

    शिक्षा का हब बन रहा उत्तर प्रदेश:

    पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा का हब बन रहा है। नैक की ग्रेडिंग में भी यूपी के विश्वविद्यालय आगे आ रहे हैं। पहले के समय में लोग बच्चों को शिक्षा के लिए विदेश भेजते थे, पर आज विदेशी छात्र शिक्षा के लिए भारत आ रहे हैं। उन्होंने गर्व से कहा कि करीब 90 देशों के विद्यार्थी तो शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं।

    सुरक्षा नीति में बदलाव: गोली का जवाब गोले से:

    डॉ. शर्मा ने आतंकवाद पर भारत की बदली हुई नीति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पहले आतंकवादी भारत में आतंकी वारदातें करके पाकिस्तान वापस लौट जाते थे, और मुंबई जैसी घटना के समय भी कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान को कोई कड़ा संदेश नहीं दिया था। लेकिन मोदी राज में आतंकी वारदात पर चुप्पी साधने की नीति बदल गई है। पुलवामा की घटना का पाकिस्तान में घुसकर जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तो पाकिस्तान की गोली का जवाब सफेद कबूतर उड़ाकर देती थी, पर आज मोदी राज में गोली का जवाब गोले से दिया जाता है।

    सामाजिक संगठनों का महत्व और सनातन की ताकत:

    डॉ. शर्मा ने कहा कि बदलाव के लिए सामाजिक संगठनों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि समाज के सुख-दुख के साथी ईश्वर के सबसे निकट होते हैं, और ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ ही देश की भावना है। मोदी-योगी राज में सबका कल्याण होता है, जबकि कुछ लोग समाज में जातिवाद का जहर घोल रहे हैं और सनातन परंपरा को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा मानव के कल्याण और सबको साथ लेकर चलने की बात करती है, यहां तक कि जीव-जंतुओं के कल्याण की भी बात होती है। उन्होंने कुंभ मेले का उदाहरण दिया, जहाँ 66 करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के सामंजस्य से स्नान किया, और यह संख्या लोकसभा चुनाव में वोट डालने वालों की संख्या से कहीं अधिक थी। उन्होंने कहा कि सनातनियों की यही एकता विपक्ष के लोगों के गले नहीं उतर रही है, इसलिए वे अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा कराने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि जब लोग एक होंगे तभी देश और प्रदेश मजबूत होगा।

    कानून का राज और विकास:

    सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के लोगों ने मुसलमानों को अशिक्षित रखने की बड़ी साजिश की है, ताकि उनके वोट पर कब्जा बनाए रखा जाए। वे चाहते हैं कि वे पत्थर चलाते रहें और जीवन में आगे न बढ़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 साल के राज में कोई दंगा नहीं हुआ है। अब दंगा कराने वाले प्रदेश से भाग गए हैं अथवा जेल में हैं। प्रदेश में आज कानून का राज है, मकानों पर कब्जा नहीं होता और अपराध करने वालों पर तत्काल ही कड़ी कार्रवाई हो रही है। उन्होंने उन लोगों पर भी टिप्पणी की जो कथावाचकों पर बयानबाजी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि वे असल में धीरेंद्र शास्त्री जी के एकता के संदेश का विरोध कर रहे हैं।

    इस अवसर पर जगतगुरु ब्रह्मानंद जी महाराज वृंदावन, उप कुलाधिपति वीके गुप्ता जी, विधायक धीरेंद्र सिंह, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दादरी गीता पंडित, वरिष्ठ किसान नेता ठाकुर भानु प्रताप सिंह, कार्यक्रम के आयोजक मोहित रावत एवं सतेंद्र सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAyodhya News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किए राम लला के दर्शन, विपक्ष पर साधा निशाना
    Next Article BJP नेता ने अखिलेश यादव व सपा कार्यकर्ताओं से बताया जान का खतरा! कहा- ‘घर के बाहर हो रही रेकी’, हजरतगंज थाने में दी शिकायत
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    भारत अब डोजियर नहीं, डोज देगा, लोकसभा में गरजे अनुराग ठाकुर बोले- ये न्यू नॉर्मल

    July 28, 2025

    IND-PAK सीजफायर को लेकर जयशंकर ने ट्रंप के दावों की उड़ाई धज्जियां, बोले- भारत-पाक के बीच कोई मध्यस्थ नहीं था

    July 28, 2025

    पाकिस्तान घबराया तो रोका क्यों? राहुल गांधी का राजनाथ सिंह से किया सीधा सवाल, सीजफायर पर मांगा जवाब

    July 28, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.